K-Beauty: स्किन केयर का बेताज बादशाह नहीं रहा अमेरिका, इस देश ने ऐसी दी धोबीपछाड़ कि बदल गया मार्केट

South Korea Becomes Second Largest Beauty Exporter: दुनिया में इस समय साउथ कोरिया की ब्यूटी इंडस्ट्री का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है. अगर आप अपने घर में रखे स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर नजर डालें, तो काफी संभावना है कि उनमें कोई न कोई कोरियन प्रोडक्ट जरूर शामिल होगा. फेस मास्क से लेकर वायरल स्नेल म्यूसीन क्रीम तक, कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का क्रेज अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा. अब साउथ कोरिया ने कॉस्मेटिक एक्सपोर्ट के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ब्यूटी एक्सपोर्टर बनने का रिकॉर्ड बना लिया है. इस लिस्ट में अब उससे आगे सिर्फ फ्रांस है.  क्या है कोरियन ब्यूटी के सफलता का राज? दरअसल, इस बड़ी सफलता के पीछे सबसे बड़ा रोल स्किन केयर प्रोडक्ट्स का रहा. आंकड़ों के मुताबिक बेसिक स्किन केयर प्रोडक्ट्स ने अकेले 8.5 अरब डॉलर से ज्यादा का कारोबार किया, जो कुल एक्सपोर्ट का करीब 75 प्रतिशत है. खासतौर पर फेस मास्क और फेस पैक की डिमांड में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. इनकी घरेलू प्रोडक्शन में करीब 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं लिपस्टिक और लिप बाम जैसे मेकअप प्रोडक्ट्स की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है. कोरियन ब्यूटी इंडस्ट्री में पुरानी बड़ी कंपनियां अब भी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, लेकिन नए ब्रांड्स भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. एक नया ब्रांड सिर्फ एक साल में 21वें स्थान से छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गया. वहीं कई मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां अरबों डॉलर की प्रोडक्शन वैल्यू तक पहुंच चुकी हैं.  बदल रही है तस्वीर पहले कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को सिर्फ सस्ते और ट्रेंडी सामान के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि के-ब्यूटी अब कोई छोटा-मोटा ट्रेंड नहीं, बल्कि ग्लोबल ब्यूटी मार्केट का स्थायी हिस्सा बन चुकी है. खासकर अमेरिका और यूरोप के ग्राहक कोरियन ब्रांड्स पर लगातार भरोसा जता रहे हैं. साउथ कोरिया मिनिस्ट्री ऑफ फूड एंड ड्रग सेफ्टी  के मुताबिक, पिछले साल के-ब्यूटी एक्सपोर्ट में 11.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह आंकड़ा रिकॉर्ड 11.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया. सबसे खास बात यह रही कि कॉस्मेटिक ट्रेड सरप्लस पहली बार 10 अरब डॉलर के पार चला गया साउथ कोरिया के कुल राष्ट्रीय व्यापार लाभ में अकेले ब्यूटी इंडस्ट्री का योगदान लगभग 13 प्रतिशत रहा. इसे भी पढ़ें-Stress And Heart Health: लगातार तनाव से 20-30 की उम्र में हाई हो रहा बीपी, जानें ऑफिस स्ट्रेस क्यों बन रहा साइलेंट किलर? अमेरिका के लोग हो रहे कोरियन प्रोडक्ट के दीवाने सबसे बड़ा बदलाव एक्सपोर्ट बाजार में देखने को मिला. पहले चीन कोरियन ब्यूटी ब्रांड्स का सबसे बड़ा खरीदार माना जाता था, लेकिन अब अमेरिका ने उसकी जगह ले ली है. अमेरिकी ग्राहकों ने करीब 2.2 अरब डॉलर के कोरियन कॉस्मेटिक्स खरीदे, जो कुल एक्सपोर्ट का लगभग पांचवां हिस्सा है. दूसरी तरफ चीन को होने वाले एक्सपोर्ट में 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि जापान तीसरे स्थान पर बना हुआ है.  यूरोप में भी बोलबाला यूरोप में भी कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है. पोलैंड में कोरियन कॉस्मेटिक्स की खरीद 115 प्रतिशत तक बढ़ गई. वहीं फ्रांस, जिसे लग्जरी ब्यूटी इंडस्ट्री का गढ़ माना जाता है, वहां भी कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की डिमांड रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है. पिछले साल फ्रांस को होने वाली सप्लाई में 71.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह आंकड़ा 10 करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया. पेरिस के मशहूर डिपार्टमेंट स्टोर में अब अलग से के-ब्यूटी सेक्शन बनाया गया है, जहां कई कोरियन ब्रांड्स आसानी से मिल रहे हैं. इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सनस्क्रीन का काम करेंगे ये फल, बस मुंह धोते ही इस तरह से करना होगा इस्तेमाल

May 29, 2026 - 17:30
 0
K-Beauty: स्किन केयर का बेताज बादशाह नहीं रहा अमेरिका, इस देश ने ऐसी दी धोबीपछाड़ कि बदल गया मार्केट

South Korea Becomes Second Largest Beauty Exporter: दुनिया में इस समय साउथ कोरिया की ब्यूटी इंडस्ट्री का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है. अगर आप अपने घर में रखे स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर नजर डालें, तो काफी संभावना है कि उनमें कोई न कोई कोरियन प्रोडक्ट जरूर शामिल होगा. फेस मास्क से लेकर वायरल स्नेल म्यूसीन क्रीम तक, कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का क्रेज अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा. अब साउथ कोरिया ने कॉस्मेटिक एक्सपोर्ट के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ब्यूटी एक्सपोर्टर बनने का रिकॉर्ड बना लिया है. इस लिस्ट में अब उससे आगे सिर्फ फ्रांस है. 

क्या है कोरियन ब्यूटी के सफलता का राज?

दरअसल, इस बड़ी सफलता के पीछे सबसे बड़ा रोल स्किन केयर प्रोडक्ट्स का रहा. आंकड़ों के मुताबिक बेसिक स्किन केयर प्रोडक्ट्स ने अकेले 8.5 अरब डॉलर से ज्यादा का कारोबार किया, जो कुल एक्सपोर्ट का करीब 75 प्रतिशत है. खासतौर पर फेस मास्क और फेस पैक की डिमांड में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. इनकी घरेलू प्रोडक्शन में करीब 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं लिपस्टिक और लिप बाम जैसे मेकअप प्रोडक्ट्स की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है.

कोरियन ब्यूटी इंडस्ट्री में पुरानी बड़ी कंपनियां अब भी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, लेकिन नए ब्रांड्स भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. एक नया ब्रांड सिर्फ एक साल में 21वें स्थान से छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गया. वहीं कई मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां अरबों डॉलर की प्रोडक्शन वैल्यू तक पहुंच चुकी हैं. 

बदल रही है तस्वीर

पहले कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को सिर्फ सस्ते और ट्रेंडी सामान के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि के-ब्यूटी अब कोई छोटा-मोटा ट्रेंड नहीं, बल्कि ग्लोबल ब्यूटी मार्केट का स्थायी हिस्सा बन चुकी है. खासकर अमेरिका और यूरोप के ग्राहक कोरियन ब्रांड्स पर लगातार भरोसा जता रहे हैं.

साउथ कोरिया मिनिस्ट्री ऑफ फूड एंड ड्रग सेफ्टी  के मुताबिक, पिछले साल के-ब्यूटी एक्सपोर्ट में 11.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह आंकड़ा रिकॉर्ड 11.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया. सबसे खास बात यह रही कि कॉस्मेटिक ट्रेड सरप्लस पहली बार 10 अरब डॉलर के पार चला गया साउथ कोरिया के कुल राष्ट्रीय व्यापार लाभ में अकेले ब्यूटी इंडस्ट्री का योगदान लगभग 13 प्रतिशत रहा.

इसे भी पढ़ें-Stress And Heart Health: लगातार तनाव से 20-30 की उम्र में हाई हो रहा बीपी, जानें ऑफिस स्ट्रेस क्यों बन रहा साइलेंट किलर?

अमेरिका के लोग हो रहे कोरियन प्रोडक्ट के दीवाने

सबसे बड़ा बदलाव एक्सपोर्ट बाजार में देखने को मिला. पहले चीन कोरियन ब्यूटी ब्रांड्स का सबसे बड़ा खरीदार माना जाता था, लेकिन अब अमेरिका ने उसकी जगह ले ली है. अमेरिकी ग्राहकों ने करीब 2.2 अरब डॉलर के कोरियन कॉस्मेटिक्स खरीदे, जो कुल एक्सपोर्ट का लगभग पांचवां हिस्सा है. दूसरी तरफ चीन को होने वाले एक्सपोर्ट में 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि जापान तीसरे स्थान पर बना हुआ है. 

यूरोप में भी बोलबाला

यूरोप में भी कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है. पोलैंड में कोरियन कॉस्मेटिक्स की खरीद 115 प्रतिशत तक बढ़ गई. वहीं फ्रांस, जिसे लग्जरी ब्यूटी इंडस्ट्री का गढ़ माना जाता है, वहां भी कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की डिमांड रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है. पिछले साल फ्रांस को होने वाली सप्लाई में 71.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह आंकड़ा 10 करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया. पेरिस के मशहूर डिपार्टमेंट स्टोर में अब अलग से के-ब्यूटी सेक्शन बनाया गया है, जहां कई कोरियन ब्रांड्स आसानी से मिल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सनस्क्रीन का काम करेंगे ये फल, बस मुंह धोते ही इस तरह से करना होगा इस्तेमाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow