IPL Auction से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 4 मैच खेलने के लिए मांगे 2 करोड़, जानिए पूरा मामला

IPL 2026 Mini Auction Update: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर, 2025 से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के बीच आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी ऑक्शन का भी हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इसी महीने 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आईपीएल के अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन होने वाला है. इस बार 1355 खिलाड़ियों ने खुद को ऑक्शन ले लिए रजिस्टर कराया है, जिसमें से कुछ ही खिलाड़ी ऑक्शन टेबल तक पहुंच पाएंगे. इनमें एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसने अपनी कीमत तो सबसे ज्यादा रखी है, लेकिन वो सिर्फ 4 मैच ही खेलने आएगा और वो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉश इंग्लिश है. IPL ऑक्शन की डिटेल्स  आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन के लिए हाल ही में रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हुआ था. इस दौरान ऑक्शन के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया. आईपीएल के नियमों के तहत हर खिलाड़ी ने रजिस्ट्रेशन के साथ ही अपना बेस प्राइस भी बताया, जिस कीमत पर ऑक्शन के दौरान उन पर बोली लगने की शुरुआत होगी. पिछले कई सालों से आईपीएल में सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है और इस बार भी करीब 40 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है. जॉश इंग्लिश IPL में आएंगे सिर्फ 4 मैच खेलने  पंजाब किंग्स की ओर से ऑक्शन से पहले रिलीज किए गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉश इंग्लिस ने भी इस मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है. वहीं इंग्लिश को लेकर क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को आईपीएल सीजन के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में जानकारी दी है. इंग्लिस ने भारतीय बोर्ड को बताया है कि वो सिर्फ 4 मैच के लिए ही उपलब्ध हो पाएंगे. इसके बावजूद इंग्लिश ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है. इंग्लिश का पूरा IPL सीजन नहीं खेलने की क्या है वजह?  जॉश इंग्लिश पिछले सीजन में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे. उन्होंने पंजाब के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. इसके बावजूद पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया था. हालांकि, बाद में इसकी वजह सामने आई थी कि इंग्लिस अगले साल IPL सीजन के दौरान शादी करने जा रहे हैं और ऐसे में वो पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. 

Dec 5, 2025 - 12:30
 0
IPL Auction से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 4 मैच खेलने के लिए मांगे 2 करोड़, जानिए पूरा मामला

IPL 2026 Mini Auction Update: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर, 2025 से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के बीच आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी ऑक्शन का भी हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इसी महीने 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आईपीएल के अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन होने वाला है. इस बार 1355 खिलाड़ियों ने खुद को ऑक्शन ले लिए रजिस्टर कराया है, जिसमें से कुछ ही खिलाड़ी ऑक्शन टेबल तक पहुंच पाएंगे. इनमें एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसने अपनी कीमत तो सबसे ज्यादा रखी है, लेकिन वो सिर्फ 4 मैच ही खेलने आएगा और वो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉश इंग्लिश है.

IPL ऑक्शन की डिटेल्स 

आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन के लिए हाल ही में रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हुआ था. इस दौरान ऑक्शन के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया. आईपीएल के नियमों के तहत हर खिलाड़ी ने रजिस्ट्रेशन के साथ ही अपना बेस प्राइस भी बताया, जिस कीमत पर ऑक्शन के दौरान उन पर बोली लगने की शुरुआत होगी. पिछले कई सालों से आईपीएल में सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है और इस बार भी करीब 40 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है.

जॉश इंग्लिश IPL में आएंगे सिर्फ 4 मैच खेलने 

पंजाब किंग्स की ओर से ऑक्शन से पहले रिलीज किए गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉश इंग्लिस ने भी इस मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है. वहीं इंग्लिश को लेकर क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को आईपीएल सीजन के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में जानकारी दी है. इंग्लिस ने भारतीय बोर्ड को बताया है कि वो सिर्फ 4 मैच के लिए ही उपलब्ध हो पाएंगे. इसके बावजूद इंग्लिश ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है.

इंग्लिश का पूरा IPL सीजन नहीं खेलने की क्या है वजह? 

जॉश इंग्लिश पिछले सीजन में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे. उन्होंने पंजाब के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. इसके बावजूद पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया था. हालांकि, बाद में इसकी वजह सामने आई थी कि इंग्लिस अगले साल IPL सीजन के दौरान शादी करने जा रहे हैं और ऐसे में वो पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow