IPL Founder Lalit Modi: BJP नेता वसुंधरा राजे के साथ कैसा था ललित मोदी का रिश्ता? धमाकेदार इंटरव्यू में कर दिया खुलासा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी (Lalit Modi) ने कहा है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आईपीएल जैसे बड़े स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट बनाने के उनके विज़न पर पूरा भरोसा था और उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में उनके काम को देखा था. लंदन में एएनआई को दिए एक खास इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा कि उन्होंने जो आईपीएल का प्रोडक्ट बनाया है, वह पूरी दुनिया के लिए बहुत संतोषजनक, शानदार और मनोरंजक है. ललित मोदी भी कहा कि आईपीएल की वजह से ही आज बीसीसीआई को ज्यादा ताकत मिली है. ललित मोदी ने कहा कि वह वसुंधरा राजे ही थीं, जिन्होंने शुरुआत से ही मेरे विज़न पर भरोसा किया. हम दोस्त थे. हमारी दोस्ती राजनीति से ऊपर रही है. दोनों परिवारों के बीच भी लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं, जिसके कारण एक-दूसरे पर भरोसा और मजबूत हुआ. वसुंधरा राजे जानती थीं कि मैंने क्रिकेट के लिए क्या किया है, खेलों के लिए क्या किया है और 'मोदी एंटरटेनमेंट नेटवर्क' के साथ क्या काम किया है. हम अच्छे दोस्त थे, ललित मोदी ने कहा. यह भी पढ़ें : टीम इंडिया को लगा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर विराट कोहली; जानिए क्यों व्यापार से जुनून का सफरआईपीएल के पूर्व चेयरमैन ने बताया की क्रिकेट उनके लिए पहले एक व्यापार था, लेकिन बाद में यह उनका जुनून बन गया और कहा कि जब उन्होंने ईएसपीएन (ESPN) की जिम्मेदारी मर्डोक परिवार को सौंपी, उसके बाद से क्रिकेट उनके जीवन का मुख्य एजेंडा बन गया. जब ललित मोदी से पूछा गया कि क्या वसुंधरा राजे ने उन्हें कभी चेतावनी दी थी कि वह उन लोगों के खिलाफ जा रहे हैं, जो बाद में उनके पीछे पड़ जाएंगे तो उन्होंने कहा कि भारत छोड़ने के बाद भी कोई उनके पीछे नहीं पड़ा था. ललित ने बताया कि भारत छोड़ने तक मुझे नहीं पता था कि कोई मेरे पीछे पड़ा हुआ है. यहां तक कि जब मैंने भारत छोड़ा, तब भी कोई मेरे पीछे नहीं आया. यह केवल शशि थरूर वाले मामले से ठीक पहले की बात थी, जब लोग दूसरे कारणों से मेरे पीछे पड़े, लेकिन जो प्रोडक्ट मैंने बनाया (आईपीएल), उसके लिए किसी ने मेरा विरोध नहीं किया. आज भी लोग मेरे काम की तारीफ करते हैं. इसलिए असल में कोई भी इस प्रोडक्ट के खिलाफ नहीं गया है. मैंने जो प्रोडक्ट बनाया है, वह दुनिया को खुशी देने और मनोरंजन करने वाला है. आईपीएल ने बढ़ाई बीसीसीआई की ताकतललित मोदी ने कहा हमने इसे ऐसा बनाया कि पूरा परिवार मिलकर देख सके. आज हम जिस पीढ़ी में जी रहे हैं, वहां 15, 17, 18 साल के लड़के-लड़कियां टेस्ट क्रिकेट या इंडिया क्रिकेट के बारे में ज्यादा नहीं जानते, वे सिर्फ आईपीएल को जानते हैं और आगे भी इसी को जानेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या आईपीएल की वजह से आज बीसीसीआई के पास ज्यादा ताकत और पैसा है, ललित मोदी ने कहा, 'बिना किसी शक के' और यही वजह है कि आज हर कोई इसमें शामिल होना चाहता है. बीसीसीआई का कोई खर्च नहीं था, सिर्फ कमाई थी. जब आईपीएल शुरू हुआ था, तब यह बीसीसीआई की कुल कमाई का सिर्फ 1% था, आज हम 90% हैं और अगले तीन सालों में हम 95% हो जाएंगे. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान संग दोस्ती का तुर्किए ने किया खुल्लम खुल्ला ऐलान, बोला- 'भारत नाराज है तो...'
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी (Lalit Modi) ने कहा है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आईपीएल जैसे बड़े स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट बनाने के उनके विज़न पर पूरा भरोसा था और उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में उनके काम को देखा था. लंदन में एएनआई को दिए एक खास इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा कि उन्होंने जो आईपीएल का प्रोडक्ट बनाया है, वह पूरी दुनिया के लिए बहुत संतोषजनक, शानदार और मनोरंजक है. ललित मोदी भी कहा कि आईपीएल की वजह से ही आज बीसीसीआई को ज्यादा ताकत मिली है.
ललित मोदी ने कहा कि वह वसुंधरा राजे ही थीं, जिन्होंने शुरुआत से ही मेरे विज़न पर भरोसा किया. हम दोस्त थे. हमारी दोस्ती राजनीति से ऊपर रही है. दोनों परिवारों के बीच भी लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं, जिसके कारण एक-दूसरे पर भरोसा और मजबूत हुआ. वसुंधरा राजे जानती थीं कि मैंने क्रिकेट के लिए क्या किया है, खेलों के लिए क्या किया है और 'मोदी एंटरटेनमेंट नेटवर्क' के साथ क्या काम किया है. हम अच्छे दोस्त थे, ललित मोदी ने कहा.
यह भी पढ़ें : टीम इंडिया को लगा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर विराट कोहली; जानिए क्यों
व्यापार से जुनून का सफर
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ने बताया की क्रिकेट उनके लिए पहले एक व्यापार था, लेकिन बाद में यह उनका जुनून बन गया और कहा कि जब उन्होंने ईएसपीएन (ESPN) की जिम्मेदारी मर्डोक परिवार को सौंपी, उसके बाद से क्रिकेट उनके जीवन का मुख्य एजेंडा बन गया. जब ललित मोदी से पूछा गया कि क्या वसुंधरा राजे ने उन्हें कभी चेतावनी दी थी कि वह उन लोगों के खिलाफ जा रहे हैं, जो बाद में उनके पीछे पड़ जाएंगे तो उन्होंने कहा कि भारत छोड़ने के बाद भी कोई उनके पीछे नहीं पड़ा था.
ललित ने बताया कि भारत छोड़ने तक मुझे नहीं पता था कि कोई मेरे पीछे पड़ा हुआ है. यहां तक कि जब मैंने भारत छोड़ा, तब भी कोई मेरे पीछे नहीं आया. यह केवल शशि थरूर वाले मामले से ठीक पहले की बात थी, जब लोग दूसरे कारणों से मेरे पीछे पड़े, लेकिन जो प्रोडक्ट मैंने बनाया (आईपीएल), उसके लिए किसी ने मेरा विरोध नहीं किया. आज भी लोग मेरे काम की तारीफ करते हैं. इसलिए असल में कोई भी इस प्रोडक्ट के खिलाफ नहीं गया है. मैंने जो प्रोडक्ट बनाया है, वह दुनिया को खुशी देने और मनोरंजन करने वाला है.
आईपीएल ने बढ़ाई बीसीसीआई की ताकत
ललित मोदी ने कहा हमने इसे ऐसा बनाया कि पूरा परिवार मिलकर देख सके. आज हम जिस पीढ़ी में जी रहे हैं, वहां 15, 17, 18 साल के लड़के-लड़कियां टेस्ट क्रिकेट या इंडिया क्रिकेट के बारे में ज्यादा नहीं जानते, वे सिर्फ आईपीएल को जानते हैं और आगे भी इसी को जानेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या आईपीएल की वजह से आज बीसीसीआई के पास ज्यादा ताकत और पैसा है, ललित मोदी ने कहा, 'बिना किसी शक के' और यही वजह है कि आज हर कोई इसमें शामिल होना चाहता है. बीसीसीआई का कोई खर्च नहीं था, सिर्फ कमाई थी. जब आईपीएल शुरू हुआ था, तब यह बीसीसीआई की कुल कमाई का सिर्फ 1% था, आज हम 90% हैं और अगले तीन सालों में हम 95% हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान संग दोस्ती का तुर्किए ने किया खुल्लम खुल्ला ऐलान, बोला- 'भारत नाराज है तो...'
What's Your Reaction?