Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ

Kidney Health Tips: दिल की सेहत को लेकर तो लोग काफी सजग रहते हैं, लेकिन किडनी की बात आते ही ज्यादातर लोग बेफिक्र हो जाते हैं. जबकि किडनी शरीर का वह अंग है, जो दिल की तरह ही चौबीस घंटे बिना रुके काम करता है. खून से गंदगी और एक्स्ट्रा फ्लूइड छानना, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना और शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखना, यह सब किडनी ही संभालती है. डॉक्टरों के मुताबिक सिर्फ पांच आसान आदतें अपनाकर भी किडनी को लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है. पानी पीने में कोताही बिल्कुल न करें किडनी को स्वस्थ रखने की सबसे पहली और सबसे आसान आदत है, भरपूर पानी पीना. डॉक्टरों की सलाह है कि रोजाना 8 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए, हालांकि यह मात्रा उम्र, मौसम और शारीरिक गतिविधि के हिसाब से बदल सकती है. पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे किडनी पर दबाव कम पड़ता है. ब्लड प्रेशर पर रखें नजर बहुत कम लोग जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ दिल के दौरे या स्ट्रोक का ही नहीं, बल्कि किडनी खराब होने का भी सबसे बड़ा कारण बनता है. सामान्य ब्लड प्रेशर 140/80 mmHg से कम माना जाता है, अगर यह 140/90 या उससे ज्यादा रहने लगे, तो तुरंत लाइफस्टाइल में बदलाव और डॉक्टर से सलाह जरूरी है, खासकर डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानी भी साथ में हों तो. यह भी पढ़ें: Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी? खानपान में करें जरूरी बदलाव रोजाना ज्यादा नमक, फास्ट फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड खाने से किडनी पर असर पड़ सकता है. हेल्दी डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, दालें और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें. संतुलित भोजन न सिर्फ किडनी बल्कि दिल और पूरे शरीर की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. एक्टिविटी अपनाना है जरूरी रोजाना की भागदौड़ में एक्सरसाइज को नजरअंदाज करना आम बात है, लेकिन दौड़ना, साइकिलिंग या स्विमिंग जैसी हल्की फुल्की एक्टिविटी भी किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है. इसके साथ ही खाने में आम नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करना भी एक अच्छी आदत मानी जाती है, क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा काफी कम होती है. समय पर जांच कराना न भूलें किडनी लगातार काम करने वाला अंग है, इसलिए समय समय पर इसकी जांच कराते रहना बेहद जरूरी है. नियमित चेकअप से किसी भी समस्या का पता शुरुआती स्टेज में ही चल जाता है, जिससे इलाज आसान और असरदार हो जाता है. अगर डायबिटीज है, तो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना भी किडनी को सुरक्षित रखने का अहम हिस्सा है. यह भी पढ़ें: Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत

Aug 2, 2026 - 23:30
 0
 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ

Kidney Health Tips: दिल की सेहत को लेकर तो लोग काफी सजग रहते हैं, लेकिन किडनी की बात आते ही ज्यादातर लोग बेफिक्र हो जाते हैं. जबकि किडनी शरीर का वह अंग है, जो दिल की तरह ही चौबीस घंटे बिना रुके काम करता है. खून से गंदगी और एक्स्ट्रा फ्लूइड छानना, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना और शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखना, यह सब किडनी ही संभालती है. डॉक्टरों के मुताबिक सिर्फ पांच आसान आदतें अपनाकर भी किडनी को लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है.

पानी पीने में कोताही बिल्कुल न करें

किडनी को स्वस्थ रखने की सबसे पहली और सबसे आसान आदत है, भरपूर पानी पीना. डॉक्टरों की सलाह है कि रोजाना 8 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए, हालांकि यह मात्रा उम्र, मौसम और शारीरिक गतिविधि के हिसाब से बदल सकती है. पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे किडनी पर दबाव कम पड़ता है.

ब्लड प्रेशर पर रखें नजर

बहुत कम लोग जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ दिल के दौरे या स्ट्रोक का ही नहीं, बल्कि किडनी खराब होने का भी सबसे बड़ा कारण बनता है. सामान्य ब्लड प्रेशर 140/80 mmHg से कम माना जाता है, अगर यह 140/90 या उससे ज्यादा रहने लगे, तो तुरंत लाइफस्टाइल में बदलाव और डॉक्टर से सलाह जरूरी है, खासकर डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानी भी साथ में हों तो.

यह भी पढ़ें: Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?

खानपान में करें जरूरी बदलाव

रोजाना ज्यादा नमक, फास्ट फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड खाने से किडनी पर असर पड़ सकता है. हेल्दी डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, दालें और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें. संतुलित भोजन न सिर्फ किडनी बल्कि दिल और पूरे शरीर की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है.

एक्टिविटी अपनाना है जरूरी

रोजाना की भागदौड़ में एक्सरसाइज को नजरअंदाज करना आम बात है, लेकिन दौड़ना, साइकिलिंग या स्विमिंग जैसी हल्की फुल्की एक्टिविटी भी किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है. इसके साथ ही खाने में आम नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करना भी एक अच्छी आदत मानी जाती है, क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा काफी कम होती है.

समय पर जांच कराना न भूलें

किडनी लगातार काम करने वाला अंग है, इसलिए समय समय पर इसकी जांच कराते रहना बेहद जरूरी है. नियमित चेकअप से किसी भी समस्या का पता शुरुआती स्टेज में ही चल जाता है, जिससे इलाज आसान और असरदार हो जाता है. अगर डायबिटीज है, तो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना भी किडनी को सुरक्षित रखने का अहम हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow