Kids Care Tips: ऑन्कोलॉजिस्ट की चेतावनी, बच्चों पर कभी न यूज करें ये प्रोडक्ट्स! जानें क्या है इसकी वजह?
Kids Care Tips : हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा हेल्दी और सेफ बढ़ा हो. हम अक्सर सोचते हैं कि जो चीजें बाजार में आसानी से मिलती हैं, वे बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन विशेषज्ञों की राय के अनुसार, कुछ नॉर्मल चीजें जो हम रोजमर्रा में बच्चों पर यूज करते हैं, वे उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं. ऑन्कोलॉजिस्ट का कहना है कि बच्चों की स्किन और शरीर बड़ो की तुलना में बहुत ज्यादा सेंसिटिव होता है. इसलिए कुछ सामान्य घरेलू प्रोडक्ट्स, जिन्हें हम सुरक्षित मानते हैं, बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं. ऑन्कोलॉजिस्ट ने हाल ही में कुछ प्रोडक्ट्स की लिस्ट शेयर की है, जिन्हें बच्चों पर कभी नहीं यूज करना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि बच्चों पर कौन से प्रोडक्ट्स यूज ना करें. 1. टैलकम पाउडर - बच्चों की स्किन बहुत सॉफ्ट और रैश फ्री रखने के लिए टैलकम पाउडर का यूज बहुत आम है. लेकिन ऑन्कोलॉजिस्ट के अनुसार, टैलकम पाउडर हमेशा से प्रदूषित होने का खतरा रखता है. ऐसे में बच्चों की नाभि और जेनटल एरिया पर टैलकम पाउडर का यूज न करें. पाउडर की जगह सूखी सफाई या हल्की मॉइस्चराइजिंग क्रीम का यूज करें. 2. प्लास्टिक फीडिंग बॉटल - आजकल बाजार में कई प्लास्टिक बॉटल्स बीपीए, बीपीएस और बीपीएफ फ्री बताई जाती हैं, लेकिन बार-बार स्टरलाइजेशन से प्लास्टिक धीरे-धीरे टूटता है और इसमें से केमिकल पदार्थ या माइक्रोप्लास्टिक्स दूध या पानी में मिल सकते हैं. इसलिए अगर सही हो तो ग्लास या स्टेनलेस स्टील की बॉटल्स का यूज करें. प्लास्टिक बॉटल्स को लंबे समय तक बार-बार यूज करने से बचें. 3. केमिकल सनस्क्रीन - सूरज की UV किरणों से बच्चों को बचाना जरूरी है, लेकिन हर सनस्क्रीन बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं होती है. केमिकल सनस्क्रीन बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती हैं. ऐसे में बच्चों के लिए मिनरल बेस्ड सनस्क्रीन का यूज करें, जिसमें जिंक ऑक्साइड या टाइटेनियम डाइऑक्साइड हो. ये सनस्क्रीन बच्चों की सेंसिटिव स्किन के लिए ज्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं. 4. सिंथेटिक फ्रेगरेंस वाले बाथ और शैम्पू - कुछ बाथ और शैम्पू में बहुत सारे फ्थैलेट्स और फॉर्माल्डिहाइड-रिलीजिंग एजेंट्स होते हैं. ये केमिकल बच्चों की स्किन और हार्मोन सिस्टम के लिए खतरनाक हो सकते हैं. इसलिए बच्चों के लिए फ्रेगरेंस-फ्री शैम्पू और बाथ सोप का यूज करें. खासकर 3 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सिंथेटिक सुगंध वाले प्रोडक्ट्स से बचें. यह भी पढ़ें - Dog Pain Signs: बेजुबान कुत्ते दर्द में होने पर देते हैं ये संकेत, पेट पेरेंट्स भूलकर भी न करें इग्नोर 5. सिक्की रबर खिलौने - बच्चों के लिए रंग-बिरंगे बाथ टॉयज बहुत आम हैं, लेकिन ये खिलौने अक्सर फ्थैलेट्स से बने होते हैं. जब ये पानी में भीगते हैं, तो इनसे केमिकल पदार्थ निकल सकते हैं, जो बच्चों के हेल्थ के लिए खतरनाक हैं.बच्चों के लिए सिक्की या रबर खिलौने चुनते समय सुरक्षित और फ्री-फॉम-फ्थैलेट वाले ऑप्शन देखें. 6. सेंटेड बेबी वाइप्स - बेबी वाइप्स तो बहुत कंफर्टेबल होती हैं, लेकिन अगर वे सुगंधित हों तो बच्चों की स्किन के लिए खतरनाक हो सकते हैं. इनमें अक्सर फ्रेगरेंस, PEGs और एथिलीन ऑक्साइड जैसे रसायन होते हैं. ऐसे में सेंसिटिव स्किन वाले बच्चों के लिए असेंटेड या सिर्फ पानी वाले वाइप्स यूज करें या फिर मुलायम कपड़े और पानी का यूज करके सफाई करें. यह भी पढ़ें - Ebola Virus: कितना खतरनाक है इबोला का बुंडीबुग्यो स्ट्रेन, भारत को इससे कितना खतरा?
Kids Care Tips : हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा हेल्दी और सेफ बढ़ा हो. हम अक्सर सोचते हैं कि जो चीजें बाजार में आसानी से मिलती हैं, वे बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन विशेषज्ञों की राय के अनुसार, कुछ नॉर्मल चीजें जो हम रोजमर्रा में बच्चों पर यूज करते हैं, वे उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं.
ऑन्कोलॉजिस्ट का कहना है कि बच्चों की स्किन और शरीर बड़ो की तुलना में बहुत ज्यादा सेंसिटिव होता है. इसलिए कुछ सामान्य घरेलू प्रोडक्ट्स, जिन्हें हम सुरक्षित मानते हैं, बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं. ऑन्कोलॉजिस्ट ने हाल ही में कुछ प्रोडक्ट्स की लिस्ट शेयर की है, जिन्हें बच्चों पर कभी नहीं यूज करना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि बच्चों पर कौन से प्रोडक्ट्स यूज ना करें.
1. टैलकम पाउडर - बच्चों की स्किन बहुत सॉफ्ट और रैश फ्री रखने के लिए टैलकम पाउडर का यूज बहुत आम है. लेकिन ऑन्कोलॉजिस्ट के अनुसार, टैलकम पाउडर हमेशा से प्रदूषित होने का खतरा रखता है. ऐसे में बच्चों की नाभि और जेनटल एरिया पर टैलकम पाउडर का यूज न करें. पाउडर की जगह सूखी सफाई या हल्की मॉइस्चराइजिंग क्रीम का यूज करें.
2. प्लास्टिक फीडिंग बॉटल - आजकल बाजार में कई प्लास्टिक बॉटल्स बीपीए, बीपीएस और बीपीएफ फ्री बताई जाती हैं, लेकिन बार-बार स्टरलाइजेशन से प्लास्टिक धीरे-धीरे टूटता है और इसमें से केमिकल पदार्थ या माइक्रोप्लास्टिक्स दूध या पानी में मिल सकते हैं. इसलिए अगर सही हो तो ग्लास या स्टेनलेस स्टील की बॉटल्स का यूज करें. प्लास्टिक बॉटल्स को लंबे समय तक बार-बार यूज करने से बचें.
3. केमिकल सनस्क्रीन - सूरज की UV किरणों से बच्चों को बचाना जरूरी है, लेकिन हर सनस्क्रीन बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं होती है. केमिकल सनस्क्रीन बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती हैं. ऐसे में बच्चों के लिए मिनरल बेस्ड सनस्क्रीन का यूज करें, जिसमें जिंक ऑक्साइड या टाइटेनियम डाइऑक्साइड हो. ये सनस्क्रीन बच्चों की सेंसिटिव स्किन के लिए ज्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं.
4. सिंथेटिक फ्रेगरेंस वाले बाथ और शैम्पू - कुछ बाथ और शैम्पू में बहुत सारे फ्थैलेट्स और फॉर्माल्डिहाइड-रिलीजिंग एजेंट्स होते हैं. ये केमिकल बच्चों की स्किन और हार्मोन सिस्टम के लिए खतरनाक हो सकते हैं. इसलिए बच्चों के लिए फ्रेगरेंस-फ्री शैम्पू और बाथ सोप का यूज करें. खासकर 3 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सिंथेटिक सुगंध वाले प्रोडक्ट्स से बचें.
यह भी पढ़ें - Dog Pain Signs: बेजुबान कुत्ते दर्द में होने पर देते हैं ये संकेत, पेट पेरेंट्स भूलकर भी न करें इग्नोर
5. सिक्की रबर खिलौने - बच्चों के लिए रंग-बिरंगे बाथ टॉयज बहुत आम हैं, लेकिन ये खिलौने अक्सर फ्थैलेट्स से बने होते हैं. जब ये पानी में भीगते हैं, तो इनसे केमिकल पदार्थ निकल सकते हैं, जो बच्चों के हेल्थ के लिए खतरनाक हैं.बच्चों के लिए सिक्की या रबर खिलौने चुनते समय सुरक्षित और फ्री-फॉम-फ्थैलेट वाले ऑप्शन देखें.
6. सेंटेड बेबी वाइप्स - बेबी वाइप्स तो बहुत कंफर्टेबल होती हैं, लेकिन अगर वे सुगंधित हों तो बच्चों की स्किन के लिए खतरनाक हो सकते हैं. इनमें अक्सर फ्रेगरेंस, PEGs और एथिलीन ऑक्साइड जैसे रसायन होते हैं. ऐसे में सेंसिटिव स्किन वाले बच्चों के लिए असेंटेड या सिर्फ पानी वाले वाइप्स यूज करें या फिर मुलायम कपड़े और पानी का यूज करके सफाई करें.
यह भी पढ़ें - Ebola Virus: कितना खतरनाक है इबोला का बुंडीबुग्यो स्ट्रेन, भारत को इससे कितना खतरा?
What's Your Reaction?