Loan News: महंगाई के बीच इस बैंक ने सस्ता कर दिया लोन, ब्याज दरों पर दिया अच्छा डिस्काउंट

देशभर में महंगाई की मार से हर कोई परेशान है. इसी बीच एचडीएफसी बैंक ने अपने लोन धारकों को थोड़ी राहत दी है. दरअसल एचडीएफसी बैंक ने अपनी ब्याज दरों में थोड़ा बदलाव किया है, जिसका असर सीधे अब ईएमआई पर पड़ेगा. बैंक ने अलग- अलग टेन्‍योरे के लोन रेट कम किए हैं. ये नई दरें 7 अप्रैल, 2026 मंगलवार से लागू हो गई हैं. कितनी घटा रेट?बैंक की वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक कुछ सिलेक्टेड लोन पर एमसीएलआर में 0.05% की कटौती की गई है. जसके बाद इससे जुड़े लोन लेने वालों को फायदा होने की उम्मीद है. एमसीएलआर में कटौती के बाद अब एचडीएफसी बैंक की दरें लोन टेन्योर के आधार पर 8.15 प्रतिशत से घटकर 8.10 प्रतिशत हो गई है. ये लोन आपकी लोन अवधि पर निर्भर करता है. छोटी अवधि के लोन पर फायदाबैंक की तरफ से आए इस बदलाव के बाद जिन लोगों की लोन की अवधि छह महीने से तीन साल तक की है उन लोगों को सीधे तौर पर फायदा होने वाला है. जिन लोगों ने लंबी अवधि के लिए लोन लिया है उन लोगों को इससे कोई फायदा नहीं मिलने वाला है. खासतौर से ओवरनाइट और एक महीने के MCLR रेट्स को 8.15 फीसदी से घटाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है. तीन महीने का MCLR 8.25 फीसदी से घटकर 8.20 फीसदी हो गया है. तो वहीं छह महीने,एक साल, दो साल और तीन साल के MCLR रेट्स जैसे थे वैसे ही हैं. अवधि पुराना MCLR नया MCLR बदलाव ओवरनाइट 8.15 8.10 0.5% एक महीना 8.15 8.10 0.5% तीन महीना 8.25 8.20 0.5% छह महीना 8.35 8.35 कोई बदलाव नहीं एक साल 8.35 8.35 कोई बदलाव नहीं दो साल 8.45 8.45 कोई बदलाव नहीं तीन साल 8.45 8.45 कोई बदलाव नहीं बता दें कि इसके बाद ओवरनाइट से लेकर तीन महीने तक का लोन लेने वालों की ईएमआई में भी बदलाव आ जाएगा. अब उन्हें लोन के हिसाब से कम ईएमआई देना होगी. हालांकि ये बदलाव लॉन्ग टर्म लोन लेने वालों के लिए नहीं है. ये भी पढ़ें: भारत के लिए गुड न्यूज़! ईरान वॉर के बीच वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया GDP का अनुमान, जानें कितना किया

Apr 9, 2026 - 04:30
 0
Loan News: महंगाई के बीच इस बैंक ने सस्ता कर दिया लोन, ब्याज दरों पर दिया अच्छा डिस्काउंट

देशभर में महंगाई की मार से हर कोई परेशान है. इसी बीच एचडीएफसी बैंक ने अपने लोन धारकों को थोड़ी राहत दी है. दरअसल एचडीएफसी बैंक ने अपनी ब्याज दरों में थोड़ा बदलाव किया है, जिसका असर सीधे अब ईएमआई पर पड़ेगा. बैंक ने अलग- अलग टेन्‍योरे के लोन रेट कम किए हैं. ये नई दरें 7 अप्रैल, 2026 मंगलवार से लागू हो गई हैं.

कितनी घटा रेट?
बैंक की वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक कुछ सिलेक्टेड लोन पर एमसीएलआर में 0.05% की कटौती की गई है. जसके बाद इससे जुड़े लोन लेने वालों को फायदा होने की उम्मीद है. एमसीएलआर में कटौती के बाद अब एचडीएफसी बैंक की दरें लोन टेन्योर के आधार पर 8.15 प्रतिशत से घटकर 8.10 प्रतिशत हो गई है. ये लोन आपकी लोन अवधि पर निर्भर करता है.

छोटी अवधि के लोन पर फायदा
बैंक की तरफ से आए इस बदलाव के बाद जिन लोगों की लोन की अवधि छह महीने से तीन साल तक की है उन लोगों को सीधे तौर पर फायदा होने वाला है. जिन लोगों ने लंबी अवधि के लिए लोन लिया है उन लोगों को इससे कोई फायदा नहीं मिलने वाला है. खासतौर से ओवरनाइट और एक महीने के MCLR रेट्स को 8.15 फीसदी से घटाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है. तीन महीने का MCLR 8.25 फीसदी से घटकर 8.20 फीसदी हो गया है. तो वहीं छह महीने,एक साल, दो साल और तीन साल के MCLR रेट्स जैसे थे वैसे ही हैं.

अवधि पुराना MCLR नया MCLR बदलाव
ओवरनाइट 8.15 8.10 0.5%
एक महीना 8.15 8.10 0.5%
तीन महीना 8.25 8.20 0.5%
छह महीना 8.35 8.35 कोई बदलाव नहीं
एक साल 8.35 8.35 कोई बदलाव नहीं
दो साल 8.45 8.45 कोई बदलाव नहीं
तीन साल 8.45 8.45 कोई बदलाव नहीं

बता दें कि इसके बाद ओवरनाइट से लेकर तीन महीने तक का लोन लेने वालों की ईएमआई में भी बदलाव आ जाएगा. अब उन्हें लोन के हिसाब से कम ईएमआई देना होगी. हालांकि ये बदलाव लॉन्ग टर्म लोन लेने वालों के लिए नहीं है.

ये भी पढ़ें:

भारत के लिए गुड न्यूज़! ईरान वॉर के बीच वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया GDP का अनुमान, जानें कितना किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow