JNVST 2027: नवोदय विद्यालय में क्लास 6 के दाखिले शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

अगर आपका बच्चा इस समय कक्षा 5 में पढ़ रहा है और आप उसे जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने JNVST 2027 के तहत कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. इच्छुक अभिभावक और छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है. इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. वहीं, प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी. पूरी प्रवेश प्रक्रिया अगस्त 2027 तक पूरी होने की संभावना है. कौन कर सकता है आवेदन? इस प्रवेश परीक्षा में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो 2026-27 सत्र में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ रहे हैं. इसके साथ ही छात्र ने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई भी मान्यता प्राप्त स्कूल से की होनी चाहिए. उम्मीदवार उसी जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहां के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है. अगर कोई छात्र पड़ोसी जिले के स्कूल में पढ़ रहा है, तो वह तभी आवेदन कर सकेगा, जब उसका स्कूल उसके घर से 10 किलोमीटर की तय सीमा के भीतर हो. गलत जिले के लिए किया गया आवेदन बाद में रद्द कर दिया जाएगा, चाहे छात्र का चयन ही क्यों न हो जाए. आवेदन करने वाले छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए. जो छात्र पहले से कक्षा 5 पास कर चुके हैं या दोबारा कक्षा 5 पढ़ रहे हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे. इसके अलावा, JNVST परीक्षा केवल एक बार ही दी जा सकती है.यह भी पढ़ें - IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य सीटों का आरक्षण कैसे होगा? नवोदय विद्यालयों में कम से कम 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी. बाकी सीटों पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण मिलेगा. वहीं, कम से कम एक-तिहाई सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी. दिव्यांग छात्रों को भी नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा. कैसी होगी परीक्षा? प्रवेश परीक्षा OMR शीट पर ऑफलाइन होगी. इसमें 80 MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे. प्रश्न मानसिक क्षमता (Mental Ability), पर्यावरण अध्ययन (EVS), अंकगणित और भाषा से पूछे जाएंगे. हर सही उत्तर पर 1.25 अंक मिलेंगे और सबसे राहत की बात यह है कि गलत जवाब देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी. चयन के लिए छात्रों को मानसिक क्षमता और ईवीएस में तय न्यूनतम अंक तथा अन्य विषयों में भी निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे.यह भी पढ़ें - CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल

Jul 8, 2026 - 11:30
 0
JNVST 2027: नवोदय विद्यालय में क्लास 6 के दाखिले शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

अगर आपका बच्चा इस समय कक्षा 5 में पढ़ रहा है और आप उसे जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने JNVST 2027 के तहत कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. इच्छुक अभिभावक और छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है. इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. वहीं, प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी. पूरी प्रवेश प्रक्रिया अगस्त 2027 तक पूरी होने की संभावना है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस प्रवेश परीक्षा में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो 2026-27 सत्र में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ रहे हैं. इसके साथ ही छात्र ने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई भी मान्यता प्राप्त स्कूल से की होनी चाहिए.

उम्मीदवार उसी जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहां के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है. अगर कोई छात्र पड़ोसी जिले के स्कूल में पढ़ रहा है, तो वह तभी आवेदन कर सकेगा, जब उसका स्कूल उसके घर से 10 किलोमीटर की तय सीमा के भीतर हो. गलत जिले के लिए किया गया आवेदन बाद में रद्द कर दिया जाएगा, चाहे छात्र का चयन ही क्यों न हो जाए.

आवेदन करने वाले छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए. जो छात्र पहले से कक्षा 5 पास कर चुके हैं या दोबारा कक्षा 5 पढ़ रहे हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे. इसके अलावा, JNVST परीक्षा केवल एक बार ही दी जा सकती है.

यह भी पढ़ें - IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य

सीटों का आरक्षण कैसे होगा?

नवोदय विद्यालयों में कम से कम 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी. बाकी सीटों पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण मिलेगा. वहीं, कम से कम एक-तिहाई सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी. दिव्यांग छात्रों को भी नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा.

कैसी होगी परीक्षा?

प्रवेश परीक्षा OMR शीट पर ऑफलाइन होगी. इसमें 80 MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे. प्रश्न मानसिक क्षमता (Mental Ability), पर्यावरण अध्ययन (EVS), अंकगणित और भाषा से पूछे जाएंगे. हर सही उत्तर पर 1.25 अंक मिलेंगे और सबसे राहत की बात यह है कि गलत जवाब देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी. चयन के लिए छात्रों को मानसिक क्षमता और ईवीएस में तय न्यूनतम अंक तथा अन्य विषयों में भी निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे.

यह भी पढ़ें - CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow