IPL शुरू होने से पहले आई RCB के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने चिन्नास्वामी में दी मैचों की मंजूरी

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन (IPL 2026) से पहले कर्नाटक सरकार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और उनके फैंस को अच्छी खबर दी है. सरकार ने फ्रेंचाइजी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है, यानी आरसीबी अब इसी ग्राउंड पर अपने होम गेम खेलेगी. बता दें कि पिछले साल चैंपियन बनने के अगले दिन (4 जून) आरसीबी ने इसी ग्राउंड पर जीत का जश्न मनाया था, जिसमें मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के बाद सामने आया कि क्राउड मैनेजमेंट किया ही नहीं गया, जबकि फैंस को सोशल मीडिया के जरिए स्थल पर आने के लिए आमंत्रित किया गया. स्टेडियम के बाहर बहुत ज्यादा भीड़ हो गई और भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई. इसी वजह से यहां बड़े मैचों के आयोजन पर रोक लगा दी गई. महिला विश्व कप के मैचों की मेजबानी भी यहां से छीन ली गई, जिसे नवी मुंबई में शिफ्ट किया गया. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर लगा बैन हटा 12 फरवरी को कर्नाटक सरकार ने स्टेडियम में मैचों के प्रतिबंध को हटा दिया. अब आरसीबी अपने होम मैच इसी वेन्यू पर खेल सकेगी, लेकिन सरकार ने कुछ शर्तें लगाईं है. कर्नाटक सरकार में मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा, "कैबिनेट ने कुछ शर्तों को मान लिया, इसमें ये नियम भी है कि स्टेडियम में अधिकतम 35 हजार लोग ही रहेंगे. इन्हीं आधार पर निर्णय हुआ है." कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने चुनाव के दौरान कहा था कि वह चाहते हैं कि बेंगलुरु में आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मैच वापस हों, उन्होंने इसके लिए सरकार और आरसीबी मैनेजमेंट के साथ कई मीटिंग्स भी की. इससे पहले आरसीबी मैनेजमेंट अपने होम ग्राउंड के लिए दूसरे वेन्यू तलाश रहा था, उन्होंने इसके लिए नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी को देखा था. इसके आलावा उन्होंने रायपुर में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को भी शॉर्टलिस्ट किया था.

Feb 13, 2026 - 13:30
 0
IPL शुरू होने से पहले आई RCB के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने चिन्नास्वामी में दी मैचों की मंजूरी

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन (IPL 2026) से पहले कर्नाटक सरकार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और उनके फैंस को अच्छी खबर दी है. सरकार ने फ्रेंचाइजी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है, यानी आरसीबी अब इसी ग्राउंड पर अपने होम गेम खेलेगी. बता दें कि पिछले साल चैंपियन बनने के अगले दिन (4 जून) आरसीबी ने इसी ग्राउंड पर जीत का जश्न मनाया था, जिसमें मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी.

पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के बाद सामने आया कि क्राउड मैनेजमेंट किया ही नहीं गया, जबकि फैंस को सोशल मीडिया के जरिए स्थल पर आने के लिए आमंत्रित किया गया. स्टेडियम के बाहर बहुत ज्यादा भीड़ हो गई और भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई. इसी वजह से यहां बड़े मैचों के आयोजन पर रोक लगा दी गई. महिला विश्व कप के मैचों की मेजबानी भी यहां से छीन ली गई, जिसे नवी मुंबई में शिफ्ट किया गया.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर लगा बैन हटा

12 फरवरी को कर्नाटक सरकार ने स्टेडियम में मैचों के प्रतिबंध को हटा दिया. अब आरसीबी अपने होम मैच इसी वेन्यू पर खेल सकेगी, लेकिन सरकार ने कुछ शर्तें लगाईं है. कर्नाटक सरकार में मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा, "कैबिनेट ने कुछ शर्तों को मान लिया, इसमें ये नियम भी है कि स्टेडियम में अधिकतम 35 हजार लोग ही रहेंगे. इन्हीं आधार पर निर्णय हुआ है."

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने चुनाव के दौरान कहा था कि वह चाहते हैं कि बेंगलुरु में आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मैच वापस हों, उन्होंने इसके लिए सरकार और आरसीबी मैनेजमेंट के साथ कई मीटिंग्स भी की.

इससे पहले आरसीबी मैनेजमेंट अपने होम ग्राउंड के लिए दूसरे वेन्यू तलाश रहा था, उन्होंने इसके लिए नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी को देखा था. इसके आलावा उन्होंने रायपुर में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को भी शॉर्टलिस्ट किया था.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow