Kartik Purnima 2026: 24 नवंबर को बन रहा है महासंयोग! देव दीपावली और गुरुनानक जयंती पर राशि अनुसार करें ये दान, खुलेंगे भाग्य
Kartik Purnima 2026: मंगलवार 24 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा है. इसे देव दीपावली भी कहा जाता है. इस दिन गुरुनानक देव जी की जयंती भी मनाई जाती है. इसी तिथि पर भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार हुआ था. इसे भगवान विष्णु का पहला अवतार माना जाता है. प्राचीन समय में जब जल प्रलय आया था, तब मत्स्य अवतार के रूप में भगवान ने पूरे संसार की रक्षा की थी. ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस तिथि पर शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के दैत्य का वध किया था, इस वजह से इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा कहते हैं. कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है. इस कारण इसे देव दीपावली कहते हैं. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान करने की परंपरा है. साथ ही हवन, दान, जप, तप आदि धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व बताया गया है. विष्णु पुराण के अनुसार, इस दिन भगवान नारायण ने मत्स्यावतार लिया था. साथ ही इस दिन उपछाया चंद्रग्रहण भी लग रहा है, जो इस दिन के महत्व को और अधिक बढ़ाता है. कार्तिक मास की अंतिम तिथि यानी पूर्णिमा पर इस माह के स्नान समाप्त हो जाएंगे. मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान, दीपदान, पूजा, आरती, हवन और दान-पुण्य करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. कार्तिक पूर्णिमा तिथि और शुभ मुहूर्त कार्तिक पूर्णिमा तिथि आरंभ: 23 नवंबर रात 11:42 बजे से कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 नवंबर रात 8:23 मिनट पर ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 24 नवंबर को ही किया जाएगा. पूजा विधि और नियम ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़नी और सुननी चाहिए. जरूरतमंद लोगों को फल, अनाज, दाल, चावल, गरम वस्त्र आदि का दान करना चाहिए. घर पर स्नान की विधि: कार्तिक पूर्णिमा पर अगर नदी में स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं तो घर ही सुबह जल्दी उठें और पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें. स्नान करते समय सभी तीर्थों का और नदियों का ध्यान करना चाहिए. सूर्य अर्घ्य और शिव पूजा: सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं. जल तांबे के लोटे से चढ़ाएं. अर्घ्य देते समय सूर्य के मंत्रों का जाप करना चाहिए. किसी गौशाला में हरी घास और धन का दान करें. इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें. कर्पूर जलाकर आरती करें. शिव जी के साथ ही गणेश जी, माता पार्वती, कार्तिकेय स्वामी और नंदी की भी विशेष पूजा करें. हनुमान आराधना: हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक महीने का आखिरी दिन 24 नवंबर को है. इस दिन पूर्णिमा तिथि रहेगी. कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ स्नान, व्रत, भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा और दीपदान करने की परंपरा है. इस दिन किए गए स्नान और दान से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है. व्रत, पूजा-पाठ और दीपदान करने से जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं. पुराणों में भी इस दिन को पुण्य देने वाला पर्व बताया गया है. कार्तिक के बाद मार्गशीर्ष यानी अगहन महीना शुरू हो जाएगा. देव दीपावली का महत्व ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि मान्यता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवता गंगा नदी के घाट पर आकर दीप जलाकर अपनी खुशी को दर्शाते हैं. इसीलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान का बहुत अधिक महत्व है. इस दिन नदी और तालाब में दीपदान करने से सभी तरह के संकट समाप्त हो जाते हैं और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्यद्वार पर आम के पत्तों से बनाया हुआ तोरण जरूर बांधे और दीपावली की ही तरह चारों ओर दीपक जलाएं. तुलसी पूजन कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन शालिग्राम के साथ ही तुलसी जी की पूजा की जाती है. इस दिन तुलसी पूजन का बहुत अधिक महत्व होता है. इस दिन तीर्थ पूजा, गंगा पूजा, विष्णु पूजा, लक्ष्मी पूजा और यज्ञ और हवन का भी बहुत अधिक महत्व होता है. इस दिन किए हुए स्नान, दान, होम, यज्ञ और उपासना का अनंत फल होता है. इस दिन तुलसी के सामने दीपक जरूर जलाएं, जिससे आपकी मनोकामना पूरी हो और दरिद्रता दूर हो सके. जरूरतमंदों को करें दान भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने से दस यज्ञों के समान फल प्राप्त होता है. इस दिन दान का बहुत अधिक महत्व होता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपनी क्षमता अनुसार अन्न दान, वस्त्र दान और अन्य जो भी दान कर सकते हों वह जरूर करें. इससे घर परिवार में धन-समृद्धि और बरकत बनी रहती है. पौराणिक कथाएं 1. भगवान शिव बने थे त्रिपुरारी भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक महाबलशाली असुर का वध इसी दिन किया था. इससे देवताओं को इस दानव के अत्याचारों से मुक्ति मिली और देवताओं ने खुश होकर भगवान शिव को त्रिपुरारी नाम दिया. 2. भगवान विष्णु का प्रथम अवतार भविष्यवक्ता डा. अनीष व्यास ने बताया कि पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि भगवान विष्णु का प्रथम अवतार भी इसी दिन हुआ था. प्रथम अवतार के रूप में भगवान विष्णु मत्स्य यानी मछली के रूप में प्रकट हुए थे. इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा करवाकर जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है. कार्तिक पूर्णिमा पर तिल स्नान से मिलेगी शनि दोषों से राहत भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर तिल जल में डालकर स्नान करने से शनि दोष समाप्त होंगे, खासकर शनि की साढ़ेसाती. वहीं कुंडली में पितृ दोष, चांडाल दोष, नाड़ी दोष की स्थिति यदि है तो उसमें भी शीघ्र लाभ होगा. भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा
Kartik Purnima 2026: मंगलवार 24 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा है. इसे देव दीपावली भी कहा जाता है. इस दिन गुरुनानक देव जी की जयंती भी मनाई जाती है. इसी तिथि पर भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार हुआ था. इसे भगवान विष्णु का पहला अवतार माना जाता है. प्राचीन समय में जब जल प्रलय आया था, तब मत्स्य अवतार के रूप में भगवान ने पूरे संसार की रक्षा की थी.
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस तिथि पर शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के दैत्य का वध किया था, इस वजह से इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा कहते हैं. कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है. इस कारण इसे देव दीपावली कहते हैं.
इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान करने की परंपरा है. साथ ही हवन, दान, जप, तप आदि धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व बताया गया है. विष्णु पुराण के अनुसार, इस दिन भगवान नारायण ने मत्स्यावतार लिया था. साथ ही इस दिन उपछाया चंद्रग्रहण भी लग रहा है, जो इस दिन के महत्व को और अधिक बढ़ाता है. कार्तिक मास की अंतिम तिथि यानी पूर्णिमा पर इस माह के स्नान समाप्त हो जाएंगे. मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान, दीपदान, पूजा, आरती, हवन और दान-पुण्य करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.
कार्तिक पूर्णिमा तिथि और शुभ मुहूर्त
- कार्तिक पूर्णिमा तिथि आरंभ: 23 नवंबर रात 11:42 बजे से
- कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 नवंबर रात 8:23 मिनट पर
- ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 24 नवंबर को ही किया जाएगा.
पूजा विधि और नियम
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़नी और सुननी चाहिए. जरूरतमंद लोगों को फल, अनाज, दाल, चावल, गरम वस्त्र आदि का दान करना चाहिए.
घर पर स्नान की विधि: कार्तिक पूर्णिमा पर अगर नदी में स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं तो घर ही सुबह जल्दी उठें और पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें. स्नान करते समय सभी तीर्थों का और नदियों का ध्यान करना चाहिए.
सूर्य अर्घ्य और शिव पूजा: सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं. जल तांबे के लोटे से चढ़ाएं. अर्घ्य देते समय सूर्य के मंत्रों का जाप करना चाहिए. किसी गौशाला में हरी घास और धन का दान करें. इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें. कर्पूर जलाकर आरती करें. शिव जी के साथ ही गणेश जी, माता पार्वती, कार्तिकेय स्वामी और नंदी की भी विशेष पूजा करें.
हनुमान आराधना: हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें.
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक महीने का आखिरी दिन 24 नवंबर को है. इस दिन पूर्णिमा तिथि रहेगी. कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ स्नान, व्रत, भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा और दीपदान करने की परंपरा है. इस दिन किए गए स्नान और दान से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है. व्रत, पूजा-पाठ और दीपदान करने से जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं. पुराणों में भी इस दिन को पुण्य देने वाला पर्व बताया गया है. कार्तिक के बाद मार्गशीर्ष यानी अगहन महीना शुरू हो जाएगा.
देव दीपावली का महत्व
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि मान्यता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवता गंगा नदी के घाट पर आकर दीप जलाकर अपनी खुशी को दर्शाते हैं. इसीलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान का बहुत अधिक महत्व है. इस दिन नदी और तालाब में दीपदान करने से सभी तरह के संकट समाप्त हो जाते हैं और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्यद्वार पर आम के पत्तों से बनाया हुआ तोरण जरूर बांधे और दीपावली की ही तरह चारों ओर दीपक जलाएं.
तुलसी पूजन
कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन शालिग्राम के साथ ही तुलसी जी की पूजा की जाती है. इस दिन तुलसी पूजन का बहुत अधिक महत्व होता है. इस दिन तीर्थ पूजा, गंगा पूजा, विष्णु पूजा, लक्ष्मी पूजा और यज्ञ और हवन का भी बहुत अधिक महत्व होता है. इस दिन किए हुए स्नान, दान, होम, यज्ञ और उपासना का अनंत फल होता है. इस दिन तुलसी के सामने दीपक जरूर जलाएं, जिससे आपकी मनोकामना पूरी हो और दरिद्रता दूर हो सके.
जरूरतमंदों को करें दान
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने से दस यज्ञों के समान फल प्राप्त होता है. इस दिन दान का बहुत अधिक महत्व होता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपनी क्षमता अनुसार अन्न दान, वस्त्र दान और अन्य जो भी दान कर सकते हों वह जरूर करें. इससे घर परिवार में धन-समृद्धि और बरकत बनी रहती है.
पौराणिक कथाएं
1. भगवान शिव बने थे त्रिपुरारी भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक महाबलशाली असुर का वध इसी दिन किया था. इससे देवताओं को इस दानव के अत्याचारों से मुक्ति मिली और देवताओं ने खुश होकर भगवान शिव को त्रिपुरारी नाम दिया.
2. भगवान विष्णु का प्रथम अवतार भविष्यवक्ता डा. अनीष व्यास ने बताया कि पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि भगवान विष्णु का प्रथम अवतार भी इसी दिन हुआ था. प्रथम अवतार के रूप में भगवान विष्णु मत्स्य यानी मछली के रूप में प्रकट हुए थे. इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा करवाकर जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है.
कार्तिक पूर्णिमा पर तिल स्नान से मिलेगी शनि दोषों से राहत
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर तिल जल में डालकर स्नान करने से शनि दोष समाप्त होंगे, खासकर शनि की साढ़ेसाती. वहीं कुंडली में पितृ दोष, चांडाल दोष, नाड़ी दोष की स्थिति यदि है तो उसमें भी शीघ्र लाभ होगा.
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपनी राशि के अनुरूप दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है. जानें किस राशि के जातक को किन चीजों का दान करना चाहिए:
मेष राशि: मेष राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
वृषभ राशि: इस राशि के लोगों को जरूरतमंदों और गरीबों को गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए. सर्दी के मौसम में ऊनी वस्त्रों का दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए मूंग की दाल का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है. इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.
कर्क राशि: कर्क राशि वालों को कार्तिक पूर्णिमा पर चावल का दान करना चाहिए. सफेद वस्तुओं के दान से मानसिक शांति मिलती है और घर में बरकत बनी रहती है.
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को इस दिन गेहूं का दान करना चाहिए. अन्न दान करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को किसी गौशाला में गायों को हरे रंग का चारा खिलाना या दान करना चाहिए. इससे जीवन के संकट दूर होते हैं और सौभाग्य बढ़ता है.
तुला राशि: तुला राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना या खाद्य सामग्री का दान करना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों के लिए गुड़ और चना दान करना बेहद फलदायी होता है. इससे मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और साहस में वृद्धि होती है.
धनु राशि: धनु राशि के जातकों को सर्दी के अनुसार गर्म खाने की चीजें, जैसे बाजरा आदि का दान करना चाहिए. इससे गुरु ग्रह की कृपा बनी रहती है और रुके हुए काम पूरे होते हैं.
मकर राशि: मकर राशि वालों को गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल का दान करना चाहिए. इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के कष्टों से राहत मिलती है.
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए काली उड़द की दाल का दान करना सबसे उत्तम माना गया है. इससे कुंडली के ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है.
मीन राशि: मीन राशि के लोगों को कार्तिक पूर्णिमा पर हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करना चाहिए. पीली वस्तुओं के दान से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में खुशहाली आती है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?