IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैरी ब्रूक इंडियन प्रीमियर लीग से 2 साल का बैन झेल रहे हैं. उन्होंने 2025 की नीलामी में खरीदे जाने के बाद टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था, इसी वजह से उन्हें IPL में खेलने से 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. मगर उनका अभी से आईपीएल में वापसी का मन करने लगा है. हैरी ब्रूक अगले 2 साल तक आईपीएल में खेलना तो दूर, ऑक्शन में भी भाग नहीं ले सकते. उन्हें आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही नाम वापस ले लिया था. IPL में वापसी करना चाहते हैं हैरी ब्रूक ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार हैरी ब्रूक ने कहा कि IPL खेलने की एक शानदार जगह है और उसका हिस्सा बनना एक बढ़िया अनुभव होता है. ब्रूक ने आईपीएल की तारीफ करते हुए कहा, "आप IPL में जाते हैं और एक बेहतर प्लेयर बनकर बाहर आते हैं, यह एक बहुत अच्छी प्रतियोगिता है, जिसमें भाग लेना चाहिए. यह ऐसी चीज है, मैं भविष्य में जिसके बारे में जरूर विचार करूंगा." ब्रूक IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे, जहां उन्होंने 11 मैच खेलकर 190 रन बनाए थे. उस सीजन उनके बल्ले से एक शतक भी निकला था. किस वजह से लगा है बैन? IPL 2025 की मेगा नीलामी से पूर्व BCCI ने नए नियम लागू किए थे. नियमानुसार जो खिलाड़ी ऑक्शन में उतरता है और खरीदे जाने के बाद टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही नाम वापस ले लेता है. उसे अगले 2 साल तक आईपीएल सीजन और ऑक्शन में भाग लेने से बैन कर दिया जाएगा. यह भी पढ़ें: क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट हैरी ब्रूक के टी20 आंकड़े दमदार हैं. अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में उन्होंने इंग्लैंड के लिए 68 मैचों में 1532 रन बनाए हैं. उनके नाम एक शतक और 8 फिफ्टी भी हैं. सबसे अच्छी बात यह कि ब्रूक तेजी से रन बनाने के साथ-साथ पारी को संभालना भी जानते हैं. इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 160.58 का है, जिसे बहुत अच्छा माना जाता है. हैरी ब्रूक ऐसे अकेले इंग्लिश प्लेयर नहीं हैं, जो आईपीएल से 2 साल का बैन झेल रहे हैं. उनके अलावा बेन डकेट भी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने से 2 साल के लिए प्रतिबंधित हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 से नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद नियमानुसार उनपर भी 2 साल का बैन लगा दिया गया. यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैरी ब्रूक इंडियन प्रीमियर लीग से 2 साल का बैन झेल रहे हैं. उन्होंने 2025 की नीलामी में खरीदे जाने के बाद टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था, इसी वजह से उन्हें IPL में खेलने से 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. मगर उनका अभी से आईपीएल में वापसी का मन करने लगा है.
हैरी ब्रूक अगले 2 साल तक आईपीएल में खेलना तो दूर, ऑक्शन में भी भाग नहीं ले सकते. उन्हें आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही नाम वापस ले लिया था.
IPL में वापसी करना चाहते हैं हैरी ब्रूक
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार हैरी ब्रूक ने कहा कि IPL खेलने की एक शानदार जगह है और उसका हिस्सा बनना एक बढ़िया अनुभव होता है. ब्रूक ने आईपीएल की तारीफ करते हुए कहा, "आप IPL में जाते हैं और एक बेहतर प्लेयर बनकर बाहर आते हैं, यह एक बहुत अच्छी प्रतियोगिता है, जिसमें भाग लेना चाहिए. यह ऐसी चीज है, मैं भविष्य में जिसके बारे में जरूर विचार करूंगा."
ब्रूक IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे, जहां उन्होंने 11 मैच खेलकर 190 रन बनाए थे. उस सीजन उनके बल्ले से एक शतक भी निकला था.
किस वजह से लगा है बैन?
IPL 2025 की मेगा नीलामी से पूर्व BCCI ने नए नियम लागू किए थे. नियमानुसार जो खिलाड़ी ऑक्शन में उतरता है और खरीदे जाने के बाद टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही नाम वापस ले लेता है. उसे अगले 2 साल तक आईपीएल सीजन और ऑक्शन में भाग लेने से बैन कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
हैरी ब्रूक के टी20 आंकड़े दमदार हैं. अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में उन्होंने इंग्लैंड के लिए 68 मैचों में 1532 रन बनाए हैं. उनके नाम एक शतक और 8 फिफ्टी भी हैं. सबसे अच्छी बात यह कि ब्रूक तेजी से रन बनाने के साथ-साथ पारी को संभालना भी जानते हैं. इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 160.58 का है, जिसे बहुत अच्छा माना जाता है.
हैरी ब्रूक ऐसे अकेले इंग्लिश प्लेयर नहीं हैं, जो आईपीएल से 2 साल का बैन झेल रहे हैं. उनके अलावा बेन डकेट भी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने से 2 साल के लिए प्रतिबंधित हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 से नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद नियमानुसार उनपर भी 2 साल का बैन लगा दिया गया.
यह भी पढ़ें:
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
What's Your Reaction?