IPL 2025: सीएसके छोड़ने की सलाह पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

IPL 2025: सीएसके का यह सीजन इस बार बेहद ही निराशाजनक रहा. चैन्नई सुपर किंग्स इस आईपीएल सीजन में 10 मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे रही. 5 बार खिताब अपने नाम कर चुकी यह टीम अपने खराब प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं का शिकार हो रही है. फैंस टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज और नाखुश हैं. अश्विन,जो इस सीजन टीम का हिस्सा रहे हैं,उनको भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक फैन ने रविचंद्रन अश्विन को ट्रोल करने की कोशिश की,लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ऐसा जवाब दिया जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल,अश्विन अपने यूट्यूब चैनल पर दो पैनेलिस्ट्स के साथ लाइव आईपीएल पर चर्चा कर रहे थे. तभी एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए सीएसके की टीम छोड़ने के लिए कहा और कमेंट किया, ‘ हाय, प्रिय अश्विन, बहुत सारा प्यार, कृपया मेरी प्यारी सीएसके फैमिली को छोड़ दें.’जहां कोई और खिलाड़ी इस ट्रोल को इग्नोर कर देता,वहीं अश्विन ने उसी समय शालीन लेकिन मजबूत लहजे में उस यूजर को जवाब दिया,जो वो शायद ही कभी भूल पाएगा. 'तरीका भी माइने रखता है'-रविचंद्रन अश्विन रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि हर खिलाड़ी अपने करियर में उतार-चढाव से गुजरता है. ऐसे में फैंस को भी थोड़ा संयम और समझदारी दिखानी चाहिए. उन्होनें याद दिलाया कि वे खुद भी इस टीम के लिए ट्राफी जीत चुके हैं और आज भी उनकी जुनून पहले जैसा ही है. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अश्विन ने कहा, "मैं समझता हूं कि फैंस को अपनी टीम से बहुत प्यार होता है, लेकिन आलोचना करते वक्त उनका तरीका भी सही होना चाहिए. मेरे दिल में भी CSK के लिए उतना ही प्यार है जितना आप सभी को है,या शायद उससे भी कई ज्यादा." उन्होनें आगे कहा, "मैने  CSK के साथ ट्राफी जीती है,प्लेऑफ में जगह बनाई है. जब ऐसी टीम संघर्ष करती है,तो मुझे भी दुख होता है. इस बार मैने खुद को रोते हुए पाया है,क्योंकि मुझे पता है कि हम इससे बाहर निकल सकते हैं. मै पूरी कोशिश करूंगा कि हम वापसी करे." अश्विन का जवाब दिखाता है कि ट्रोलिंग से उनके आत्मविश्वास में कोई कमी नही होती है. वे ऐसे खिलाड़ी हैं जो ट्रोल का जवाब शब्दो से ही नहीं बल्कि मैदान पर प्रदर्शन से भी देना जानते है. अश्विन 10 साल बाद चैन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में वापस लौटें हैं. सीएसके ने उन्हें 9.75 करोड़ रुपये में मेगा ऑक्शन में खरीदा था.हालांकि,मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है.उन्होनें इस सीजन 9 मैच खेले है,लेकिन वह सिर्फ 7 विकेट ही अपने नाम कर पाए.

May 28, 2025 - 11:30
 0
IPL 2025: सीएसके छोड़ने की सलाह पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

IPL 2025: सीएसके का यह सीजन इस बार बेहद ही निराशाजनक रहा. चैन्नई सुपर किंग्स इस आईपीएल सीजन में 10 मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे रही. 5 बार खिताब अपने नाम कर चुकी यह टीम अपने खराब प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं का शिकार हो रही है. फैंस टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज और नाखुश हैं. अश्विन,जो इस सीजन टीम का हिस्सा रहे हैं,उनको भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

एक फैन ने रविचंद्रन अश्विन को ट्रोल करने की कोशिश की,लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ऐसा जवाब दिया जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल,अश्विन अपने यूट्यूब चैनल पर दो पैनेलिस्ट्स के साथ लाइव आईपीएल पर चर्चा कर रहे थे. तभी एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए सीएसके की टीम छोड़ने के लिए कहा और कमेंट किया,हाय, प्रिय अश्विन, बहुत सारा प्यार, कृपया मेरी प्यारी सीएसके फैमिली को छोड़ दें.

जहां कोई और खिलाड़ी इस ट्रोल को इग्नोर कर देता,वहीं अश्विन ने उसी समय शालीन लेकिन मजबूत लहजे में उस यूजर को जवाब दिया,जो वो शायद ही कभी भूल पाएगा.

'तरीका भी माइने रखता है'-रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि हर खिलाड़ी अपने करियर में उतार-चढाव से गुजरता है. ऐसे में फैंस को भी थोड़ा संयम और समझदारी दिखानी चाहिए. उन्होनें याद दिलाया कि वे खुद भी इस टीम के लिए ट्राफी जीत चुके हैं और आज भी उनकी जुनून पहले जैसा ही है. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अश्विन ने कहा, "मैं समझता हूं कि फैंस को अपनी टीम से बहुत प्यार होता है, लेकिन आलोचना करते वक्त उनका तरीका भी सही होना चाहिए. मेरे दिल में भी CSK के लिए उतना ही प्यार है जितना आप सभी को है,या शायद उससे भी कई ज्यादा."

उन्होनें आगे कहा, "मैने  CSK के साथ ट्राफी जीती है,प्लेऑफ में जगह बनाई है. जब ऐसी टीम संघर्ष करती है,तो मुझे भी दुख होता है. इस बार मैने खुद को रोते हुए पाया है,क्योंकि मुझे पता है कि हम इससे बाहर निकल सकते हैं. मै पूरी कोशिश करूंगा कि हम वापसी करे."

अश्विन का जवाब दिखाता है कि ट्रोलिंग से उनके आत्मविश्वास में कोई कमी नही होती है. वे ऐसे खिलाड़ी हैं जो ट्रोल का जवाब शब्दो से ही नहीं बल्कि मैदान पर प्रदर्शन से भी देना जानते है. अश्विन 10 साल बाद चैन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में वापस लौटें हैं. सीएसके ने उन्हें 9.75 करोड़ रुपये में मेगा ऑक्शन में खरीदा था.हालांकि,मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है.उन्होनें इस सीजन 9 मैच खेले है,लेकिन वह सिर्फ 7 विकेट ही अपने नाम कर पाए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow