JoSAA 2025 राउंड-1 सीट अलॉटमेंट जारी, IIT समेत 62,000 से ज्यादा सीटों पर अब होगा दाखिला

इंजीनियरिंग के टॉप कॉलेजों में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज, 14 जून को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है. जिन छात्रों ने JEE Advanced और JEE Main 2025 क्वालिफाई किया है, वे अब JoSAA की वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपनी सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. JoSAA काउंसलिंग 2025 के जरिए कुल 62,853 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. इनमें से 18,160 सीटें सिर्फ IITs में हैं, जबकि बाकी NITs, IIITs और GFTIs जैसे संस्थानों में भरी जाएंगी. काउंसलिंग का शेड्यूल सीट अलॉटमेंट (राउंड 1): 14 जून, सुबह 10 बजे ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस और डॉक्यूमेंट्स): 14 से 18 जून, शाम 5 बजे तक फीस भुगतान से जुड़ी समस्या समाधान: 19 जून, शाम 5 बजे तक छात्रों के सवालों का जवाब देने की अंतिम तारीख: 20 जून, शाम 5 बजे तक जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट कक्षा 10वीं की मार्कशीट (जन्मतिथि प्रमाण के लिए) 12वीं की मार्कशीट आरक्षित वर्ग के लिए प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC-NCL/EWS) PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) मेडिकल सर्टिफिकेट (Annexure 7 फॉर्मेट में) बैंक पासबुक की फोटो या कैंसिल्ड चेक OCI/PIO कार्ड या पासपोर्ट (यदि लागू हो) यह भी पढ़ें- झारखंड में सेकेंडरी टीचर बनने का मौका, JSSC ने 1373 पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी 1.12 लाख तक एडमिशन प्रक्रिया में नया नियम JoSAA ने इस साल एक बड़ा बदलाव किया है. राउंड 2 से 5 के बीच छात्रों को अपनी सीट को कन्फर्म या छोड़ना जरूरी होगा. अगर कोई छात्र इस दौरान कोई निर्णय नहीं लेता है, तो उसे JEE Advanced से डिबार कर दिया जाएगा. इस नियम का मकसद यह है कि कोई और योग्य छात्र सीट से वंचित न रह जाए.ऐसे करें JoSAA Round-1 सीट अलॉटमेंट चेक सबसे पहले आधिकारिक साइट josaa.nic.in पर जाएं “View Round-1 Seat Allocation” लिंक पर क्लिक करें JEE Main 2025 एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें Login करें और अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर देखें रिजल्ट डाउनलोड कर लें और आगे की प्रक्रिया के लिए सेव रखें यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका    

Jun 14, 2025 - 13:30
 0
JoSAA 2025 राउंड-1 सीट अलॉटमेंट जारी, IIT समेत 62,000 से ज्यादा सीटों पर अब होगा दाखिला

इंजीनियरिंग के टॉप कॉलेजों में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज, 14 जून को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है.

जिन छात्रों ने JEE Advanced और JEE Main 2025 क्वालिफाई किया है, वे अब JoSAA की वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपनी सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. JoSAA काउंसलिंग 2025 के जरिए कुल 62,853 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. इनमें से 18,160 सीटें सिर्फ IITs में हैं, जबकि बाकी NITs, IIITs और GFTIs जैसे संस्थानों में भरी जाएंगी.

काउंसलिंग का शेड्यूल

  • सीट अलॉटमेंट (राउंड 1): 14 जून, सुबह 10 बजे
  • ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस और डॉक्यूमेंट्स): 14 से 18 जून, शाम 5 बजे तक
  • फीस भुगतान से जुड़ी समस्या समाधान: 19 जून, शाम 5 बजे तक
  • छात्रों के सवालों का जवाब देने की अंतिम तारीख: 20 जून, शाम 5 बजे तक

जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट (जन्मतिथि प्रमाण के लिए)
  • 12वीं की मार्कशीट
  • आरक्षित वर्ग के लिए प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC-NCL/EWS)
  • PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मेडिकल सर्टिफिकेट (Annexure 7 फॉर्मेट में)
  • बैंक पासबुक की फोटो या कैंसिल्ड चेक
  • OCI/PIO कार्ड या पासपोर्ट (यदि लागू हो)

यह भी पढ़ें- झारखंड में सेकेंडरी टीचर बनने का मौका, JSSC ने 1373 पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी 1.12 लाख तक

एडमिशन प्रक्रिया में नया नियम

JoSAA ने इस साल एक बड़ा बदलाव किया है. राउंड 2 से 5 के बीच छात्रों को अपनी सीट को कन्फर्म या छोड़ना जरूरी होगा. अगर कोई छात्र इस दौरान कोई निर्णय नहीं लेता है, तो उसे JEE Advanced से डिबार कर दिया जाएगा. इस नियम का मकसद यह है कि कोई और योग्य छात्र सीट से वंचित न रह जाए.

ऐसे करें JoSAA Round-1 सीट अलॉटमेंट चेक

  1. सबसे पहले आधिकारिक साइट josaa.nic.in पर जाएं
  2. “View Round-1 Seat Allocation” लिंक पर क्लिक करें
  3. JEE Main 2025 एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें
  4. Login करें और अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर देखें
  5. रिजल्ट डाउनलोड कर लें और आगे की प्रक्रिया के लिए सेव रखें

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow