JEE Advanced 2025 Toppers: JEE Advanced 2025 में ये हैं टॉप-10 रैंकिंग, जानें इस बार किस जोन ने मारी बाजी

इंजीनियरिंग की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाने वाली JEE Advanced 2025 का रिजल्ट आखिरकार घोषित हो गया है. IIT कानपुर ने रविवार को परीक्षा परिणाम के साथ-साथ टॉपर्स की रैंक लिस्ट भी जारी कर दी. इस बार राजित गुप्ता ने पूरे देश में टॉप किया है और AIR-1 हासिल की. हर साल की तरह इस बार भी रैंक लिस्ट को विभिन्न कैटेगरी, जेंडर और जोन के अनुसार अलग-अलग तैयार किया गया है. टॉपर्स की इस सूची ने एक बार फिर साबित किया कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है. टॉप 10 में शामिल हुए ये होनहार छात्र इस साल JEE Advanced के टॉप 10 में जिन छात्रों ने जगह बनाई है. उनमें राजित गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि उनके बाद दूसरे स्थान पर सक्षम जिंदल, तीसरे पर माजिद मुजाहिद हुसैन, चौथे पर पार्थ मंदार वर्तक, और पांचवें स्थान पर उज्ज्वल केसरी रहे.इसके अलावा अक्षत कुमार चौरसिया, साहिल मुकेश देव, देवेश पंकज भैया, अर्नव सिंह और वडलमुडी लोकेश भी टॉप 10 में शामिल हैं. रैंक तय करने का तरीका रैंक लिस्ट बनाने के लिए छात्रों द्वारा JEE Advanced में प्राप्त कुल अंकों को आधार बनाया गया है. अगर दो या दो से अधिक छात्रों के अंक समान होते हैं, तो उनके बीच टाई-ब्रेक पॉलिसी लागू की जाती है. इसमें गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री में बेहतर स्कोर वाले को प्राथमिकता दी जाती है. कैटेगरी वाइज टॉपर्स की लिस्ट ओपन कैटेगरी में वेद लाहोटी ने 355 अंक हासिल कर टॉप किया है और वह IIT दिल्ली ज़ोन से हैं. GEN-EWS में राघव शर्मा, OBC-NCL में मच्चा बलआदित्य, SC में बिबास्वान विश्वास, ST में सुमुख एम जी टॉपर रहे. वहीं दिव्यांग कैटेगरी में CRL-PwD के तहत चुंचिकला श्रीचरण, GEN-EWS-PwD में गुंडा जोश्मिता, OBC-NCL-PwD में पार्थ बावनकुले, SC-PwD में हेमंत गोडवे और ST-PwD में सांग्ये नोर्फेल शेरपा ने टॉप किया है. जेंडर वाइज टॉपर्स जहां पुरुष वर्ग में वेद लाहोटी (355 अंक, IIT दिल्ली) ने AIR-1 हासिल किया, वहीं महिला वर्ग में सबसे बेहतर प्रदर्शन द्विजा धर्मेशकुमार पटेल (360 अंक, IIT बॉम्बे) ने किया है. उन्होंने पूरे देश में लड़कियों में टॉप किया है और ऑल इंडिया रैंक-7 हासिल की है. जोन वाइज प्रदर्शन IIT बॉम्बे जोन से द्विजा पटेल, IIT दिल्ली से अरित्र मल्होत्रा, IIT गुवाहाटी से अर्चिता बांका, IIT कानपुर से श्रेष्ठा गुप्ता, IIT भुवनेश्वर से तमन्ना कुमारी और IIT मद्रास से श्रीनिथ्या देवराज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2025: टॉप IITs में दाखिले की राह हुई साफ, JEE एडवांस्ड का रिजल्ट जारी

Jun 2, 2025 - 13:30
 0
JEE Advanced 2025 Toppers: JEE Advanced 2025 में ये हैं टॉप-10 रैंकिंग, जानें इस बार किस जोन ने मारी बाजी

इंजीनियरिंग की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाने वाली JEE Advanced 2025 का रिजल्ट आखिरकार घोषित हो गया है. IIT कानपुर ने रविवार को परीक्षा परिणाम के साथ-साथ टॉपर्स की रैंक लिस्ट भी जारी कर दी. इस बार राजित गुप्ता ने पूरे देश में टॉप किया है और AIR-1 हासिल की.

हर साल की तरह इस बार भी रैंक लिस्ट को विभिन्न कैटेगरी, जेंडर और जोन के अनुसार अलग-अलग तैयार किया गया है. टॉपर्स की इस सूची ने एक बार फिर साबित किया कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है.

टॉप 10 में शामिल हुए ये होनहार छात्र

इस साल JEE Advanced के टॉप 10 में जिन छात्रों ने जगह बनाई है. उनमें राजित गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि उनके बाद दूसरे स्थान पर सक्षम जिंदल, तीसरे पर माजिद मुजाहिद हुसैन, चौथे पर पार्थ मंदार वर्तक, और पांचवें स्थान पर उज्ज्वल केसरी रहे.
इसके अलावा अक्षत कुमार चौरसिया, साहिल मुकेश देव, देवेश पंकज भैया, अर्नव सिंह और वडलमुडी लोकेश भी टॉप 10 में शामिल हैं.

रैंक तय करने का तरीका

रैंक लिस्ट बनाने के लिए छात्रों द्वारा JEE Advanced में प्राप्त कुल अंकों को आधार बनाया गया है. अगर दो या दो से अधिक छात्रों के अंक समान होते हैं, तो उनके बीच टाई-ब्रेक पॉलिसी लागू की जाती है. इसमें गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री में बेहतर स्कोर वाले को प्राथमिकता दी जाती है.

कैटेगरी वाइज टॉपर्स की लिस्ट

ओपन कैटेगरी में वेद लाहोटी ने 355 अंक हासिल कर टॉप किया है और वह IIT दिल्ली ज़ोन से हैं. GEN-EWS में राघव शर्मा, OBC-NCL में मच्चा बलआदित्य, SC में बिबास्वान विश्वास, ST में सुमुख एम जी टॉपर रहे. वहीं दिव्यांग कैटेगरी में CRL-PwD के तहत चुंचिकला श्रीचरण, GEN-EWS-PwD में गुंडा जोश्मिता, OBC-NCL-PwD में पार्थ बावनकुले, SC-PwD में हेमंत गोडवे और ST-PwD में सांग्ये नोर्फेल शेरपा ने टॉप किया है.

जेंडर वाइज टॉपर्स

जहां पुरुष वर्ग में वेद लाहोटी (355 अंक, IIT दिल्ली) ने AIR-1 हासिल किया, वहीं महिला वर्ग में सबसे बेहतर प्रदर्शन द्विजा धर्मेशकुमार पटेल (360 अंक, IIT बॉम्बे) ने किया है. उन्होंने पूरे देश में लड़कियों में टॉप किया है और ऑल इंडिया रैंक-7 हासिल की है.

जोन वाइज प्रदर्शन

IIT बॉम्बे जोन से द्विजा पटेल, IIT दिल्ली से अरित्र मल्होत्रा, IIT गुवाहाटी से अर्चिता बांका, IIT कानपुर से श्रेष्ठा गुप्ता, IIT भुवनेश्वर से तमन्ना कुमारी और IIT मद्रास से श्रीनिथ्या देवराज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2025: टॉप IITs में दाखिले की राह हुई साफ, JEE एडवांस्ड का रिजल्ट जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow