LPG महंगा हुआ तो भी नो टेंशन, बस 1,500 रुपये में खत्म हो जाएगी सारी परेशानी, जानिए कैसे

LPG Cylinder Shortage: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही लड़ाई का असर अब आम आदमी की रसोई पर पहुंच गया है. होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बंद होने से LPG सप्लाई में रुकावटें भी आ रही हैं, जिससे LPG की शॉर्टेज हो सकती है. हाल ही में सरकार ने LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं और कई जगहों पर सिलेंडर बुकिंग का टाइम भी बढ़ा है. हालांकि, आपको इन चीजों की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. सिलेंडर महंगा होने या खत्म होने पर आप 1,000 रुपये से भी कम में सारी परेशानी दूर कर सकते हैं.  इंडक्शन चूल्हा आएगा काम पिछले कुछ दिनों से LPG के दाम और इसके उपलब्धता को लेकर फैली अनिश्चितता के बीच लोग अब इंडक्शन चूल्हा खरीदने लगे हैं. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर बिजली से चलने वाले इन चूल्हों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है. अगर आप भी गैस की टेंशन को लेकर परेशान हैं तो इंडक्शन चूल्हा खरीद सकते हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर आपको 1,500 रुपये से भी कम में अच्छा चूल्हा मिल जाएगा. इसे खरीदने के बाद आप सारे काम कर सकेंगे और गैस की भी टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी.  इंडक्शन चूल्हे के एक साथ कई फायदे इंडक्शन चूल्हे के एक साथ कई फायदे हैं. यह गैस सिलेंडर की तुलना में अधिक पोर्टेबल है. इसे आप किचन के साथ-साथ घर के किसी भी कमरे में यूज कर सकते हैं. यह बिजली से चलता है तो इसमें गैस लीक होने का डर नहीं रहता. यह बहुत तेजी से गर्म होता है और कुछ ही मिनटों में आपका खाना तैयार कर देता है. इसे यूज करने के साथ-साथ साफ करना भी एकदम आसान है. साथ ही इसमें सिलेंडर की तरह गैस खत्म होने की टेंशन नहीं रहती. कितने में मिल जाएगा अच्छा चूल्हा ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स में 1,500 रुपये से भी कम में इंडक्शन चूल्हों की कीमत शुरू हो जाती है. 1,500 रुपये तक आपको अच्छी क्वालिटी का इंडक्शन चूल्हा मिल जाएगा. आप चाहें तो इससे महंगी कीमत वाले चूल्हे भी खरीद सकते हैं. ये भी पढे़ें- iPhone 17e की बिक्री भी शुरू नहीं हुई और ऐप्पल ने कर ली iPhone 18e की तैयारी, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

Mar 11, 2026 - 12:30
 0
LPG महंगा हुआ तो भी नो टेंशन, बस 1,500 रुपये में खत्म हो जाएगी सारी परेशानी, जानिए कैसे

LPG Cylinder Shortage: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही लड़ाई का असर अब आम आदमी की रसोई पर पहुंच गया है. होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बंद होने से LPG सप्लाई में रुकावटें भी आ रही हैं, जिससे LPG की शॉर्टेज हो सकती है. हाल ही में सरकार ने LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं और कई जगहों पर सिलेंडर बुकिंग का टाइम भी बढ़ा है. हालांकि, आपको इन चीजों की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. सिलेंडर महंगा होने या खत्म होने पर आप 1,000 रुपये से भी कम में सारी परेशानी दूर कर सकते हैं. 

इंडक्शन चूल्हा आएगा काम

पिछले कुछ दिनों से LPG के दाम और इसके उपलब्धता को लेकर फैली अनिश्चितता के बीच लोग अब इंडक्शन चूल्हा खरीदने लगे हैं. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर बिजली से चलने वाले इन चूल्हों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है. अगर आप भी गैस की टेंशन को लेकर परेशान हैं तो इंडक्शन चूल्हा खरीद सकते हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर आपको 1,500 रुपये से भी कम में अच्छा चूल्हा मिल जाएगा. इसे खरीदने के बाद आप सारे काम कर सकेंगे और गैस की भी टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी. 

इंडक्शन चूल्हे के एक साथ कई फायदे

इंडक्शन चूल्हे के एक साथ कई फायदे हैं. यह गैस सिलेंडर की तुलना में अधिक पोर्टेबल है. इसे आप किचन के साथ-साथ घर के किसी भी कमरे में यूज कर सकते हैं. यह बिजली से चलता है तो इसमें गैस लीक होने का डर नहीं रहता. यह बहुत तेजी से गर्म होता है और कुछ ही मिनटों में आपका खाना तैयार कर देता है. इसे यूज करने के साथ-साथ साफ करना भी एकदम आसान है. साथ ही इसमें सिलेंडर की तरह गैस खत्म होने की टेंशन नहीं रहती.

कितने में मिल जाएगा अच्छा चूल्हा

ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स में 1,500 रुपये से भी कम में इंडक्शन चूल्हों की कीमत शुरू हो जाती है. 1,500 रुपये तक आपको अच्छी क्वालिटी का इंडक्शन चूल्हा मिल जाएगा. आप चाहें तो इससे महंगी कीमत वाले चूल्हे भी खरीद सकते हैं.

ये भी पढे़ें-

iPhone 17e की बिक्री भी शुरू नहीं हुई और ऐप्पल ने कर ली iPhone 18e की तैयारी, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow