Jasprit Bumrah के लिए 'ब्लैक डे', देखना पड़ा टेस्ट करियर का सबसे खराब दिन; जानें ऐसा क्या हुआ

भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट जसप्रीत बुमराह के लिए किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ है. बुमराह के 7 साल के टेस्ट करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्होंने टेस्ट मैच की किसी एक ही पारी में 100 से ज्यादा रन लुटाए हैं. मैनचेस्टर टेस्ट में अपनी पहली पारी में इंग्लैंड ने 669 रन बनाकर कीर्तिमान बनाया, इनमें से 112 रन बुमराह की गेंदों पर आए. बुमराह ने इस पारी में 33 ओवर फेंके, जिनमें उन्होंने 112 रन लुटाते हुए दो विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह के लिए ब्लैक डे जसप्रीत बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार किसी पारी में 100 या उससे अधिक रन लुटाए हैं. इससे पहले बुमराह द्वारा एक टेस्ट पारी में लुटाए गए सबसे ज्यादा रनों की संख्या 99 रन थी, जो उन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेलते हुए दिए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मैच में उन्होंने 4 विकेट लिए थे. मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह 100 या उससे अधिक रन लुटाने वाले अकेले गेंदबाज नहीं रहे. बुमराह समेत भारत के कुल 4 गेंदबाजों ने 100 से अधिक रन लुटाए हैं. बुमराह ने 112, मोहम्मद सिराज ने 140, रवींद्र जडेजा ने 143 रन और वाशिंगटन सुंदर ने भी 107 रन लुटाए. यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कुल 25वीं बार है जब किसी टेस्ट पारी में 4 भारतीय गेंदबाजों ने 100 से अधिक रन लुटाए हैं. सीरीज में 100 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी कर चुके हैं बुमराह जसप्रीत बुमराह ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 100 ओवरों से ज्यादा गेंदबाजी कर ली है. वो बर्मिंघम में हुए दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे. बुमराह ने अब तक सीरीज की 5 पारियों में 119.4 ओवर गेंदबाजी की है. इसका मतलब प्रत्येक पारी में वो करीब 24 ओवर बॉलिंग कर रहे हैं. सीरीज में वो अभी तक 14 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं. यह भी पढ़ें: लास्ट ओवर में हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने जीती हारी हुई बाजी; गेंदबाजों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया

Jul 26, 2025 - 23:30
 0
Jasprit Bumrah के लिए 'ब्लैक डे', देखना पड़ा टेस्ट करियर का सबसे खराब दिन; जानें ऐसा क्या हुआ

भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट जसप्रीत बुमराह के लिए किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ है. बुमराह के 7 साल के टेस्ट करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्होंने टेस्ट मैच की किसी एक ही पारी में 100 से ज्यादा रन लुटाए हैं. मैनचेस्टर टेस्ट में अपनी पहली पारी में इंग्लैंड ने 669 रन बनाकर कीर्तिमान बनाया, इनमें से 112 रन बुमराह की गेंदों पर आए. बुमराह ने इस पारी में 33 ओवर फेंके, जिनमें उन्होंने 112 रन लुटाते हुए दो विकेट लिए.

जसप्रीत बुमराह के लिए ब्लैक डे

जसप्रीत बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार किसी पारी में 100 या उससे अधिक रन लुटाए हैं. इससे पहले बुमराह द्वारा एक टेस्ट पारी में लुटाए गए सबसे ज्यादा रनों की संख्या 99 रन थी, जो उन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेलते हुए दिए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मैच में उन्होंने 4 विकेट लिए थे.

मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह 100 या उससे अधिक रन लुटाने वाले अकेले गेंदबाज नहीं रहे. बुमराह समेत भारत के कुल 4 गेंदबाजों ने 100 से अधिक रन लुटाए हैं. बुमराह ने 112, मोहम्मद सिराज ने 140, रवींद्र जडेजा ने 143 रन और वाशिंगटन सुंदर ने भी 107 रन लुटाए. यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कुल 25वीं बार है जब किसी टेस्ट पारी में 4 भारतीय गेंदबाजों ने 100 से अधिक रन लुटाए हैं.

सीरीज में 100 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी कर चुके हैं बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 100 ओवरों से ज्यादा गेंदबाजी कर ली है. वो बर्मिंघम में हुए दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे. बुमराह ने अब तक सीरीज की 5 पारियों में 119.4 ओवर गेंदबाजी की है. इसका मतलब प्रत्येक पारी में वो करीब 24 ओवर बॉलिंग कर रहे हैं. सीरीज में वो अभी तक 14 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

लास्ट ओवर में हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने जीती हारी हुई बाजी; गेंदबाजों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow