IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
आईपीएल 2026 के समाप्त होने के 2 दिन बाद ही सूर्यकुमार यादव मैदान पर लौट आए हैं. इस बार लीग अलग है, लेकिन फॉर्म पहले जैसी खराब है. भारत की टी20 टीम के कप्तान फिलहाल मुंबई टी20 लीग (Mumbai T20 League) में खेल रहे हैं. नॉर्थ मुंबई पैन्थर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने केवल 19 रन बनाए. सूर्या की टीम को 21 रनों से शिकस्त मिली. मंगलवार को नॉर्थ मुंबई पैन्थर्स और ट्रायम्फ नाइट्स के बीच मुकाबला खेला गया. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली पैन्थर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जब नाइट्स की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तो उसने महज 20 के स्कोर पर 2 विकेट खो दिए थे. चौथे क्रम पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए, जो 11 गेंद में केवल 19 रनों का योगदान दे पाए. सूर्यकुमार यादव शुरुआत में अच्छे टच में दिखे, 9 गेंदों में चार चौके समेत 19 रन बना चुके थे, लेकिन राहुल सावंत की गेंद पर चकमा खाकर आउट हो गए. सूर्या जब आउट हुए तब नाइट्स का स्कोर 57 रन पर तीन विकेट था. खैर सूर्या की टीम से नूतन कुमार गोयल ने 56 गेंद में 93 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन उनकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 188 रन ही बना सकी और 21 रनों के अंतर से मैच हार गई. इससे पहले सूर्यकुमार आईपीएल 2026 में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 13 मैचों में उन्होंने 270 रन बनाए और पूरे सीजन में केवल 2 अर्धशतक लगा पाए. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बतौर कप्तान सूर्या बल्ले से ज्यादा तबाही नहीं मचा पाए थे. उन्होंने वर्ल्ड कप में 9 मैच खेलकर 242 रन बनाए थे. इस खराब प्रदर्शन के बीच ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं कि सेलेक्टर्स 2028 टी20 वर्ल्ड कप के प्लान से सूर्यकुमार यादव को बाहर कर चुके हैं. यह भी पढ़ें: शिवम दुबे ने गेंदबाजी से बरपाया कहर, 3 ओवर में तीन विकेट; श्रेयस अय्यर को भी किया चलता
आईपीएल 2026 के समाप्त होने के 2 दिन बाद ही सूर्यकुमार यादव मैदान पर लौट आए हैं. इस बार लीग अलग है, लेकिन फॉर्म पहले जैसी खराब है. भारत की टी20 टीम के कप्तान फिलहाल मुंबई टी20 लीग (Mumbai T20 League) में खेल रहे हैं. नॉर्थ मुंबई पैन्थर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने केवल 19 रन बनाए. सूर्या की टीम को 21 रनों से शिकस्त मिली.
मंगलवार को नॉर्थ मुंबई पैन्थर्स और ट्रायम्फ नाइट्स के बीच मुकाबला खेला गया. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली पैन्थर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जब नाइट्स की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तो उसने महज 20 के स्कोर पर 2 विकेट खो दिए थे. चौथे क्रम पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए, जो 11 गेंद में केवल 19 रनों का योगदान दे पाए.
सूर्यकुमार यादव शुरुआत में अच्छे टच में दिखे, 9 गेंदों में चार चौके समेत 19 रन बना चुके थे, लेकिन राहुल सावंत की गेंद पर चकमा खाकर आउट हो गए. सूर्या जब आउट हुए तब नाइट्स का स्कोर 57 रन पर तीन विकेट था. खैर सूर्या की टीम से नूतन कुमार गोयल ने 56 गेंद में 93 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन उनकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 188 रन ही बना सकी और 21 रनों के अंतर से मैच हार गई.
इससे पहले सूर्यकुमार आईपीएल 2026 में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 13 मैचों में उन्होंने 270 रन बनाए और पूरे सीजन में केवल 2 अर्धशतक लगा पाए. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बतौर कप्तान सूर्या बल्ले से ज्यादा तबाही नहीं मचा पाए थे. उन्होंने वर्ल्ड कप में 9 मैच खेलकर 242 रन बनाए थे. इस खराब प्रदर्शन के बीच ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं कि सेलेक्टर्स 2028 टी20 वर्ल्ड कप के प्लान से सूर्यकुमार यादव को बाहर कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें:
शिवम दुबे ने गेंदबाजी से बरपाया कहर, 3 ओवर में तीन विकेट; श्रेयस अय्यर को भी किया चलता
What's Your Reaction?