IPL 2026 पहले राजस्थान रॉयल्स ने लिया बहुत बड़ा फैसला, उठाया चौंकाने वाला कदम

Rajasthan Royals Home Ground IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 सीजन को लेकर बहुत बड़ा फैसला लिया है. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स अपने 4 घरेलू मैच जयपुर में करवाने को राजी हो गई है, जबकि बाकी 3 होम मैच गुवाहाटी में होंगे. होम ग्राउंड को लेकर RR फ्रैन्चाइजी और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के बीच मतभेद रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के हवाले से कुछ सूत्रों ने बताया राजस्थान रॉयल्स टीम के चेयरपर्सन, रणजीत बरठाकुर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि इस बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने कुछ घरेलू मैच जयपुर में करवाएगी. पिछले कुछ सालों में राजस्थान रॉयल्स की टीम सीजन में अपने 2 घरेलू मैच गुवाहाटी और बाकी 5 मैच जयपुर में खेले हैं. नए समझौते अनुसार RR टीम पिछले सीजन की तुलना में सवाई मान सिंह स्टेडियम (जयपुर) में एक मैच कम खेलेगी. वहीं गुवाहाटी के बारासपारा स्टेडियम में अब राजस्थान के मैचों की संख्या बढ़कर 2 से 3 हो जाएगी.

Feb 20, 2026 - 21:30
 0
IPL 2026 पहले राजस्थान रॉयल्स ने लिया बहुत बड़ा फैसला, उठाया चौंकाने वाला कदम

Rajasthan Royals Home Ground IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 सीजन को लेकर बहुत बड़ा फैसला लिया है. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स अपने 4 घरेलू मैच जयपुर में करवाने को राजी हो गई है, जबकि बाकी 3 होम मैच गुवाहाटी में होंगे. होम ग्राउंड को लेकर RR फ्रैन्चाइजी और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के बीच मतभेद रहे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के हवाले से कुछ सूत्रों ने बताया राजस्थान रॉयल्स टीम के चेयरपर्सन, रणजीत बरठाकुर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि इस बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने कुछ घरेलू मैच जयपुर में करवाएगी.

पिछले कुछ सालों में राजस्थान रॉयल्स की टीम सीजन में अपने 2 घरेलू मैच गुवाहाटी और बाकी 5 मैच जयपुर में खेले हैं. नए समझौते अनुसार RR टीम पिछले सीजन की तुलना में सवाई मान सिंह स्टेडियम (जयपुर) में एक मैच कम खेलेगी. वहीं गुवाहाटी के बारासपारा स्टेडियम में अब राजस्थान के मैचों की संख्या बढ़कर 2 से 3 हो जाएगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow