Low Shower Water Pressure: प्लंबर को बुलाने से पहले ये जुगाड़ करके देखें, एकदम ठीक चलने लगेगा शॉवर
How To Fix Low Shower Water Pressure At Home: सुबह नहाने के लिए शॉवर चालू किया और पानी की धार इतनी धीमी निकली कि पूरा मूड खराब हो गया? आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग तुरंत प्लंबर को बुलाने का सोचते हैं, लेकिन कई बार समस्या इतनी बड़ी नहीं होती कि उसके लिए पैसे खर्च किए जाएं. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप शॉवर की पानी की धार को पहले जैसा तेज बना सकते हैं. शॉवर में क्यों प्रेशर कम बनता है? दरअसल, ज्यादातर मामलों में शॉवर का प्रेशर कम होने की वजह शॉवर हेड में जमा गंदगी और कैल्शियम की परत होती है. समय के साथ पानी में मौजूद खनिज पदार्थ शॉवर के छोटे-छोटे छेद में जमा होने लगते हैं, जिससे पानी का बहाव प्रभावित होता है. अच्छी बात यह है कि इस समस्या को घर बैठे ही ठीक किया जा सकता है. कैसे ठीक कर सकते हैं समस्या? इसके लिए सबसे पहले शॉवर हेड को निकाल लें. अब एक बर्तन में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं. शॉवर हेड को इस घोल में 3 से 4 घंटे के लिए डुबोकर छोड़ दें. अगर जमा गंदगी ज्यादा है तो इसे रातभर भी रखा जा सकता है. सिरका कैल्शियम और खनिजों की जमी हुई परत को धीरे-धीरे घोल देता है. इसे भी पढ़ें: मसालदानी में रखी हल्दी असली है या नकली, ऐसे करें पहचान अच्छे तरीके से साफ करना इसके बाद एक पुराने टूथब्रश की मदद से शॉवर हेड को अच्छी तरह साफ करें. खासकर उन छिद्रों को साफ करें जहां से पानी निकलता है. सफाई के बाद इसे साफ पानी से धोकर दोबारा फिट कर दें. कई बार सिर्फ इस उपाय से ही शॉवर की धार में बड़ा फर्क दिखाई देने लगता है. इन चीजों की भी जांच करना जरूरी अगर इसके बावजूद पानी का प्रेशर कम है, तो शॉवर के ड्रेन की भी जांच करें. बाल, साबुन की परत और अन्य गंदगी ड्रेन में जमा होकर पानी के बहाव को प्रभावित कर सकती है. प्लंजर या ड्रेन क्लीनर की मदद से ड्रेन की सफाई करने पर भी समस्या दूर हो सकती है. कुछ घरों में पानी का प्रेशर रेगुलेटर भी लगा होता है. यदि इसकी सेटिंग कम हो गई हो तो शॉवर में पानी की धार कमजोर पड़ सकती है. ऐसे में रेगुलेटर की जांच कर उसे सही स्तर पर सेट करना मददगार हो सकता है. होम एक्सपर्ट का मानना है कि शॉवर हेड और ड्रेन की नियमित सफाई करने से इस तरह की समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है. हर कुछ महीनों में शॉवर हेड को सिरके से साफ करने की आदत पानी के बहाव को बेहतर बनाए रखती है. हालांकि, यदि इन उपायों के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो पाइपलाइन, वाल्व या पानी की सप्लाई में कोई तकनीकी खराबी हो सकती है. ऐसी स्थिति में प्लंबर की मदद लेना बेहतर रहेगा. इसे भी पढ़ें: Fridge Smell Removal Tips: फ्रिज से नहीं जा रही बदबू, ये हैक्स आएंगे आपके बहुत काम
How To Fix Low Shower Water Pressure At Home: सुबह नहाने के लिए शॉवर चालू किया और पानी की धार इतनी धीमी निकली कि पूरा मूड खराब हो गया? आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग तुरंत प्लंबर को बुलाने का सोचते हैं, लेकिन कई बार समस्या इतनी बड़ी नहीं होती कि उसके लिए पैसे खर्च किए जाएं. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप शॉवर की पानी की धार को पहले जैसा तेज बना सकते हैं.
शॉवर में क्यों प्रेशर कम बनता है?
दरअसल, ज्यादातर मामलों में शॉवर का प्रेशर कम होने की वजह शॉवर हेड में जमा गंदगी और कैल्शियम की परत होती है. समय के साथ पानी में मौजूद खनिज पदार्थ शॉवर के छोटे-छोटे छेद में जमा होने लगते हैं, जिससे पानी का बहाव प्रभावित होता है. अच्छी बात यह है कि इस समस्या को घर बैठे ही ठीक किया जा सकता है.
कैसे ठीक कर सकते हैं समस्या?
इसके लिए सबसे पहले शॉवर हेड को निकाल लें. अब एक बर्तन में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं. शॉवर हेड को इस घोल में 3 से 4 घंटे के लिए डुबोकर छोड़ दें. अगर जमा गंदगी ज्यादा है तो इसे रातभर भी रखा जा सकता है. सिरका कैल्शियम और खनिजों की जमी हुई परत को धीरे-धीरे घोल देता है.
इसे भी पढ़ें: मसालदानी में रखी हल्दी असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
अच्छे तरीके से साफ करना
इसके बाद एक पुराने टूथब्रश की मदद से शॉवर हेड को अच्छी तरह साफ करें. खासकर उन छिद्रों को साफ करें जहां से पानी निकलता है. सफाई के बाद इसे साफ पानी से धोकर दोबारा फिट कर दें. कई बार सिर्फ इस उपाय से ही शॉवर की धार में बड़ा फर्क दिखाई देने लगता है.
इन चीजों की भी जांच करना जरूरी
अगर इसके बावजूद पानी का प्रेशर कम है, तो शॉवर के ड्रेन की भी जांच करें. बाल, साबुन की परत और अन्य गंदगी ड्रेन में जमा होकर पानी के बहाव को प्रभावित कर सकती है. प्लंजर या ड्रेन क्लीनर की मदद से ड्रेन की सफाई करने पर भी समस्या दूर हो सकती है. कुछ घरों में पानी का प्रेशर रेगुलेटर भी लगा होता है. यदि इसकी सेटिंग कम हो गई हो तो शॉवर में पानी की धार कमजोर पड़ सकती है. ऐसे में रेगुलेटर की जांच कर उसे सही स्तर पर सेट करना मददगार हो सकता है. होम एक्सपर्ट का मानना है कि शॉवर हेड और ड्रेन की नियमित सफाई करने से इस तरह की समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है. हर कुछ महीनों में शॉवर हेड को सिरके से साफ करने की आदत पानी के बहाव को बेहतर बनाए रखती है.
हालांकि, यदि इन उपायों के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो पाइपलाइन, वाल्व या पानी की सप्लाई में कोई तकनीकी खराबी हो सकती है. ऐसी स्थिति में प्लंबर की मदद लेना बेहतर रहेगा.
इसे भी पढ़ें: Fridge Smell Removal Tips: फ्रिज से नहीं जा रही बदबू, ये हैक्स आएंगे आपके बहुत काम
What's Your Reaction?