Kerala Assembly Election 2026: केरल चुनाव से पहले कांग्रेस का अहम कदम, UDF कैंपेन एंथम किया लॉन्च
केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट का आधिकारिक कैंपेन एंथम लॉन्च कर दिया है. “Keralam Jeikkum, UDF Nayikkum” (केरल जीतेगा, UDF नेतृत्व करेगा) स्लोगन पर आधारित यह एंथम चुनाव से पहले आत्मविश्वास भरा राजनीतिक संदेश देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. इस एंथम को सिर्फ एक प्रचार गीत नहीं बल्कि पूरी कैंपेन स्ट्रेटेजी का हिस्सा बनाकर तैयार किया गया है. गीत और वीडियो में राज्य नेतृत्व के साथ राष्ट्रीय स्तर के नेताओं जैसे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को प्रमुखता से दिखाया गया है. ताकि नेतृत्व की मजबूती और समन्वय का संदेश दिया जा सके. एंथम की क्या है खूबी? दिलचस्प बात यह है कि एंथम पूरी तरह से सकारात्मक कैंपेन पर आधारित होने के बावजूद इसमें CPM और BJP के बीच कथित अंडरस्टैंडिंग के मुद्दे को भी राजनीतिक तौर पर शामिल किया गया है. यानी एंथम में एक तरफ सकारात्मक और विकास आधारित संदेश है, वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक हमला भी शामिल है. कांग्रेस और यूडीएफ़ की रणनीति है कि इस एंथम को बड़े स्तर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, रैलियों और ग्राउंड कैंपेन में चलाया जाए, ताकि कार्यकर्ताओं के बीच एक जैसा संदेश जाए, कैंपेन की ब्रांडिंग मजबूत हो और वोटर्स के बीच रिकॉल वैल्यू बनाई जा सके. केरल चुनाव में मीडिया कैंपेन की भूमिका पार्टी रणनीतिकारों के मुताबिक है कि इस बार केरल चुनाव में सिर्फ रैलियां और बयान नहीं, बल्कि नैरेटिव, ब्रांडिंग, म्यूजिक, वीडियो और सोशल मीडिया कैंपेन बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए यह एंथम तैयार किया गया है ताकि लोगों के बीच जल्दी याद रहने वाला संदेश बनाया जा सके. केरल में 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होने वाले हैं. इसके बाद 4 मई को नतीजे सामने आएंगे. ये भी पढ़ें: Telangana CM Revanth Reddy: 'समय पर कदम न उठाने का नतीजा, देश के लिए चेतावनी...' जानें किस बात पर बोले तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी
केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट का आधिकारिक कैंपेन एंथम लॉन्च कर दिया है. “Keralam Jeikkum, UDF Nayikkum” (केरल जीतेगा, UDF नेतृत्व करेगा) स्लोगन पर आधारित यह एंथम चुनाव से पहले आत्मविश्वास भरा राजनीतिक संदेश देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
इस एंथम को सिर्फ एक प्रचार गीत नहीं बल्कि पूरी कैंपेन स्ट्रेटेजी का हिस्सा बनाकर तैयार किया गया है. गीत और वीडियो में राज्य नेतृत्व के साथ राष्ट्रीय स्तर के नेताओं जैसे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को प्रमुखता से दिखाया गया है. ताकि नेतृत्व की मजबूती और समन्वय का संदेश दिया जा सके.
एंथम की क्या है खूबी?
दिलचस्प बात यह है कि एंथम पूरी तरह से सकारात्मक कैंपेन पर आधारित होने के बावजूद इसमें CPM और BJP के बीच कथित अंडरस्टैंडिंग के मुद्दे को भी राजनीतिक तौर पर शामिल किया गया है. यानी एंथम में एक तरफ सकारात्मक और विकास आधारित संदेश है, वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक हमला भी शामिल है. कांग्रेस और यूडीएफ़ की रणनीति है कि इस एंथम को बड़े स्तर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, रैलियों और ग्राउंड कैंपेन में चलाया जाए, ताकि कार्यकर्ताओं के बीच एक जैसा संदेश जाए, कैंपेन की ब्रांडिंग मजबूत हो और वोटर्स के बीच रिकॉल वैल्यू बनाई जा सके.
केरल चुनाव में मीडिया कैंपेन की भूमिका
पार्टी रणनीतिकारों के मुताबिक है कि इस बार केरल चुनाव में सिर्फ रैलियां और बयान नहीं, बल्कि नैरेटिव, ब्रांडिंग, म्यूजिक, वीडियो और सोशल मीडिया कैंपेन बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए यह एंथम तैयार किया गया है ताकि लोगों के बीच जल्दी याद रहने वाला संदेश बनाया जा सके. केरल में 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होने वाले हैं. इसके बाद 4 मई को नतीजे सामने आएंगे.
What's Your Reaction?