IPL 2026 Trade Players List: BCCI ने जारी की ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट, जडेजा-सैमसन से लेकर शमी; इन 8 खिलाड़ियों को मिली नई टीम

आईपीएल के सीजन 19 के लिए ऑक्शन दिसंबर में होगा, उससे पहले आज शाम को सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट जारी होगी. साफ़ हो जाएगा कि किस टीम ने किन प्लेयर्स को रिलीज़ और रिटेन किया है. कुछ दिन से रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन को लेकर खबर थी कि दोनों की ट्रेड डील के जरिए अदला बदली हो सकती है, जडेजा राजस्थान और सैमसन चेन्नई में शामिल हो सकते हैं. अब बीसीसीआई ने इस पर मुहर लगा दी है. IPL की तरफ ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट जारी हो गई है, जिसमें कुल 8 प्लेयर्स और उनके प्राइस की जानकारी दी गई है. रवींद्र जडेजा (CSK से RR में गए) आईपीएल की तरफ से बयान में बताया गया कि ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए कप्तानी कर चुके रवींद्र जडेजा एक सफल ट्रेड के बाद आगामी आईपीएल सीज़न में राजस्थान रॉयल्स (RR) का प्रतिनिधित्व करेंगे. जडेजा ने सीएसके के लिए 12 सीजन तक क्रिकेट खेला, ये आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील कही जा रही है. उनकी आईपीएल 2026 में सैलरी 14 करोड़ रुपये होगी, सीएसके में ये 18 करोड़ रुपये थी. संजू सैमसन (RR से CSK में गए) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे, उनका इस टीम में भी प्राइस 18 करोड़ रुपये होगा. सैमसन ने 177 आईपीएल मैच खेले हैं. CSK उनके करियर की केवल तीसरी फ्रैंचाइज़ी होगी. 2013 में आईपीएल डेब्यू करने वाले सैमसन राजस्थान से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे. सैम करन (CSK से RR में गए) इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन एक सफल ट्रेड के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से राजस्थान रॉयल्स (RR) में शामिल हो गए हैं. उनकी फीस 2.4 करोड़ रुपये ही रहेगी. 27 साल के सैम करन ने 64 आईपीएल मैच खेले हैं. सैमसन चेन्नई से पहले पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं. राजस्थान उनकी तीसरी आईपीएल टीम होगी. मोहम्मद शमी (SRH से LSG में गए) भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से एक सफल ट्रेड के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में शामिल हो गए हैं. पिछले संस्करण में शमी का प्राइस 10 करोड़ रुपये था, इसी कीमत पर वह लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए हैं. हैदराबाद से पहले शमी गुजरात टाइटंस में थे, जहां 2023 में 17 मैचों में उन्होंने 28 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी. मयंक मार्कंडे (KKR से MI में गए) अर्जुन तेंदुलकर (MI से LSG में गए) नितीश राणा (RR से DC में गए) डोनोवन फरेरा (DC से RR में गए)

Nov 15, 2025 - 14:30
 0
IPL 2026 Trade Players List: BCCI ने जारी की ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट, जडेजा-सैमसन से लेकर शमी; इन 8 खिलाड़ियों को मिली नई टीम

आईपीएल के सीजन 19 के लिए ऑक्शन दिसंबर में होगा, उससे पहले आज शाम को सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट जारी होगी. साफ़ हो जाएगा कि किस टीम ने किन प्लेयर्स को रिलीज़ और रिटेन किया है. कुछ दिन से रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन को लेकर खबर थी कि दोनों की ट्रेड डील के जरिए अदला बदली हो सकती है, जडेजा राजस्थान और सैमसन चेन्नई में शामिल हो सकते हैं. अब बीसीसीआई ने इस पर मुहर लगा दी है. IPL की तरफ ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट जारी हो गई है, जिसमें कुल 8 प्लेयर्स और उनके प्राइस की जानकारी दी गई है.

रवींद्र जडेजा (CSK से RR में गए)

आईपीएल की तरफ से बयान में बताया गया कि ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए कप्तानी कर चुके रवींद्र जडेजा एक सफल ट्रेड के बाद आगामी आईपीएल सीज़न में राजस्थान रॉयल्स (RR) का प्रतिनिधित्व करेंगे. जडेजा ने सीएसके के लिए 12 सीजन तक क्रिकेट खेला, ये आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील कही जा रही है. उनकी आईपीएल 2026 में सैलरी 14 करोड़ रुपये होगी, सीएसके में ये 18 करोड़ रुपये थी.

संजू सैमसन (RR से CSK में गए)

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे, उनका इस टीम में भी प्राइस 18 करोड़ रुपये होगा. सैमसन ने 177 आईपीएल मैच खेले हैं. CSK उनके करियर की केवल तीसरी फ्रैंचाइज़ी होगी. 2013 में आईपीएल डेब्यू करने वाले सैमसन राजस्थान से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे.

सैम करन (CSK से RR में गए)

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन एक सफल ट्रेड के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से राजस्थान रॉयल्स (RR) में शामिल हो गए हैं. उनकी फीस 2.4 करोड़ रुपये ही रहेगी. 27 साल के सैम करन ने 64 आईपीएल मैच खेले हैं. सैमसन चेन्नई से पहले पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं. राजस्थान उनकी तीसरी आईपीएल टीम होगी.

मोहम्मद शमी (SRH से LSG में गए)

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से एक सफल ट्रेड के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में शामिल हो गए हैं. पिछले संस्करण में शमी का प्राइस 10 करोड़ रुपये था, इसी कीमत पर वह लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए हैं. हैदराबाद से पहले शमी गुजरात टाइटंस में थे, जहां 2023 में 17 मैचों में उन्होंने 28 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी.

मयंक मार्कंडे (KKR से MI में गए)

अर्जुन तेंदुलकर (MI से LSG में गए)

नितीश राणा (RR से DC में गए)

डोनोवन फरेरा (DC से RR में गए)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow