Kal Ka Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि के सप्तम दिन मां कालरात्रि का आशीर्वाद किस राशि के साथ? पढ़ें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 25 March 2026: राशिफल के अनुसार 25 मार्च 2026 का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला असर लेकर आया है. कुछ लोगों को जहां व्यापार और करियर में लाभ के संकेत मिलेंगे, वहीं कुछ को नुकसान और सतर्क रहने की जरूरत है. कई राशियों के लिए रिश्तों में तनाव और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, तो कुछ के जीवन में नए अवसर भी दस्तक देंगे. 25 मार्च 2026 को नवदुर्गा का सप्तम रूप कालरात्रि की पूजा की जाती है. जिस वजह से बुधवार का दिन और भी खास हो जाता है. यात्रा, स्वास्थ्य और पैसों से जुड़े फैसले कल सोच-समझकर लेने होंगे. जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का कल का विस्तृत राशिफल. पढ़ाई में मन नहीं लगता? 7 दिन में फोकस बढ़ाएं! सरस्वती मंत्र से पाएं एकाग्रता, परीक्षा होगी सफल! मेष राशि (Aries) कल का दिन आपके लिए मानसिक तनाव और उलझनों से भरा रह सकता है. किसी जरूरी कार्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, जिससे आपका फोकस बार-बार भटक सकता है. व्यापार-व्यवसाय में नुकसान के संकेत हैं, इसलिए किसी भी प्रकार का बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें. खासकर पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा करना भारी पड़ सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी सी बात बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है. परिवार में किसी दुखद समाचार से मन व्यथित रह सकता है. भाग्यशाली अंक: 8भाग्यशाली रंग: लालउपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें. वृषभ राशि (Taurus) कल का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं और कोई नई पार्टनरशिप आपको आर्थिक मजबूती दे सकती है. परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा और पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जा सकता है. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा, जिससे आप पूरे दिन एक्टिव महसूस करेंगे. भाग्यशाली अंक: 6भाग्यशाली रंग: सफेदउपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें. मिथुन राशि (Gemini) कल का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपको सतर्क रहने की जरूरत है. स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, जिससे दिनचर्या प्रभावित हो सकती है. परिवार में किसी करीबी के व्यवहार से मन अशांत हो सकता है. व्यापार में कोई बड़ा बदलाव करने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें और बेवजह की बहस से दूर रहें. भाग्यशाली अंक: 5भाग्यशाली रंग: हराउपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं. कर्क राशि (Cancer) कल आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि दुर्घटना की संभावना बन रही है. स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है और किसी अपने से जुड़ी दुखद खबर मन को परेशान कर सकती है. व्यापार में पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. भाग्यशाली अंक: 2भाग्यशाली रंग: सफेदउपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें. सिंह राशि (Leo) कल का दिन आपके लिए राहत और खुशी लेकर आएगा. पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक यात्रा या किसी शुभ कार्य का विचार बन सकता है. घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं और किसी खास मेहमान का आगमन भी संभव है. व्यापार में बड़ा आर्थिक निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगा. भाग्यशाली अंक: 1भाग्यशाली रंग: सुनहराउपाय: सूर्य को जल अर्पित करें. कन्या राशि (Virgo) कल किसी अनुभवी या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन की दिशा बदल सकती है. हालांकि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं और आर्थिक खर्च बढ़ा सकती हैं. व्यापार में किसी बड़े बदलाव से बचें, क्योंकि जोखिम ज्यादा है. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. भाग्यशाली अंक: 7भाग्यशाली रंग: हराउपाय: भगवान गणेश की पूजा करें. तुला राशि (Libra) कल आपको किसी जरूरी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है. परिवार में किसी परिचित को खोने का दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन भारी रहेगा. व्यापार में नुकसान के संकेत हैं और पार्टनर का सहयोग कमजोर पड़ सकता है. हालांकि जीवनसाथी और परिवार का भावनात्मक सहयोग आपको संभाल लेगा. भाग्यशाली अंक: 6भाग्यशाली रंग: गुलाबीउपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें. वृश्चिक राशि (Scorpio) कल का दिन आपके लिए प्रगति का संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुका हुआ कार्य किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. परिवार में सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे. भाग्यशाली अंक: 9भाग्यशाली रंग: लालउपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं. धनु राशि (Sagittarius) कल नए कार्य या पार्टनरशिप में जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है. पहले पूरी जानकारी लें, फिर ही निर्णय लें. किसी को उधार देना कल भारी पड़ सकता है. परिवार में जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं और बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी. भाग्यशाली अंक: 3भाग्यशाली रंग: पीलाउपाय: गुरु को हल्दी अर्पित करें. मकर राशि (Capricorn) कल स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, खासकर बीपी या तनाव से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी. बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थान परिवर्तन का विचार बन सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी. भाग्यशाली अंक: 4भाग्यशाली रंग: नीलाउपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें. कुंभ राशि (Aquarius) कल किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर आप अपने पार्टनर पर शक कर सकते हैं, जिससे रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. बिना प्रमाण के आरोप लगाने से बचें. संयम और समझदारी से काम लें, वरना संबंध खराब हो सकते हैं. भाग्यशाली अंक: 8भाग्यशाली रंग: कालाउपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें. मीन राशि (Pisces) कल आपके प्रयासों में बाधाएं आ सकती हैं और विरोधी सक्र

Mar 25, 2026 - 05:30
 0
Kal Ka Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि के सप्तम दिन मां कालरात्रि का आशीर्वाद किस राशि के साथ? पढ़ें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 25 March 2026: राशिफल के अनुसार 25 मार्च 2026 का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला असर लेकर आया है. कुछ लोगों को जहां व्यापार और करियर में लाभ के संकेत मिलेंगे, वहीं कुछ को नुकसान और सतर्क रहने की जरूरत है. कई राशियों के लिए रिश्तों में तनाव और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, तो कुछ के जीवन में नए अवसर भी दस्तक देंगे.

25 मार्च 2026 को नवदुर्गा का सप्तम रूप कालरात्रि की पूजा की जाती है. जिस वजह से बुधवार का दिन और भी खास हो जाता है.

यात्रा, स्वास्थ्य और पैसों से जुड़े फैसले कल सोच-समझकर लेने होंगे. जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का कल का विस्तृत राशिफल.

पढ़ाई में मन नहीं लगता? 7 दिन में फोकस बढ़ाएं! सरस्वती मंत्र से पाएं एकाग्रता, परीक्षा होगी सफल!

मेष राशि (Aries)

कल का दिन आपके लिए मानसिक तनाव और उलझनों से भरा रह सकता है. किसी जरूरी कार्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, जिससे आपका फोकस बार-बार भटक सकता है. व्यापार-व्यवसाय में नुकसान के संकेत हैं, इसलिए किसी भी प्रकार का बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें.

खासकर पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा करना भारी पड़ सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी सी बात बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है. परिवार में किसी दुखद समाचार से मन व्यथित रह सकता है.

भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृषभ राशि (Taurus)

कल का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं और कोई नई पार्टनरशिप आपको आर्थिक मजबूती दे सकती है.

परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा और पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जा सकता है. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा, जिससे आप पूरे दिन एक्टिव महसूस करेंगे.

भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें.

मिथुन राशि (Gemini)

कल का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपको सतर्क रहने की जरूरत है. स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, जिससे दिनचर्या प्रभावित हो सकती है. परिवार में किसी करीबी के व्यवहार से मन अशांत हो सकता है.

व्यापार में कोई बड़ा बदलाव करने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें और बेवजह की बहस से दूर रहें.

भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.

कर्क राशि (Cancer)

कल आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि दुर्घटना की संभावना बन रही है.

स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है और किसी अपने से जुड़ी दुखद खबर मन को परेशान कर सकती है. व्यापार में पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है.

भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें.

सिंह राशि (Leo)

कल का दिन आपके लिए राहत और खुशी लेकर आएगा. पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक यात्रा या किसी शुभ कार्य का विचार बन सकता है.

घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं और किसी खास मेहमान का आगमन भी संभव है. व्यापार में बड़ा आर्थिक निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगा.

भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.

कन्या राशि (Virgo)

कल किसी अनुभवी या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन की दिशा बदल सकती है. हालांकि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं और आर्थिक खर्च बढ़ा सकती हैं.

व्यापार में किसी बड़े बदलाव से बचें, क्योंकि जोखिम ज्यादा है. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है.

भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें.

तुला राशि (Libra)

कल आपको किसी जरूरी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है. परिवार में किसी परिचित को खोने का दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन भारी रहेगा.

व्यापार में नुकसान के संकेत हैं और पार्टनर का सहयोग कमजोर पड़ सकता है. हालांकि जीवनसाथी और परिवार का भावनात्मक सहयोग आपको संभाल लेगा.

भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कल का दिन आपके लिए प्रगति का संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुका हुआ कार्य किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं.

परिवार में सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे.

भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.

धनु राशि (Sagittarius)

कल नए कार्य या पार्टनरशिप में जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है. पहले पूरी जानकारी लें, फिर ही निर्णय लें. किसी को उधार देना कल भारी पड़ सकता है.

परिवार में जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं और बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी.

भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: गुरु को हल्दी अर्पित करें.

मकर राशि (Capricorn)

कल स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, खासकर बीपी या तनाव से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी. बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थान परिवर्तन का विचार बन सकता है.

कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी.

भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें.

कुंभ राशि (Aquarius)

कल किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर आप अपने पार्टनर पर शक कर सकते हैं, जिससे रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. बिना प्रमाण के आरोप लगाने से बचें. संयम और समझदारी से काम लें, वरना संबंध खराब हो सकते हैं.

भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: काला
उपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें.

मीन राशि (Pisces)

कल आपके प्रयासों में बाधाएं आ सकती हैं और विरोधी सक्रिय रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको दबाव महसूस हो सकता है. व्यापार में गिरावट का अनुभव होगा. हालांकि स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें.

भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: विष्णु भगवान की पूजा करें.

चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा की शक्ति का रहस्य जानना है? पढ़ें ये 5 पौराणिक किताबें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow