IPL 2026 के फाइनल से पहले RCB फैंस को झटका, सेलिब्रेशन पर लगा बैन!
आईपीएल 2026 के फाइनल से ठीक पहले RCB फैंस को बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को बेंगलुरू पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों से आग्रह किया गया कि आरसीबी के जीतने पर पटाखे ना फोड़ें, सड़कों पर भारी संख्या में इकट्ठा होकर सेलिब्रेशन ना करें. पिछले साल की ही बात है, जब 4 जून को बेंगलुरू स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी. बता दें कि आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस खिताबी भिड़ंत में आमने-सामने होंगी. बेंगलुरू 2025 सीजन की चैंपियन और गुजरात 2022 सीजन की चैंपियन रही है. दोनों के पास दूसरी बार चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है. RCB फैंस को झटका बेंगलुरू पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि मैच का परिणाम आने के बाद लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर सेलिब्रेशन से बचना चाहिए. सड़कों पर एलईडी वॉल्स को लेकर भी सख्ती बरती गई है. पुलिस ने कहा कि संबंधित अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना सड़कों पर एलईडी वॉल ना लगाई जाएं. यहां तक कि जो एलईडी वॉल पहले से स्थापित की जा चुकी हैं, उनपर भी लाइव मैच का टेलीकास्ट नहीं होगा. सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन ना करने की सलाह दी गई है, जिससे संभावित लड़ाई-झगड़े की घटनाओं से बचा जा सके. यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी साइबर पुलिस की नजर रहेगी क्योंकि लोगों को सलाह दी गई है कि सोशल मीडिया पर अपमानजनक या ऐसा कोई पोस्ट ना करें, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों. बेंगलुरू पुलिस ने उम्मीद जताई है कि लोग कानून और नियमों का पालन करते हुए पूरा सहयोग देंगे. यह भी पढ़ें: IPL 2026 Orange and Purple Cap: Final से पहले भुवनेश्वर कुमार से छिनी पर्पल कैप, शुभमन गिल और साईं ऑरेंज कैप के दावेदार RR के इस खिलाड़ी ने अपनी टीम के साथ किया धोखा? कोच संगाकारा ने लगाए गंभीर आरोप, मचा बवाल
आईपीएल 2026 के फाइनल से ठीक पहले RCB फैंस को बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को बेंगलुरू पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों से आग्रह किया गया कि आरसीबी के जीतने पर पटाखे ना फोड़ें, सड़कों पर भारी संख्या में इकट्ठा होकर सेलिब्रेशन ना करें. पिछले साल की ही बात है, जब 4 जून को बेंगलुरू स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी.
बता दें कि आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस खिताबी भिड़ंत में आमने-सामने होंगी. बेंगलुरू 2025 सीजन की चैंपियन और गुजरात 2022 सीजन की चैंपियन रही है. दोनों के पास दूसरी बार चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है.
RCB फैंस को झटका
बेंगलुरू पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि मैच का परिणाम आने के बाद लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर सेलिब्रेशन से बचना चाहिए. सड़कों पर एलईडी वॉल्स को लेकर भी सख्ती बरती गई है. पुलिस ने कहा कि संबंधित अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना सड़कों पर एलईडी वॉल ना लगाई जाएं. यहां तक कि जो एलईडी वॉल पहले से स्थापित की जा चुकी हैं, उनपर भी लाइव मैच का टेलीकास्ट नहीं होगा.
सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन ना करने की सलाह दी गई है, जिससे संभावित लड़ाई-झगड़े की घटनाओं से बचा जा सके. यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी साइबर पुलिस की नजर रहेगी क्योंकि लोगों को सलाह दी गई है कि सोशल मीडिया पर अपमानजनक या ऐसा कोई पोस्ट ना करें, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों. बेंगलुरू पुलिस ने उम्मीद जताई है कि लोग कानून और नियमों का पालन करते हुए पूरा सहयोग देंगे.
यह भी पढ़ें:
RR के इस खिलाड़ी ने अपनी टीम के साथ किया धोखा? कोच संगाकारा ने लगाए गंभीर आरोप, मचा बवाल
What's Your Reaction?