IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी बनी BCCI के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द, RCB से जुड़ा है मामला

RCB Chinnaswamy Stadium: IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. हर बार गत चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर उद्घाटन समारोह का आयोजन होता है, लेकिन आईपीएल 2025 की चैंपियन RCB के होम ग्राउंड का मामला अलग से अटका हुआ है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम अपने होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी या नहीं, इस पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी को अपना पहला मैच रायपुर में खेलना पड़ सकता है. यह भी बीसीसीआई के लिए बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि वो किसी नॉन-मेट्रो शहर में ओपनिंग सेरेमनी नहीं करवाना चाहती है. हाल ही में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें 2 सुझाव दिए गए. पहला ये कि अगर RCB अपने होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में ना खेलकर रायपुर के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलती है, तो उद्घाटन समारोह भी वहीं करवाया जाए. चूंकि बीसीसीआई नॉन-मेट्रो शहर के पक्ष में नहीं है, इसलिए दूसरा सुझाव ये रखा गया कि ओपनिंग सेरेमनी पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड मुल्लांपुर में करवाई जाए. दैनिक जागरण की इसी रिपोर्ट अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तिरुवनंतपुरम में भी अपने घरेलू मैच आयोजित करवाने का ऑफर दिया गया था, लेकिन बेंगलुरु फ्रैंचाइजी ने उसे ठुकरा दिया. राजस्थान रॉयल्स पर भी आया अपडेट राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे हैं. बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में होम ग्राउंड बदलना लगभग तय बताया जा रहा है. राजस्थान टीम अपने 7 घरेलू मैच पुणे और गुवाहाटी में खेल सकती है. बता दें कि पांच राज्यों में जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण अभी तक IPL 2026 के शेड्यूल पर मुहर नहीं लगाई है. यह भी पढ़ें: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने बदली अपनी टीम, अब ये 2 खूंखार बल्लेबाज भारत आकर मचाएंगे तबाही

Jan 23, 2026 - 00:30
 0
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी बनी BCCI के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द, RCB से जुड़ा है मामला

RCB Chinnaswamy Stadium: IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. हर बार गत चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर उद्घाटन समारोह का आयोजन होता है, लेकिन आईपीएल 2025 की चैंपियन RCB के होम ग्राउंड का मामला अलग से अटका हुआ है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम अपने होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी या नहीं, इस पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है.

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी को अपना पहला मैच रायपुर में खेलना पड़ सकता है. यह भी बीसीसीआई के लिए बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि वो किसी नॉन-मेट्रो शहर में ओपनिंग सेरेमनी नहीं करवाना चाहती है.

हाल ही में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें 2 सुझाव दिए गए. पहला ये कि अगर RCB अपने होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में ना खेलकर रायपुर के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलती है, तो उद्घाटन समारोह भी वहीं करवाया जाए. चूंकि बीसीसीआई नॉन-मेट्रो शहर के पक्ष में नहीं है, इसलिए दूसरा सुझाव ये रखा गया कि ओपनिंग सेरेमनी पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड मुल्लांपुर में करवाई जाए.

दैनिक जागरण की इसी रिपोर्ट अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तिरुवनंतपुरम में भी अपने घरेलू मैच आयोजित करवाने का ऑफर दिया गया था, लेकिन बेंगलुरु फ्रैंचाइजी ने उसे ठुकरा दिया.

राजस्थान रॉयल्स पर भी आया अपडेट

राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे हैं. बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में होम ग्राउंड बदलना लगभग तय बताया जा रहा है. राजस्थान टीम अपने 7 घरेलू मैच पुणे और गुवाहाटी में खेल सकती है. बता दें कि पांच राज्यों में जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण अभी तक IPL 2026 के शेड्यूल पर मुहर नहीं लगाई है.

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने बदली अपनी टीम, अब ये 2 खूंखार बल्लेबाज भारत आकर मचाएंगे तबाही

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow