IPL 2026 में जिन मुस्तफिजुर रहमान को लेकर हुआ बवाल उनपर किस-किस टीम ने लगाई थी बोली, सिर्फ KKR नहीं ये फ्रेंचाइजी भी खरीदना चाहती थी

Mustafizur Rahman Will Not Play In The IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान नहीं खेलेंगे. भारत में मुस्तफिजुर को लेकर भारी विरोध हो रहा था. ये विरोध बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू सामुदाय के लोगों के साथ हो रही हिंसा के खिलाफ था. शाहरुख खान की 'टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आदेश दे दिया है कि केकेआर अपने स्क्वॉड से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर सकती है. ऐसे में अब साफ हो गया है कि कोई भी बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल 2026 में खेलते नजर नहीं आएगा. IPL 2026 से पहले KKR को लगा झटका शाहरुख खान की टीम केकेआर को आईपीएल 2026 से पहले झटका लग गया है. इस फ्रेंचाईजी ने डेथ ओवर स्पेशलिस्ट मुस्तफिजुर रहमान को मिनी ऑक्शन में बड़ी कीमत पर खरीदा था, लेकिन अब केकेआर को इस बांग्लादेशी खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट ढूंढना होगा. भारत में मुस्तफिजुर को लेकर हो रहे विरोध के बीच बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया कि वे मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर सकती है. ऐसा ही हुआ और वो आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. मुस्तफिजुर पर किस-किस टीम ने लगाई थी बोली? आईपीएल 2026 के लिए अबू धाबी के एतिहाद एरीना में हुए मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल ने मुस्तफिजुर रहमान के लिए शुरुआती बोली शुरू की थी. दिल्ली ने जैसी बोली लगाई चेन्नई सुपर किंग्स भी उनके लिए बिडिंग में कूद पड़ी. दिल्ली और सीएसके के बीच 5.40 करोड़ तक बोली पहुंची. ऐसे में दिल्ली ने खुद को पीछे कर लिया. दिल्ली के पीछे हटते ही बिडिंग वॉर में केकेआर ने एंट्री मारी. ऑक्शन में केकेआर की टीम सबसे बड़े पर्स के साथ उतरी थी. ऐसे में साफ था कि वो सीएसके को किसी भी कीमत पर इस बांग्लादेशी प्लेयर को नहीं खरीदने देती और ऐसा ही हुआ. यही वजह रहा कि सीएसके और केकेआर के बीच बोली 9 करोड़ 20 लाख तक पहुंच गई थी. IPL में किस-किस टीम के लिए खेले हैं मुस्तफिजुर? बांग्लादेश के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के बाद मुस्तफिजुर रहमान दूसरे सबसे बड़े बांग्लादेशी प्लेयर रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी है. यही वजह है कि मुस्तफिजुर आईपीएल में पांच-पांच टीमों के खेल चुके हैं. मुस्तफिजुर सबसे ज्यादा दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन सीजन खेले और दो सीजन वो सनराइजर्स हैदराबाद में रहे. वहीं राजस्थान, सीएसके और मुंबई के लिए मुस्तफिजुर एक-एक सीजन में खेल चुके हैं. आईपीएल में उनके रिकॉर्ड को देखें तो वो कुल 60 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 65 विकेट अपने नाम किया है.

Jan 6, 2026 - 08:30
 0
IPL 2026 में जिन मुस्तफिजुर रहमान को लेकर हुआ बवाल उनपर किस-किस टीम ने लगाई थी बोली, सिर्फ KKR नहीं ये फ्रेंचाइजी भी खरीदना चाहती थी

Mustafizur Rahman Will Not Play In The IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान नहीं खेलेंगे. भारत में मुस्तफिजुर को लेकर भारी विरोध हो रहा था. ये विरोध बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू सामुदाय के लोगों के साथ हो रही हिंसा के खिलाफ था. शाहरुख खान की 'टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आदेश दे दिया है कि केकेआर अपने स्क्वॉड से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर सकती है. ऐसे में अब साफ हो गया है कि कोई भी बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल 2026 में खेलते नजर नहीं आएगा.

IPL 2026 से पहले KKR को लगा झटका

शाहरुख खान की टीम केकेआर को आईपीएल 2026 से पहले झटका लग गया है. इस फ्रेंचाईजी ने डेथ ओवर स्पेशलिस्ट मुस्तफिजुर रहमान को मिनी ऑक्शन में बड़ी कीमत पर खरीदा था, लेकिन अब केकेआर को इस बांग्लादेशी खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट ढूंढना होगा. भारत में मुस्तफिजुर को लेकर हो रहे विरोध के बीच बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया कि वे मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर सकती है. ऐसा ही हुआ और वो आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं.

मुस्तफिजुर पर किस-किस टीम ने लगाई थी बोली?

आईपीएल 2026 के लिए अबू धाबी के एतिहाद एरीना में हुए मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल ने मुस्तफिजुर रहमान के लिए शुरुआती बोली शुरू की थी. दिल्ली ने जैसी बोली लगाई चेन्नई सुपर किंग्स भी उनके लिए बिडिंग में कूद पड़ी. दिल्ली और सीएसके के बीच 5.40 करोड़ तक बोली पहुंची. ऐसे में दिल्ली ने खुद को पीछे कर लिया. दिल्ली के पीछे हटते ही बिडिंग वॉर में केकेआर ने एंट्री मारी. ऑक्शन में केकेआर की टीम सबसे बड़े पर्स के साथ उतरी थी. ऐसे में साफ था कि वो सीएसके को किसी भी कीमत पर इस बांग्लादेशी प्लेयर को नहीं खरीदने देती और ऐसा ही हुआ. यही वजह रहा कि सीएसके और केकेआर के बीच बोली 9 करोड़ 20 लाख तक पहुंच गई थी.

IPL में किस-किस टीम के लिए खेले हैं मुस्तफिजुर?

बांग्लादेश के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के बाद मुस्तफिजुर रहमान दूसरे सबसे बड़े बांग्लादेशी प्लेयर रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी है. यही वजह है कि मुस्तफिजुर आईपीएल में पांच-पांच टीमों के खेल चुके हैं. मुस्तफिजुर सबसे ज्यादा दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन सीजन खेले और दो सीजन वो सनराइजर्स हैदराबाद में रहे. वहीं राजस्थान, सीएसके और मुंबई के लिए मुस्तफिजुर एक-एक सीजन में खेल चुके हैं. आईपीएल में उनके रिकॉर्ड को देखें तो वो कुल 60 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 65 विकेट अपने नाम किया है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow