Kal Ka Rashifal: 6 नवंबर 2025 को इन राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल
Kal Ka Rashifal: 6 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल- मेष राशि (Aries Horoscope) आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा. परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी या आउटिंग की योजना बना सकते हैं. प्रेम जीवन में रोमांटिक पल आएंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बनी रह सकती है. अचानक कोई समस्या आने पर भाइयों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है. भाग्यशाली अंक: 3 भाग्यशाली रंग: लाल उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं. वृष राशि (Taurus Horoscope) आज तरक्की के योग हैं. ऊर्जा से भरे रहेंगे लेकिन उसे सही दिशा में लगाना जरूरी है. आवेश में आकर लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है. नौकरी में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. भाग्यशाली अंक: 6 भाग्यशाली रंग: गुलाबी उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें. मिथुन राशि (Gemini Horoscope) तनाव और जिम्मेदारियों से दिन थोड़ा भारी रह सकता है. संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. काम का बोझ बढ़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें. किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को राहत देगी. बिजनेस डील करते समय सावधानी रखें. भाग्यशाली अंक: 5 भाग्यशाली रंग: हरा उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें. कर्क राशि (Cancer Horoscope) परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव रहेगा लेकिन धीरे-धीरे सुधार भी होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा और घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा भाग्यशाली अंक: 2 भाग्यशाली रंग: सफेद उपाय: चंद्रमा को दूध में मिश्री मिलाकर अर्घ्य दें. सिंह राशि (Leo Horoscope) आज भागदौड़ और व्यस्तता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में कोई विवाद मन को परेशान कर सकता है. व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे. निर्णय लेने की क्षमता से आप कठिन परिस्थितियों को संभाल लेंगे. नया सामान या वाहन खरीदने का योग बन रहा है. भाग्यशाली अंक: 1 भाग्यशाली रंग: सुनहरा उपाय: सूर्य देव को जल में लाल पुष्प मिलाकर अर्पित करें. कन्या राशि (Virgo Horoscope) दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. रुके कामों को लेकर चिंता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में किसी की धोखाधड़ी से सतर्क रहें. अतीत के किसी निर्णय पर पछतावा हो सकता है. वरिष्ठों की सलाह मानना आपके लिए लाभदायक रहेगा. भाग्यशाली अंक: 7 भाग्यशाली रंग: हरा उपाय: पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. तुला राशि (Libra Horoscope) दिन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. पिता की सेहत को लेकर चिंता संभव है. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें संभालना चुनौतीपूर्ण होगा. भाग्यशाली अंक: 8 भाग्यशाली रंग: नीला उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है. जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी. संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है. किसी को धन उधार न दें, हानि का योग है. आत्मविश्वास और धैर्य से काम लें. भाग्यशाली अंक: 9 भाग्यशाली रंग: मरून उपाय: भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें. धनु राशि (Sagittarius Horosope) खुशियों से भरा दिन रहेगा. नया व्यवसाय शुरू करने का उत्तम समय है. जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और मतभेद खत्म होंगे. पुराने मित्र से मुलाकात मन को आनंदित करेगी. योजनाओं से लाभ मिलेगा. भाग्यशाली अंक: 4 भाग्यशाली रंग: पीला उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प और केसर का दीपक अर्पित करें. मकर राशि (Capricorn Horoscope) दिन सकारात्मक रहेगा. घरेलू मामलों को लेकर थोड़ा तनाव संभव है, लेकिन निवेश के लिए दिन अनुकूल है. कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी. छोटी बातों को लेकर तनाव न लें. परिवार में अनुशासन बनाए रखें. भाग्यशाली अंक: 8 भाग्यशाली रंग: ग्रे उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) व्यवसाय में रुकावटें आ सकती हैं, साझेदारों से मतभेद संभव हैं. परिवार में किसी नए मेहमान के आने की खुशी रहेगी. भाई-बहनों के साथ पुराने झगड़े खत्म होंगे. मित्रों के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है. भाग्यशाली अंक: 11 भाग्यशाली रंग: आसमानी उपाय: जल में नीले फूल अर्पित कर भगवान शिव की आराधना करें. मीन राशि (Pisece Horoscope) विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है. परीक्षा परिणाम अनुकूल आएंगे. सरकारी नौकरी वालों को लाभ मिलेगा. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान बढ़ेगा. मां से मतभेद से बचें. भाग्यशाली अंक: 7 भाग्यशाली रंग: हल्का पीला उपाय: तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Kal Ka Rashifal: 6 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-
मेष राशि (Aries Horoscope)
आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा. परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी या आउटिंग की योजना बना सकते हैं. प्रेम जीवन में रोमांटिक पल आएंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बनी रह सकती है. अचानक कोई समस्या आने पर भाइयों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: लाल
- उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं.
वृष राशि (Taurus Horoscope)
आज तरक्की के योग हैं. ऊर्जा से भरे रहेंगे लेकिन उसे सही दिशा में लगाना जरूरी है. आवेश में आकर लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है. नौकरी में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा.
- भाग्यशाली अंक: 6
- भाग्यशाली रंग: गुलाबी
- उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
तनाव और जिम्मेदारियों से दिन थोड़ा भारी रह सकता है. संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. काम का बोझ बढ़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें. किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को राहत देगी. बिजनेस डील करते समय सावधानी रखें.
- भाग्यशाली अंक: 5
- भाग्यशाली रंग: हरा
- उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें.
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव रहेगा लेकिन धीरे-धीरे सुधार भी होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा और घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा
- भाग्यशाली अंक: 2
- भाग्यशाली रंग: सफेद
- उपाय: चंद्रमा को दूध में मिश्री मिलाकर अर्घ्य दें.
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज भागदौड़ और व्यस्तता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में कोई विवाद मन को परेशान कर सकता है. व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे. निर्णय लेने की क्षमता से आप कठिन परिस्थितियों को संभाल लेंगे. नया सामान या वाहन खरीदने का योग बन रहा है.
- भाग्यशाली अंक: 1
- भाग्यशाली रंग: सुनहरा
- उपाय: सूर्य देव को जल में लाल पुष्प मिलाकर अर्पित करें.
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. रुके कामों को लेकर चिंता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में किसी की धोखाधड़ी से सतर्क रहें. अतीत के किसी निर्णय पर पछतावा हो सकता है. वरिष्ठों की सलाह मानना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
- भाग्यशाली अंक: 7
- भाग्यशाली रंग: हरा
- उपाय: पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
तुला राशि (Libra Horoscope)
दिन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. पिता की सेहत को लेकर चिंता संभव है. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें संभालना चुनौतीपूर्ण होगा.
- भाग्यशाली अंक: 8
- भाग्यशाली रंग: नीला
- उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है. जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी. संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है. किसी को धन उधार न दें, हानि का योग है. आत्मविश्वास और धैर्य से काम लें.
- भाग्यशाली अंक: 9
- भाग्यशाली रंग: मरून
- उपाय: भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें.
धनु राशि (Sagittarius Horosope)
खुशियों से भरा दिन रहेगा. नया व्यवसाय शुरू करने का उत्तम समय है. जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और मतभेद खत्म होंगे. पुराने मित्र से मुलाकात मन को आनंदित करेगी. योजनाओं से लाभ मिलेगा.
- भाग्यशाली अंक: 4
- भाग्यशाली रंग: पीला
- उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प और केसर का दीपक अर्पित करें.
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
दिन सकारात्मक रहेगा. घरेलू मामलों को लेकर थोड़ा तनाव संभव है, लेकिन निवेश के लिए दिन अनुकूल है. कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी. छोटी बातों को लेकर तनाव न लें. परिवार में अनुशासन बनाए रखें.
- भाग्यशाली अंक: 8
- भाग्यशाली रंग: ग्रे
- उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
व्यवसाय में रुकावटें आ सकती हैं, साझेदारों से मतभेद संभव हैं. परिवार में किसी नए मेहमान के आने की खुशी रहेगी. भाई-बहनों के साथ पुराने झगड़े खत्म होंगे. मित्रों के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है.
- भाग्यशाली अंक: 11
- भाग्यशाली रंग: आसमानी
- उपाय: जल में नीले फूल अर्पित कर भगवान शिव की आराधना करें.
मीन राशि (Pisece Horoscope)
विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है. परीक्षा परिणाम अनुकूल आएंगे. सरकारी नौकरी वालों को लाभ मिलेगा. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान बढ़ेगा. मां से मतभेद से बचें.
- भाग्यशाली अंक: 7
- भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
- उपाय: तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?