IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव; बेस प्राइस से 17 गुना ज्यादा रकम में खरीदा
IPL 2026 की नीलामी में जब 23 साल के मंगेश यादव का नाम बोला गया, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद उनको खरीदने के लिए आतुर थीं. मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. SRH ने भी इस भारतीय गेंदबाज को खरीदने का भरसक प्रयास किया, लेकिन हैदराबाद ने 5 करोड़ से ज्यादा बोली नहीं लगाई. मंगेश यादव बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और दमदार बैटिंग भी कर लेते हैं. खासतौर पर बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होने के लिए मंगेश पर बोली इतनी ऊंची गई. वो मध्य प्रदेश से आते हैं, उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन नीलामी में RCB ने उन्हें बेस प्राइस से 17 गुना ज्यादा रकम में खरीदा है. उनपर लगी ऊंची बोली में उनके सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के प्रदर्शन का बड़ा योगदान रहा. वो इस भारतीय घरेलू टी20 टूर्नामेंट में 3 विकेट ले चुके हैं और एक पारी में बैटिंग करते हुए 28 रन भी बनाए थे. उनका जन्म 10 अक्टूबर 2022 को मध्य प्रदेश में हुआ. मंगेश दायें हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर हैं. उन्हें MP टी20 लीग 2025 में भारतीय क्रिकेट में खूब पहचान दिलाई, जिसमें उन्होंने 14 विकेट लिए थे. वो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे. इसके अलावा बूची बाबू टूर्नामेंट में पंजाब के खिलाफ उनकी 75 रनों की पारी ने भी IPL टीमों का ध्यान खींचा होगा. मंगेश यादव दोनों तरफ गेंद को स्विंग करवाने में महारत रखते हैं और सटीक यॉर्कर भी फेंकते हैं. मंगेश को एक फुल पैकेज कहा जा सकता है क्योंकि वो पावरप्ले और डेथ ओवरों में प्रभावी गेंदबाजी कर सकते हैं और सबसे बड़ी खासियत यह है कि दमदार बॉलिंग के अलावा वो जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: IPL में पहली बार बिके श्रीलंका के पथुम निसांका, जेसन होल्डर 7 करोड़ में बिके; मैथ्यू शॉर्ट को भी मिला खरीदार
IPL 2026 की नीलामी में जब 23 साल के मंगेश यादव का नाम बोला गया, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद उनको खरीदने के लिए आतुर थीं. मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. SRH ने भी इस भारतीय गेंदबाज को खरीदने का भरसक प्रयास किया, लेकिन हैदराबाद ने 5 करोड़ से ज्यादा बोली नहीं लगाई.
मंगेश यादव बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और दमदार बैटिंग भी कर लेते हैं. खासतौर पर बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होने के लिए मंगेश पर बोली इतनी ऊंची गई. वो मध्य प्रदेश से आते हैं, उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन नीलामी में RCB ने उन्हें बेस प्राइस से 17 गुना ज्यादा रकम में खरीदा है.
उनपर लगी ऊंची बोली में उनके सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के प्रदर्शन का बड़ा योगदान रहा. वो इस भारतीय घरेलू टी20 टूर्नामेंट में 3 विकेट ले चुके हैं और एक पारी में बैटिंग करते हुए 28 रन भी बनाए थे. उनका जन्म 10 अक्टूबर 2022 को मध्य प्रदेश में हुआ. मंगेश दायें हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर हैं.
उन्हें MP टी20 लीग 2025 में भारतीय क्रिकेट में खूब पहचान दिलाई, जिसमें उन्होंने 14 विकेट लिए थे. वो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे. इसके अलावा बूची बाबू टूर्नामेंट में पंजाब के खिलाफ उनकी 75 रनों की पारी ने भी IPL टीमों का ध्यान खींचा होगा.
मंगेश यादव दोनों तरफ गेंद को स्विंग करवाने में महारत रखते हैं और सटीक यॉर्कर भी फेंकते हैं. मंगेश को एक फुल पैकेज कहा जा सकता है क्योंकि वो पावरप्ले और डेथ ओवरों में प्रभावी गेंदबाजी कर सकते हैं और सबसे बड़ी खासियत यह है कि दमदार बॉलिंग के अलावा वो जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?