J-K: राजौरी में जैश आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम, इंडियन आर्मी ने PAK गाइड को पकड़ा

Indian Army Action: भारतीय सेना ने रविवार (29 जून, 2025) को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (LoC) पर आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. सेना ने बताया कि इस दौरान एक पाकिस्तानी गाइड को पकड़ा गया है.  सेना ने बताया, 'सतर्क सैनिकों की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई के बाद एक प्रमुख गाइड को पकड़ लिया गया, जिससे घुसपैठ के प्रयास को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया और घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को चोटें भी आईं.'  एक रक्षा अधिकारी ने बताया, 'खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादियों को नियंत्रण रेखा के पार भेजने की कोशिश की जा रही है, जिसके बाद सेना ने बीएसएफ के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया. जवानों ने 4-5 भारी हथियारों से लैस आतंकियों की गतिविधि देखी, जो घुसपैठ के लिए कोशिश कर रहे थे.' इस ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया. जिसकी पहचान घुसपैठ में मदद करने वाले आतंकियों के गाइड के रूप में हुई. हालांकि इस ऑपरेशन में जैश के चार आतंकवादी भागने की कोशिश में घायल हो गए.     

Jun 30, 2025 - 12:30
 0
J-K: राजौरी में जैश आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम, इंडियन आर्मी ने PAK गाइड को पकड़ा

Indian Army Action: भारतीय सेना ने रविवार (29 जून, 2025) को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (LoC) पर आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. सेना ने बताया कि इस दौरान एक पाकिस्तानी गाइड को पकड़ा गया है. 

सेना ने बताया, 'सतर्क सैनिकों की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई के बाद एक प्रमुख गाइड को पकड़ लिया गया, जिससे घुसपैठ के प्रयास को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया और घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को चोटें भी आईं.' 

एक रक्षा अधिकारी ने बताया, 'खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादियों को नियंत्रण रेखा के पार भेजने की कोशिश की जा रही है, जिसके बाद सेना ने बीएसएफ के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया. जवानों ने 4-5 भारी हथियारों से लैस आतंकियों की गतिविधि देखी, जो घुसपैठ के लिए कोशिश कर रहे थे.'

इस ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया. जिसकी पहचान घुसपैठ में मदद करने वाले आतंकियों के गाइड के रूप में हुई. हालांकि इस ऑपरेशन में जैश के चार आतंकवादी भागने की कोशिश में घायल हो गए. 

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow