IPL 2026 ऑक्शन की तारीख और वेन्यू आया सामने? जानें कब और कहां होगी नीलामी
IPL 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में करवाया जा सकता है. बताया गया था कि बीसीसीआई 15-16 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन करवा सकता है. अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नीलामी दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह में करवाई जा सकती है. अगर ऐसा हुआ तो यह तीसरी बार होगा जब आईपीएल ऑक्शन विदेश में करवाया जाएगा. पिछले 2 सीजन का ऑक्शन जेद्दा और दुबई में करवाया गया था. जेद्दा और दुबई के बाद इस बार अबू धाबी आईपीएल नीलामी के आयोजन की मेजबानी कर सकता है. पहले अटकलें थीं कि इस बार ऑक्शन भारत में ही करवाया जा सकता है, लेकिन ताजा अपडेट अनुसार नीलामी अबू धाबी में करवाई जाएगी. रिटेंशन लिस्ट की डेडलाइन सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जमा करनी होगी. इसी बीच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बहुत बड़ा ट्रेड होने की खबरें हैं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में आ सकते हैं, जबकि उनकी जगह रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन राजस्थान रॉयल्स को जॉइन कर सकते हैं. जहां तक महिला प्रीमियर लीग की बात है, उसका ऑक्शन में 27 नवंबर को दिल्ली में होगा. बताते चलें कि इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में मिनी ऑक्शन होगा. प्रत्येक टीम 15 खिलाड़ी रिटेन कर सकेगी. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. दूसरी ओर वीमेंस प्रीमियर लीग की सभी पांच टीम अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर चुकी हैं. WPL टीमों ने दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, एलिसा हीली, हरलीन देओल और मेग लैनिंग जैसे नामी और दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था. यह भी पढ़ें: IND vs SA 1st Test: अब तक नहीं हारा कोई मैच, टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा ये दक्षिण अफ्रीकी प्लेयर; जानें किसकी हो रही बात
IPL 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में करवाया जा सकता है. बताया गया था कि बीसीसीआई 15-16 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन करवा सकता है. अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नीलामी दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह में करवाई जा सकती है. अगर ऐसा हुआ तो यह तीसरी बार होगा जब आईपीएल ऑक्शन विदेश में करवाया जाएगा. पिछले 2 सीजन का ऑक्शन जेद्दा और दुबई में करवाया गया था.
जेद्दा और दुबई के बाद इस बार अबू धाबी आईपीएल नीलामी के आयोजन की मेजबानी कर सकता है. पहले अटकलें थीं कि इस बार ऑक्शन भारत में ही करवाया जा सकता है, लेकिन ताजा अपडेट अनुसार नीलामी अबू धाबी में करवाई जाएगी.
रिटेंशन लिस्ट की डेडलाइन
सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जमा करनी होगी. इसी बीच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बहुत बड़ा ट्रेड होने की खबरें हैं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में आ सकते हैं, जबकि उनकी जगह रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन राजस्थान रॉयल्स को जॉइन कर सकते हैं. जहां तक महिला प्रीमियर लीग की बात है, उसका ऑक्शन में 27 नवंबर को दिल्ली में होगा.
बताते चलें कि इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में मिनी ऑक्शन होगा. प्रत्येक टीम 15 खिलाड़ी रिटेन कर सकेगी. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. दूसरी ओर वीमेंस प्रीमियर लीग की सभी पांच टीम अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर चुकी हैं. WPL टीमों ने दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, एलिसा हीली, हरलीन देओल और मेग लैनिंग जैसे नामी और दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?