Kal Ka Rashifal 3 November 2026: मंगलवार को शुक्ल योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, कर्क को विदेशी डील और धनु को विशेष सम्मान!
Kal Ka Rashifal, 3 November 2026 (कल का राशिफल): मंगलवार, 3 नवंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों और दैनिक पंचांग के दृष्टिकोण से विशेष फलदायी रहने वाला है. पंचांग के अनुसार कल सुबह 11:56:33 बजे तक कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा. वहीं मघा नक्षत्र देर रात 27:27:08 (तड़के 03:27:08) बजे तक प्रभावी रहेगा. मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी की उपासना के लिए समर्पित है. नवमी तिथि, मघा नक्षत्र और शुक्ल योग के प्रभाव से मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को व्यापार में भारी मुनाफा, विदेशी कंपनियों से बड़ी डील फाइनल होने, कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान और अटके हुए प्रोजेक्ट्स समय से पहले पूरे होने के मजबूत संकेत हैं. आइए जानते हैं पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान (जयपुर - जोधपुर) के विख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास से 3 नवंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग और 12 राशियों का भविष्यफल. कल का पंचांग (3 नवंबर 2026, मंगलवार) तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष नवमी (सुबह 11:56:33 बजे तक), तत्पश्चात दशमी नक्षत्र: मघा नक्षत्र (देर रात 27:27:08 बजे तक), तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी करण: गर (सुबह 11:56:33 बजे तक), तत्पश्चात वणिज (रात 23:27:51 बजे तक) पक्ष: कृष्ण पक्ष योग: शुक्ल योग (सुबह 09:53:39 बजे तक), तत्पश्चात ब्रह्म योग मेष कल का राशिफल 3 नवंबर 2026 कल का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आप वरिष्ठजनों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे और आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं कल रंग लाएंगी, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा. निजी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी. आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपनाकर रखें ताकि आप स्वस्थ रहें. आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाना होगा, तभी आप अपने खर्चों को लिमिट में कर सकेंगे. आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हों, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें. वृष कल का राशिफल 3 नवंबर 2026 कल का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं. आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं. परिवार में किसी सदस्य को पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है. आपको कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना होगा और आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको कुछ योजनाएं बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा. मिथुन कल का राशिफल 3 नवंबर 2026 कल का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा. धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि रहेगी. विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं की तैयारियों में जमकर मेहनत करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य मिलेगी. आपकी यश और कीर्ति भी बढ़ेगी और आप अपने किसी काम को किसी दूसरे पर न डालें, नहीं तो आपका वह काम पूरा होने में समस्या होगी. आप माता-पिता से कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है. कर्क कल का राशिफल 3 नवंबर 2026 कल का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. आप अपने आवश्यक कामों के लिए सूची बनाकर चलें और उन्हें प्राथमिकता देनी होगी. आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और अपने कामों को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करने की कोशिश करें. आप अपने आसपास रह रहे लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे. आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी. आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा. विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा. सिंह कल का राशिफल 3 नवंबर 2026 कल का दिन आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आने वाला है. आपको किसी नई पहचान की आवश्यकता है. आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और व्यापार से जुड़े कामों में आपको तेजी दिखानी होगी. कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे. आपकी माताजी को कल कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है. आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा. आप मित्रों के साथ कुछ समय मिल-बैठकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे. लेन-देन से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखें. कन्या कल का राशिफल 3 नवंबर 2026 कल का दिन आपके लिए धन संबन्धित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा. आप किसी काम को अति उत्साहित होकर न करें. कला कौशल से आप अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा और नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है. आपकी कोई बिजनेस संबंधित डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जिसके कारण आपको समस्या होगी. आप अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है. तुला कल का राशिफल 3 नवंबर 2026 कल का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. मित्रों के साथ आपको कुछ समय मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है. आप महत्वपूर्ण कामों में बहुत ही सोच-विचार कर आगे बढ़ेंगे. आपके लिए किसी यात्रा पर जाना अच्छा रहेगा. विरोधियों से कोई भी बात बहुत सतर्क होकर बोलें. आपका कोई काम कल आपके लिए समस्या बन सकता है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई को लेकर कल अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी. आपके घर-परिवार में चल रही कलह दूर होगी. आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने किसी बात का खुलासा न करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है. वृश्चिक कल क
Kal Ka Rashifal, 3 November 2026 (कल का राशिफल): मंगलवार, 3 नवंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों और दैनिक पंचांग के दृष्टिकोण से विशेष फलदायी रहने वाला है. पंचांग के अनुसार कल सुबह 11:56:33 बजे तक कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा. वहीं मघा नक्षत्र देर रात 27:27:08 (तड़के 03:27:08) बजे तक प्रभावी रहेगा.
मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी की उपासना के लिए समर्पित है. नवमी तिथि, मघा नक्षत्र और शुक्ल योग के प्रभाव से मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को व्यापार में भारी मुनाफा, विदेशी कंपनियों से बड़ी डील फाइनल होने, कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान और अटके हुए प्रोजेक्ट्स समय से पहले पूरे होने के मजबूत संकेत हैं.
आइए जानते हैं पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान (जयपुर - जोधपुर) के विख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास से 3 नवंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग और 12 राशियों का भविष्यफल.
कल का पंचांग (3 नवंबर 2026, मंगलवार)
- तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष नवमी (सुबह 11:56:33 बजे तक), तत्पश्चात दशमी
- नक्षत्र: मघा नक्षत्र (देर रात 27:27:08 बजे तक), तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
- करण: गर (सुबह 11:56:33 बजे तक), तत्पश्चात वणिज (रात 23:27:51 बजे तक)
- पक्ष: कृष्ण पक्ष
- योग: शुक्ल योग (सुबह 09:53:39 बजे तक), तत्पश्चात ब्रह्म योग
मेष कल का राशिफल 3 नवंबर 2026
कल का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आप वरिष्ठजनों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे और आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं कल रंग लाएंगी, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा. निजी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी. आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपनाकर रखें ताकि आप स्वस्थ रहें. आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाना होगा, तभी आप अपने खर्चों को लिमिट में कर सकेंगे. आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हों, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें.
वृष कल का राशिफल 3 नवंबर 2026
कल का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं. आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं. परिवार में किसी सदस्य को पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है. आपको कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना होगा और आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको कुछ योजनाएं बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा.
मिथुन कल का राशिफल 3 नवंबर 2026
कल का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा. धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि रहेगी. विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं की तैयारियों में जमकर मेहनत करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य मिलेगी. आपकी यश और कीर्ति भी बढ़ेगी और आप अपने किसी काम को किसी दूसरे पर न डालें, नहीं तो आपका वह काम पूरा होने में समस्या होगी. आप माता-पिता से कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है.
कर्क कल का राशिफल 3 नवंबर 2026
कल का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. आप अपने आवश्यक कामों के लिए सूची बनाकर चलें और उन्हें प्राथमिकता देनी होगी. आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और अपने कामों को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करने की कोशिश करें. आप अपने आसपास रह रहे लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे. आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी. आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा. विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा.
सिंह कल का राशिफल 3 नवंबर 2026
कल का दिन आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आने वाला है. आपको किसी नई पहचान की आवश्यकता है. आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और व्यापार से जुड़े कामों में आपको तेजी दिखानी होगी. कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे. आपकी माताजी को कल कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है. आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा. आप मित्रों के साथ कुछ समय मिल-बैठकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे. लेन-देन से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखें.
कन्या कल का राशिफल 3 नवंबर 2026
कल का दिन आपके लिए धन संबन्धित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा. आप किसी काम को अति उत्साहित होकर न करें. कला कौशल से आप अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा और नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है. आपकी कोई बिजनेस संबंधित डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जिसके कारण आपको समस्या होगी. आप अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है.
तुला कल का राशिफल 3 नवंबर 2026
कल का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. मित्रों के साथ आपको कुछ समय मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है. आप महत्वपूर्ण कामों में बहुत ही सोच-विचार कर आगे बढ़ेंगे. आपके लिए किसी यात्रा पर जाना अच्छा रहेगा. विरोधियों से कोई भी बात बहुत सतर्क होकर बोलें. आपका कोई काम कल आपके लिए समस्या बन सकता है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई को लेकर कल अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी. आपके घर-परिवार में चल रही कलह दूर होगी. आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने किसी बात का खुलासा न करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है.
वृश्चिक कल का राशिफल 3 नवंबर 2026
कल का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा. परिवार के मामलों पर आप पूरा ध्यान देंगे. भौतिक मामलों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी. अपने कामों में ढील न दें, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है. किसी काम को लेकर आप अति उत्साहित न हों, नहीं तो उसे पूरा करने में भी आपको समस्या आएगी. आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी. आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे, जिसके लिए आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें. आपको किसी बात को लेकर अहंकार दिखाने से बचना होगा. कल पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है.
धनु कल का राशिफल 3 नवंबर 2026
कल का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. सामाजिक गतिविधियों पर आप पूरा फोकस बनाएंगे. कुछ नए लोगों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको अपने किसी मित्र की बातों में आने से बचना होगा. महत्वपूर्ण मामले कल गति पकड़ेंगे. आप अपने कामों को लेकर आलस्य न दिखाएं, नहीं तो आपको उन्हें पूरा करने में समस्या हो सकती है. बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और कार्यक्षेत्र में आपको किसी विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.
मकर कल का राशिफल 3 नवंबर 2026
कल का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. पुण्य कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा. आप अपने खान-पान और जीवन स्तर को सुधारने की कोशिश करेंगे. संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे. अविवाहित जातकों के जीवन में कल किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा, तभी आप पेट संबंधित समस्याओं से बच सकते हैं. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी. आपके व्यक्तिगत प्रयास कल रंग लाएंगे.
कुंभ कल का राशिफल 3 नवंबर 2026
कल का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आप किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी. दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी. आपके भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा. मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है. आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. परिवार के सदस्यों का आप पर पूरा सहयोग रहेगा और किसी बात को लेकर आपको कार्यक्षेत्र में कोई समझौता करना पड़ सकता है. आपके बॉस आप पर जिम्मेदारियों का बोझ डालेंगे, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है.
मीन कल का राशिफल 3 नवंबर 2026
कल का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन को दूर करके अपने रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. किसी काम में आप उसके नीति-नियम पर पूरा ध्यान देंगे. कार्यक्षेत्र में आप किसी वाद-विवाद में न पड़ें और आप अपने किसी परिजन से कोई ऐसी बात न कहें जो उन्हें बुरी लगे. निवेश संबंधी योजनाओं पर आपका पूरा ध्यान रहेगा, लेकिन आप अपने खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती हैं. प्रतिस्पर्धा पर आपका पूरा ध्यान रहेगा. छोटों की गलतियों को आपको बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?