IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, 3 No पर विराट कोहली, शुभमन गिल को जगह नहीं; पूर्व खिलाड़ी ने चुने ये प्लेयर्स

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का चैंपियन कौन होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी भिड़ंत होगी. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया. विराट कोहली को तीसरे नंबर पर रखा, अभी पर्पल कैप होल्डर कगिसो रबाडा के साथ जोफ्रा आर्चर को भी शामिल किया. हालांकि उनकी इस टीम में शुभमन गिल नहीं हैं, जिन्होंने दूसरे क्वालीफायर में शतक जड़ा. क्रिकबज पर IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन करते हुए उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और साईं सुदर्शन को बतौर ओपनर शामिल किया, हालांकि उन्होंने वैभव को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रखा. वैभव अभी ऑरेंज कैप होल्डर हैं, जिन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाए हैं. सुदर्शन ने 16 पारियों में 710 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर विराट कोहली कार्तिक ने अपनी टीम में तीसरे नंबर पर विराट कोहली को रखा, जो अभी तक 15 पारियों में 600 रन बना चुके हैं. कोहली से आज फाइनल में भी एक अच्छी पारी की उम्मीद होगी. कार्तिक ने ईशान किशन को चौथे और RCB के कप्तान रजत पाटीदार को पांचवें स्थान पर रखा. छठे और सातवें स्थान पर उन्होंने क्रमश हेनरिक क्लासेन और क्रुणाल पांड्या को रखा. यह भी पढ़ें- बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम इन 3 तेज गेंदबाजों को किया शामिल रेड्डी, क्रुणाल के साथ कार्तिक ने तीसरे ऑलराउंडर के रूप में सुनील नरेन को रखा. उन्होंने तीन तेज गेंदबाजों के रूप में भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा को चुना. रबाडा 28 विकेट के साथ अभी पर्पल कैप होल्डर हैं. सबसे ज्यादा विकेट के मामले में भुवि दूसरे (26) और आर्चर (25) तीसरे नंबर पर हैं. यह भी पढ़ें- IPL 2026 फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार ने भरी हुंकार, बोले- एक और ट्रॉफी जीतने का... IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (मुरली कार्तिक द्वारा चुनी गई) साईं सुदर्शन, वैभव सूर्यवंशी (इम्पैक्ट प्लेयर), विराट कोहली, ईशान किशन, रजत पाटीदार, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पांड्या, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर, कगिसो रबाडा.

May 31, 2026 - 08:30
 0
IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, 3 No पर विराट कोहली, शुभमन गिल को जगह नहीं; पूर्व खिलाड़ी ने चुने ये प्लेयर्स

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का चैंपियन कौन होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी भिड़ंत होगी. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया. विराट कोहली को तीसरे नंबर पर रखा, अभी पर्पल कैप होल्डर कगिसो रबाडा के साथ जोफ्रा आर्चर को भी शामिल किया. हालांकि उनकी इस टीम में शुभमन गिल नहीं हैं, जिन्होंने दूसरे क्वालीफायर में शतक जड़ा.

क्रिकबज पर IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन करते हुए उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और साईं सुदर्शन को बतौर ओपनर शामिल किया, हालांकि उन्होंने वैभव को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रखा. वैभव अभी ऑरेंज कैप होल्डर हैं, जिन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाए हैं. सुदर्शन ने 16 पारियों में 710 रन बनाए हैं.

तीसरे नंबर पर विराट कोहली

कार्तिक ने अपनी टीम में तीसरे नंबर पर विराट कोहली को रखा, जो अभी तक 15 पारियों में 600 रन बना चुके हैं. कोहली से आज फाइनल में भी एक अच्छी पारी की उम्मीद होगी. कार्तिक ने ईशान किशन को चौथे और RCB के कप्तान रजत पाटीदार को पांचवें स्थान पर रखा. छठे और सातवें स्थान पर उन्होंने क्रमश हेनरिक क्लासेन और क्रुणाल पांड्या को रखा.

यह भी पढ़ें- बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम

इन 3 तेज गेंदबाजों को किया शामिल

रेड्डी, क्रुणाल के साथ कार्तिक ने तीसरे ऑलराउंडर के रूप में सुनील नरेन को रखा. उन्होंने तीन तेज गेंदबाजों के रूप में भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा को चुना. रबाडा 28 विकेट के साथ अभी पर्पल कैप होल्डर हैं. सबसे ज्यादा विकेट के मामले में भुवि दूसरे (26) और आर्चर (25) तीसरे नंबर पर हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2026 फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार ने भरी हुंकार, बोले- एक और ट्रॉफी जीतने का...

IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (मुरली कार्तिक द्वारा चुनी गई)

साईं सुदर्शन, वैभव सूर्यवंशी (इम्पैक्ट प्लेयर), विराट कोहली, ईशान किशन, रजत पाटीदार, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पांड्या, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर, कगिसो रबाडा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow