Jobs 2025: ISRO में निकली 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, मिल रही शानदार सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

ISRO Recruitment 2025: अगर आप एक इंजीनियर हैं और अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो अब वो सपना हकीकत बन सकता है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कितनी हैं वैकेंसी? इसरो ने अलग-अलग ब्रांच में कुल 320 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. साइंटिफिक इंजीनियर SC (इलेक्ट्रॉनिक्स) - 113 पद साइंटिफिक इंजीनियर SC (मैकेनिकल) - 160 पद साइंटिफिक इंजीनियर SC (कंप्यूटर साइंस) - 44 पद इलेक्ट्रॉनिक्स (PRL) - 2 पद कंप्यूटर साइंस (PRL) - 1 पद योग्यता क्या होनी चाहिए? उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में BE या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जो अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री अंतिम वर्ष में पूरी कर रहे हैं, बशर्ते रिजल्ट समय पर आ जाए. उम्र सीमा और छूट आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए. हालांकि, SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.कितनी मिलेगी सैलरी? चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 56,100 रुपये की शुरुआती सैलरी मिलेगी. इसके अलावा, HRA, DA और अन्य सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलेगा. यानी इस भर्ती के ज़रिए सिर्फ सम्मान ही नहीं, आर्थिक रूप से भी मजबूत करियर की शुरुआत हो सकती है.कैसे होगा चयन? लिखित परीक्षा - जिसमें टेक्निकल और सामान्य विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.इंटरव्यू - जिसमें आपकी सोच, तकनीकी समझ और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाएगा. आवेदन शुल्क और रिफंड सिस्टम इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 750 रुपये प्रोसेसिंग फीस भरनी होगी. खास बात ये है कि SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने पर पूरी फीस वापस कर दी जाएगी. अन्य उम्मीदवारों को भी 500 रुपये वापस मिलेंगे (सिर्फ 250 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क कटेगा). आवेदन कैसे करें? सबसे पहले ISRO की वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाएं. रिक्रूटमेंट सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें. NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें. अब ‘Apply Now’ पर क्लिक करें और सभी जरूरी जानकारियां भरें. अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें. आवेदन सबमिट करके इसका प्रिंटआउट निकालकर सेव रखें. यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

May 28, 2025 - 13:30
 0
Jobs 2025: ISRO में निकली 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, मिल रही शानदार सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

ISRO Recruitment 2025: अगर आप एक इंजीनियर हैं और अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो अब वो सपना हकीकत बन सकता है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कितनी हैं वैकेंसी?

  • इसरो ने अलग-अलग ब्रांच में कुल 320 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.
  • साइंटिफिक इंजीनियर SC (इलेक्ट्रॉनिक्स) - 113 पद
  • साइंटिफिक इंजीनियर SC (मैकेनिकल) - 160 पद
  • साइंटिफिक इंजीनियर SC (कंप्यूटर साइंस) - 44 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स (PRL) - 2 पद
  • कंप्यूटर साइंस (PRL) - 1 पद

योग्यता क्या होनी चाहिए?

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में BE या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जो अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री अंतिम वर्ष में पूरी कर रहे हैं, बशर्ते रिजल्ट समय पर आ जाए.

उम्र सीमा और छूट

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए. हालांकि, SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 56,100 रुपये की शुरुआती सैलरी मिलेगी. इसके अलावा, HRA, DA और अन्य सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलेगा. यानी इस भर्ती के ज़रिए सिर्फ सम्मान ही नहीं, आर्थिक रूप से भी मजबूत करियर की शुरुआत हो सकती है.

कैसे होगा चयन?

लिखित परीक्षा - जिसमें टेक्निकल और सामान्य विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.
इंटरव्यू - जिसमें आपकी सोच, तकनीकी समझ और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाएगा.

आवेदन शुल्क और रिफंड सिस्टम

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 750 रुपये प्रोसेसिंग फीस भरनी होगी. खास बात ये है कि SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने पर पूरी फीस वापस कर दी जाएगी. अन्य उम्मीदवारों को भी 500 रुपये वापस मिलेंगे (सिर्फ 250 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क कटेगा).

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले ISRO की वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाएं.
  2. रिक्रूटमेंट सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  3. NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें.
  4. अब ‘Apply Now’ पर क्लिक करें और सभी जरूरी जानकारियां भरें.
  5. अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें.
  6. आवेदन सबमिट करके इसका प्रिंटआउट निकालकर सेव रखें.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow