IPL 2027 Retention: गुजरात टाइटंस की रिटेंशन लिस्ट जारी, GT ने 6 खिलाड़ियों का छोड़ा साथ
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2027 से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. फ्रेंचाइजी ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिसमें भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी शामिल हैं. गुजरात ने सबसे चौंकाने वाला रिलीज बल्लेबाज शाहरुख खान का किया. शाहरुख टीम के लिए फिनिशर का किरदार अदा करते थे. उन्होंने टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां भी खेली हैं. वह 2024 से गुजरात का हिस्सा थे. हालांकि शाहरुख का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने टीम के लिए 9 मैचों की 5 पारियों में सिर्फ 43 रन बनाए थे. इस दौरान उनका हाई स्कोर 17 रनों का रहा था. इससे पहले वह पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे. पिछले सीजन गुजरात के लिए खेलते हुए शाहरुख की फीस 4 करोड़ रुपये थी. गुजरात के पास ऑक्शन के लिए 3 स्लॉट खाली है, जिसमें 2 विदेशी स्लॉट हैं. इन स्लॉट को भरने के लिए टीम के पास 3.75 करोड़ रुपये का पर्स है. अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी 16 दिसंबर को नीलामी में किन खिलाड़ियों पर बोली लगती है. Pakku Vaadu Group for TATA IPL 2027 ???? https://t.co/FFdgwAGM0o — Gujarat Titans (@gujarat_titans) November 17, 2026 राहुल तेवतिया को किया रिटेन गुजरात ने फिनिशर के रूप में खेलने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाज राहुल तेवतिया को रिटेन किया है. तेवतिया के रिलीज होने की खबरें तेज थीं, लेकिन गुजरात ने अपने खिलाड़ी पर भरोसा जताया है. तेवतिया 2022 से गुजरात का हिस्सा हैं. उन्होंने टीम के लिए पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था. 16 मैचों की 15 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 143.93 के स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाए थे, जिसमें 1 फिफ्टी भी शामिल थी. गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम बैंटन, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, जयंत यादव, मोहम्मद अरशद खान, साई किशोर, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षल पटेल (ट्रेड के जरिए टीम में आए), गुरनूर बरार, अशोक शर्मा. गुजरत टाइटंस के रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान, कॉनर एस्टरहुइजेन और पृथ्वीराज यार्रा. यह भी पढ़ें: IPL 2027 Retention: पंजाब किंग्स की रिटेंशन लिस्ट जारी, देखें PBKS किन खिलाड़ियों का छोड़ा साथ
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2027 से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. फ्रेंचाइजी ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिसमें भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी शामिल हैं. गुजरात ने सबसे चौंकाने वाला रिलीज बल्लेबाज शाहरुख खान का किया. शाहरुख टीम के लिए फिनिशर का किरदार अदा करते थे. उन्होंने टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां भी खेली हैं.
वह 2024 से गुजरात का हिस्सा थे. हालांकि शाहरुख का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने टीम के लिए 9 मैचों की 5 पारियों में सिर्फ 43 रन बनाए थे. इस दौरान उनका हाई स्कोर 17 रनों का रहा था. इससे पहले वह पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे. पिछले सीजन गुजरात के लिए खेलते हुए शाहरुख की फीस 4 करोड़ रुपये थी.
गुजरात के पास ऑक्शन के लिए 3 स्लॉट खाली है, जिसमें 2 विदेशी स्लॉट हैं. इन स्लॉट को भरने के लिए टीम के पास 3.75 करोड़ रुपये का पर्स है. अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी 16 दिसंबर को नीलामी में किन खिलाड़ियों पर बोली लगती है.
Pakku Vaadu Group for TATA IPL 2027 ???? https://t.co/FFdgwAGM0o — Gujarat Titans (@gujarat_titans) November 17, 2026
राहुल तेवतिया को किया रिटेन
गुजरात ने फिनिशर के रूप में खेलने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाज राहुल तेवतिया को रिटेन किया है. तेवतिया के रिलीज होने की खबरें तेज थीं, लेकिन गुजरात ने अपने खिलाड़ी पर भरोसा जताया है. तेवतिया 2022 से गुजरात का हिस्सा हैं. उन्होंने टीम के लिए पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था. 16 मैचों की 15 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 143.93 के स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाए थे, जिसमें 1 फिफ्टी भी शामिल थी.
गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम बैंटन, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, जयंत यादव, मोहम्मद अरशद खान, साई किशोर, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षल पटेल (ट्रेड के जरिए टीम में आए), गुरनूर बरार, अशोक शर्मा.
गुजरत टाइटंस के रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान, कॉनर एस्टरहुइजेन और पृथ्वीराज यार्रा.
यह भी पढ़ें: IPL 2027 Retention: पंजाब किंग्स की रिटेंशन लिस्ट जारी, देखें PBKS किन खिलाड़ियों का छोड़ा साथ
What's Your Reaction?