Jaggery In Winter: ठंड में गुड़ खाने का सही तरीका क्या, जानें किन चीजों के साथ खाएं?

Jaggery In Warm Water Morning: सर्दियों में गुड़ खाना लोगों को काफी पसंद होता है. कुछ लोग इसे खाना खाने के बाद खाते हैं, तो कुछ लोग चीनी वाली मिठाई की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते हैं. गुड़ को सीधे खाने के अलावा भी कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है. अगर आप भी ठंड के मौसम में गुड़ खाते हैं, तो इसे कुछ चीजों के साथ मिलाकर खा सकते हैं. डाइटिशियन अवनी कौल ने गुड़ को खाने के कुछ आसान तरीके बताए हैं. उनके मुताबिक, गुड़ को दूध, दाल, हलवा, गर्म पानी और तिल के साथ लिया जा सकता है. इससे रोज के खाने में गुड़ को शामिल करना आसान हो जाता है. दूध के साथ लें गुड़ गुड़ को दूध के साथ लेना इसे खाने का आसान तरीका है. इसके लिए एक गिलास या कप दूध में थोड़ी मात्रा में गुड़ मिलाया जा सकता है. इसे रोज की डाइट में शामिल किया जा सकता है. गुड़ और दूध का स्वाद भी अच्छा लगता है और इसे तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता. दाल में डालकर खाएं गुड़ गुड़ का इस्तेमाल सिर्फ मीठी चीजों में ही नहीं किया जाता. इसे दाल में भी थोड़ी मात्रा में डाला जा सकता है. इससे दाल का स्वाद थोड़ा अलग हो जाता है और इसमें हल्की मिठास आती है. दाल में गुड़ डालते समय स्वाद को संतुलित रखने के लिए अमचूर, लाल मिर्च और नमक डाला जा सकता है. इससे दाल का स्वाद ज्यादा मीठा नहीं लगेगा. इसमें कुछ बूंद नींबू का रस भी डाला जा सकता है. हलवे में चीनी की जगह डालें गुड़ हलवा बनाते समय चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है. गुड़ से हलवे का स्वाद थोड़ा अलग और हल्का मीठा रहता है. आलू का हलवा गुड़ के साथ बनाया जा सकता है. इसमें पिस्ता, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवे भी डाले जा सकते हैं. हालांकि, गुड़ वाला हलवा बनाते समय घी की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए. हलवा बनाने में घी का इस्तेमाल होता है, इसलिए इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से बचना बेहतर है. सुबह गर्म पानी में मिलाकर पिएं गुड़ को गर्म पानी में मिलाकर भी लिया जा सकता है. इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा सा गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें. पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, इसे सुबह खाली पेट लिया जा सकता है. गुड़ वाला गर्म पानी पेट की गतिविधि को बेहतर रखने में मदद कर सकता है. तिल के साथ बनाएं गुड़ के लड्डू सर्दियों में गुड़ और तिल से बने लड्डू भी काफी पसंद किए जाते हैं. इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए गुड़ को थोड़े से घी के साथ पिघलाएं और उसमें सफेद तिल मिला दें. इसके बाद इस मिश्रण से लड्डू बना लें. लड्डू बनाते समय ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा ठंडा न हो जाए. गुड़ और तिल का मिश्रण ठंडा होने के बाद सख्त हो सकता है. इसलिए इसे गर्म रहते हुए ही लड्डू का आकार देना आसान रहता है. इसे भी पढ़ें : Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा गुड़ को इन तरीकों से डाइट में करें शामिल गुड़ को सिर्फ टुकड़े के रूप में खाने के बजाय दूध, दाल, हलवा, गर्म पानी या तिल के साथ लिया जा सकता है. इससे इसे अलग-अलग तरह से खाने का विकल्प मिलता है. हालांकि, किसी भी चीज की तरह गुड़ को भी जरूरत से ज्यादा खाने से बचना चाहिए. इसे भी पढ़ें : Daily Milk Intake: रोजाना दूध पीना कितना फायदेमंद, किस उम्र में कितनी जरूरत? 

Nov 28, 2026 - 22:30
 0
Jaggery In Winter: ठंड में गुड़ खाने का सही तरीका क्या, जानें किन चीजों के साथ खाएं?

Jaggery In Warm Water Morning: सर्दियों में गुड़ खाना लोगों को काफी पसंद होता है. कुछ लोग इसे खाना खाने के बाद खाते हैं, तो कुछ लोग चीनी वाली मिठाई की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते हैं. गुड़ को सीधे खाने के अलावा भी कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है. अगर आप भी ठंड के मौसम में गुड़ खाते हैं, तो इसे कुछ चीजों के साथ मिलाकर खा सकते हैं. डाइटिशियन अवनी कौल ने गुड़ को खाने के कुछ आसान तरीके बताए हैं. उनके मुताबिक, गुड़ को दूध, दाल, हलवा, गर्म पानी और तिल के साथ लिया जा सकता है. इससे रोज के खाने में गुड़ को शामिल करना आसान हो जाता है.

दूध के साथ लें गुड़

गुड़ को दूध के साथ लेना इसे खाने का आसान तरीका है. इसके लिए एक गिलास या कप दूध में थोड़ी मात्रा में गुड़ मिलाया जा सकता है. इसे रोज की डाइट में शामिल किया जा सकता है. गुड़ और दूध का स्वाद भी अच्छा लगता है और इसे तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता.


दाल में डालकर खाएं गुड़

गुड़ का इस्तेमाल सिर्फ मीठी चीजों में ही नहीं किया जाता. इसे दाल में भी थोड़ी मात्रा में डाला जा सकता है. इससे दाल का स्वाद थोड़ा अलग हो जाता है और इसमें हल्की मिठास आती है. दाल में गुड़ डालते समय स्वाद को संतुलित रखने के लिए अमचूर, लाल मिर्च और नमक डाला जा सकता है. इससे दाल का स्वाद ज्यादा मीठा नहीं लगेगा. इसमें कुछ बूंद नींबू का रस भी डाला जा सकता है.

हलवे में चीनी की जगह डालें गुड़

हलवा बनाते समय चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है. गुड़ से हलवे का स्वाद थोड़ा अलग और हल्का मीठा रहता है. आलू का हलवा गुड़ के साथ बनाया जा सकता है. इसमें पिस्ता, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवे भी डाले जा सकते हैं. हालांकि, गुड़ वाला हलवा बनाते समय घी की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए. हलवा बनाने में घी का इस्तेमाल होता है, इसलिए इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से बचना बेहतर है.

सुबह गर्म पानी में मिलाकर पिएं

गुड़ को गर्म पानी में मिलाकर भी लिया जा सकता है. इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा सा गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें. पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, इसे सुबह खाली पेट लिया जा सकता है. गुड़ वाला गर्म पानी पेट की गतिविधि को बेहतर रखने में मदद कर सकता है.


तिल के साथ बनाएं गुड़ के लड्डू

सर्दियों में गुड़ और तिल से बने लड्डू भी काफी पसंद किए जाते हैं. इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए गुड़ को थोड़े से घी के साथ पिघलाएं और उसमें सफेद तिल मिला दें. इसके बाद इस मिश्रण से लड्डू बना लें. लड्डू बनाते समय ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा ठंडा न हो जाए. गुड़ और तिल का मिश्रण ठंडा होने के बाद सख्त हो सकता है. इसलिए इसे गर्म रहते हुए ही लड्डू का आकार देना आसान रहता है.

इसे भी पढ़ें : Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

गुड़ को इन तरीकों से डाइट में करें शामिल

गुड़ को सिर्फ टुकड़े के रूप में खाने के बजाय दूध, दाल, हलवा, गर्म पानी या तिल के साथ लिया जा सकता है. इससे इसे अलग-अलग तरह से खाने का विकल्प मिलता है. हालांकि, किसी भी चीज की तरह गुड़ को भी जरूरत से ज्यादा खाने से बचना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Daily Milk Intake: रोजाना दूध पीना कितना फायदेमंद, किस उम्र में कितनी जरूरत? 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow