Libra July Horoscope 2025: तुला जुलाई मासिक राशिफल, शारीरिक-मानसिक समस्या परेशान करेगी

Libra July  Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं,जुलाई (July  2025) का महीना तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Tula Monthly Horoscope). मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जुलाई का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी. तुला राशि के जातकों को इस माह अपने समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन शुरु से करके चलना होगा अन्यथा आर्थिक दिक्कत के साथ शारीरिक एवं मानसिक दिक्कत झेलनी पड़ सकती है. माह की शुरुआत में आप अधिक महत्वाकांक्षा पाल सकते हैं. इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार को लेकर कुछ ज्यादा ही जोश में दिखाई देंगे. आपका मन कुछ नया करने के लिए लालायित रहेगा हालांकि ऐसा करते समय जोश में आकर होश खोने से बचना होगा। आर्थिक दृष्टि से जुलाई महीने का पूर्वार्ध सामान्य रहने वाला है लेकिन माह के मध्य में आपके सामने कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं. इस दौरान आपको जीवन से जुड़ी कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने इष्ट-मित्रों और परिजनों की मदद की दरकार रहेगी. यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. तुला राशि के जातकों को इस माह किसी दूसरे के भरोसे अपना कार्य करने से बचना चाहिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है. माह के मध्य में संतान को लेकर आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं. जो लोग उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए अभी इंतजार करना होगा. इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं तथा गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप सावधान रहें। तुला राशि के जातकों इस दौरान कागज संबंधी कार्य पूरे करके रखने चाहिए तथा किसी भी पेपर पर ठीक से पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करना चाहिए. माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रह सकता है. इस दौरान आपको ऋण-रोग आदि से मुक्ति मिल सकती है. रिश्ते-नाते को मधुर बनाए रखने के लिए आपको बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतनी होगी। इस माह अकारण कलह या फिर कहें विवाद से बचें. प्रेम संबंध का दिखावा करने से बचें अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है. उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें. Teej 2025 Calendar: हरियाली तीज, कजरी तीज, हरतालिका तीज 2025 में कब ? नोट करें डेट Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Jun 29, 2025 - 06:30
 0
Libra July Horoscope 2025: तुला जुलाई मासिक राशिफल, शारीरिक-मानसिक समस्या परेशान करेगी

Libra July  Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं,जुलाई (July  2025) का महीना तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Tula Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जुलाई का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

तुला राशि के जातकों को इस माह अपने समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन शुरु से करके चलना होगा अन्यथा आर्थिक दिक्कत के साथ शारीरिक एवं मानसिक दिक्कत झेलनी पड़ सकती है. माह की शुरुआत में आप अधिक महत्वाकांक्षा पाल सकते हैं. इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार को लेकर कुछ ज्यादा ही जोश में दिखाई देंगे.

आपका मन कुछ नया करने के लिए लालायित रहेगा हालांकि ऐसा करते समय जोश में आकर होश खोने से बचना होगा। आर्थिक दृष्टि से जुलाई महीने का पूर्वार्ध सामान्य रहने वाला है लेकिन माह के मध्य में आपके सामने कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं. इस दौरान आपको जीवन से जुड़ी कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने इष्ट-मित्रों और परिजनों की मदद की दरकार रहेगी.

यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. तुला राशि के जातकों को इस माह किसी दूसरे के भरोसे अपना कार्य करने से बचना चाहिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है. माह के मध्य में संतान को लेकर आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं.

जो लोग उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए अभी इंतजार करना होगा. इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं तथा गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप सावधान रहें। तुला राशि के जातकों इस दौरान कागज संबंधी कार्य पूरे करके रखने चाहिए तथा किसी भी पेपर पर ठीक से पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करना चाहिए.

माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रह सकता है. इस दौरान आपको ऋण-रोग आदि से मुक्ति मिल सकती है. रिश्ते-नाते को मधुर बनाए रखने के लिए आपको बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतनी होगी। इस माह अकारण कलह या फिर कहें विवाद से बचें. प्रेम संबंध का दिखावा करने से बचें अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है.

उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें.

Teej 2025 Calendar: हरियाली तीज, कजरी तीज, हरतालिका तीज 2025 में कब ? नोट करें डेट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow