Ishan Kishan Viral Statement: 10 चौके, तीन छक्के लगाकर पाकिस्तान को घुटनों पर लाने वाले ईशान किशन का बड़ा बयान, कहा- 'अपनी ताकत पर...'

पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में 40 गेंद में 77 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत की बड़ी जीत में अहम योगदान देने वाले ईशान किशन ने रविवार को यहां कहा कि इस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा. ईशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्के लगाने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर भारत का दबदबा कायम किया. उन्हें इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. भारत ने सात विकेट पर 175 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 18 ओवर में 114 रन पर आउट कर 61 रन से जीत दर्ज की. ईशान ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट उतना आसान नहीं था. ऐसे में खुद पर भरोसा रखना और अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी था. मैंने अपने ऑफ-साइड खेल पर काफी मेहनत की है. मैं बस चीजों को सरल रखने की कोशिश कर रहा था.’’ उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में 160-170 रन का स्कोर खड़ा करने का लक्ष्य था. उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे दिमाग में साफ था कि अगर हम 160-170 रन बना लेते हैं तो वह हमारे लिए अच्छा स्कोर होगा.’’ उन्होंने कहा कि इस जीत से टीम का मनोबल बढेगा. उन्होंने कहा, ‘‘ भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा एक खास मुकाबला होता है, सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए. पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच जीतने से हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा और हम इसी लय को आगे भी बनाए रखना चाहेंगे.’’ उन्होंने जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ जब शाहीन गेंदबाजी कर रहे थे तो मुझे नहीं लगा कि तेज गेंदबाजों के लिए पिच से ज्यादा मदद मिल रही है, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक ने उन दो ओवरों में जिस तरह गेंदबाजी की, वह अविश्वसनीय था.’’

Feb 16, 2026 - 09:30
 0
Ishan Kishan Viral Statement: 10 चौके, तीन छक्के लगाकर पाकिस्तान को घुटनों पर लाने वाले ईशान किशन का बड़ा बयान, कहा- 'अपनी ताकत पर...'

पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में 40 गेंद में 77 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत की बड़ी जीत में अहम योगदान देने वाले ईशान किशन ने रविवार को यहां कहा कि इस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा.

ईशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्के लगाने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर भारत का दबदबा कायम किया. उन्हें इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

भारत ने सात विकेट पर 175 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 18 ओवर में 114 रन पर आउट कर 61 रन से जीत दर्ज की.

ईशान ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट उतना आसान नहीं था. ऐसे में खुद पर भरोसा रखना और अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी था. मैंने अपने ऑफ-साइड खेल पर काफी मेहनत की है. मैं बस चीजों को सरल रखने की कोशिश कर रहा था.’’

उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में 160-170 रन का स्कोर खड़ा करने का लक्ष्य था. उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे दिमाग में साफ था कि अगर हम 160-170 रन बना लेते हैं तो वह हमारे लिए अच्छा स्कोर होगा.’’ उन्होंने कहा कि इस जीत से टीम का मनोबल बढेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा एक खास मुकाबला होता है, सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए. पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच जीतने से हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा और हम इसी लय को आगे भी बनाए रखना चाहेंगे.’’

उन्होंने जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ जब शाहीन गेंदबाजी कर रहे थे तो मुझे नहीं लगा कि तेज गेंदबाजों के लिए पिच से ज्यादा मदद मिल रही है, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक ने उन दो ओवरों में जिस तरह गेंदबाजी की, वह अविश्वसनीय था.’’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow