KVS-NVS 2026 टियर 2 रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

KVS-NVS भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट सामने आया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के अलग-अलग शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के Tier-II परिणाम जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देख सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन पोर्टल पर जाकर अपने परिणाम की जांच करनी होगी.  CBSE HQ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आज यानी 28 अगस्त 2026 को अलग-अलग पदों के लिए Tier-II के नतीजे जारी किए जा रहे हैं. इसमें Post Graduate Teachers (PGTs), Trained Graduate Teachers (TGTs) और एक Non-Teaching Post शामिल है. जिन पदों के लिए इंटरव्यू या स्किल टेस्ट होना है, उन के लिए उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए अलग से जानकारी दी जाएगी.  इन PGT पदों का रिजल्ट जारी Tier-II Recruitment Examination के तहत Post Graduate Teachers यानी PGT के तीन पदों के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं. इनमें PGT (Biology), PGT (Commerce) और PGT (Geography) शामिल हैं. इन पदों के लिए Tier-II परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट या शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस आवेदन पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं.  KVS-NVS Tier 2 Result 2026 ऐसे करें चेक 1. KVS-NVS Tier 2 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक एप्लीकेशन पोर्टल पर जाएं. 2. इसके बाद KVS-NVS Tier-II भर्ती रिजल्ट से जुड़े लिंक को खोलें. 3. अब अपनी पोस्ट के अनुसार रिजल्ट लिंक चुनें और मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें. 4. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट या स्कोरबोर्ड दिखाई देगा. इसमें शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस और लागू होने पर नंबर देखे जा सकते हैं. 5. उम्मीदवार स्कोरकार्ड डाउनलोड करके फ्यूचर के लिए इसकी कॉपी सुरक्षित रख सकते हैं. यह भी पढ़ें - रोजगार के मोर्चे पर जेन जी की चिंता बढ़ी, 32% ने कहा नौकरियां हैं कम इन TGT पदों के नतीजे भी घोषित Trained Graduate Teachers यानी TGT के लिए भी दो पदों के Tier-II परिणाम जारी किए जा रहे हैं. इनमें TGT (Art/Art Education) और TGT (Library)/Librarian शामिल हैं. इन पदों की Tier-II परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी भी आवेदन पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं.  Assistant Section Officer का भी रिजल्ट CBSE की ओर से जारी अपडेट में एक Non-Teaching Post का रिजल्ट भी शामिल है. इसमें Assistant Section Officer पद के लिए Tier-II Recruitment Examination का परिणाम घोषित किया जा रहा है. संबंधित उम्मीदवार आवेदन पोर्टल पर अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देख सकते हैं.  यह भी पढ़ें - NTA में बड़ा बदलाव, 2 नए डायरेक्टर और जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति

Aug 29, 2026 - 03:30
 0
KVS-NVS 2026 टियर 2 रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

KVS-NVS भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट सामने आया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के अलग-अलग शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के Tier-II परिणाम जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देख सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन पोर्टल पर जाकर अपने परिणाम की जांच करनी होगी. 

CBSE HQ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आज यानी 28 अगस्त 2026 को अलग-अलग पदों के लिए Tier-II के नतीजे जारी किए जा रहे हैं. इसमें Post Graduate Teachers (PGTs), Trained Graduate Teachers (TGTs) और एक Non-Teaching Post शामिल है. जिन पदों के लिए इंटरव्यू या स्किल टेस्ट होना है, उन के लिए उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए अलग से जानकारी दी जाएगी. 

इन PGT पदों का रिजल्ट जारी

Tier-II Recruitment Examination के तहत Post Graduate Teachers यानी PGT के तीन पदों के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं. इनमें PGT (Biology), PGT (Commerce) और PGT (Geography) शामिल हैं. इन पदों के लिए Tier-II परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट या शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस आवेदन पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं. 

KVS-NVS Tier 2 Result 2026 ऐसे करें चेक

1. KVS-NVS Tier 2 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक एप्लीकेशन पोर्टल पर जाएं.

2. इसके बाद KVS-NVS Tier-II भर्ती रिजल्ट से जुड़े लिंक को खोलें.

3. अब अपनी पोस्ट के अनुसार रिजल्ट लिंक चुनें और मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें.

4. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट या स्कोरबोर्ड दिखाई देगा. इसमें शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस और लागू होने पर नंबर देखे जा सकते हैं.

5. उम्मीदवार स्कोरकार्ड डाउनलोड करके फ्यूचर के लिए इसकी कॉपी सुरक्षित रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें - रोजगार के मोर्चे पर जेन जी की चिंता बढ़ी, 32% ने कहा नौकरियां हैं कम

इन TGT पदों के नतीजे भी घोषित

Trained Graduate Teachers यानी TGT के लिए भी दो पदों के Tier-II परिणाम जारी किए जा रहे हैं. इनमें TGT (Art/Art Education) और TGT (Library)/Librarian शामिल हैं. इन पदों की Tier-II परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी भी आवेदन पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं. 

Assistant Section Officer का भी रिजल्ट

CBSE की ओर से जारी अपडेट में एक Non-Teaching Post का रिजल्ट भी शामिल है. इसमें Assistant Section Officer पद के लिए Tier-II Recruitment Examination का परिणाम घोषित किया जा रहा है. संबंधित उम्मीदवार आवेदन पोर्टल पर अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - NTA में बड़ा बदलाव, 2 नए डायरेक्टर और जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow