IPL 2025 Final: फाइनल से पहले RCB की अपनी टीम को क्या हुआ, ये खिलाड़ी विराट के आगे हाथ जोड़े खड़ा, वीडियो वायरल

RCB vs PBKS Final: आज आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होगा. दोनों टीमों के खिलाड़ी खिताबी भिड़ंत से पहले प्रैक्टिस में लगे हुए हैं. हालांकि इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरसीबी का खिलाड़ी विराट के आगे हाथ जोड़कर खड़ा है. क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी आइए जानते हैं. जन्मदिन का बंपर सेलिब्रेशन दरअसल फाइनल मुकाबले से पहले आरसीबी के दो खिलाड़ियों का जन्मदिन मनाया गया. जितेश को जश्न के दौरान के वीडियो में देखा जा सकता है जिसमें उनके चेहरे पर केक लगा हुआ है और वो हाथ जोड़कर खड़े हैं. यह वीडियो आरसीबी ने शेयर किया है. इसमें रजत पाटिदार और दिनेश कार्तिक ने केक काटा. इसके बाद जितेश शर्मा ने पूरे माहौल को बदल डाला और सबको केक लगाया. तभी लियाम लिविंगस्टोन ने उन्हें विराट कोहली को केक लगाने को कहा जिसपर जितेश शर्मा ने हाथ जोड़ लिए. ???????? ???????????????????????????????? ???????????????????? ????????????????! ???????? DK and Rajat’s birthday celebrations started sweet, but ended in a cake crime scene. ???? Enjoy, this is @bigbasket_com presents RCB Bold Diaries. ????#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2025 pic.twitter.com/TgfFkVOxl4 — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 2, 2025 आज फाइनल में जीतने के लिए हम तैयार- रजत पाटिदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार टीम के 18 साल के सूखे को खत्म करना चाहते हैं. वे विराट कोहली और टीम के वफादार प्रशंसकों के लिए प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. कोहली 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले सीजन से ही आरसीबी से जुड़े हैं. वह 2013 से 2021 तक टीम के कप्तान भी रहे. आरसीबी अब तक 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेली है और इन तीनों ही मौकों पर विराट टीम का हिस्सा रहे हैं. पाटीदार ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "विराट ने पिछले कुछ वर्षों में अहम योगदान दिया है और जीतना काफी मायने रखता है, खासकर उनके और प्रशंसकों के लिए." पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी की पंजाब किंग्स पर मानसिक बढ़त है. मुल्लांपुर में खेले गए क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने आठ विकेट से पंजाब को हराकर फाइनल में सीधे प्रवेश किया था.

Jun 3, 2025 - 07:30
 0
IPL 2025 Final: फाइनल से पहले RCB की अपनी टीम को क्या हुआ, ये खिलाड़ी विराट के आगे हाथ जोड़े खड़ा, वीडियो वायरल

RCB vs PBKS Final: आज आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होगा. दोनों टीमों के खिलाड़ी खिताबी भिड़ंत से पहले प्रैक्टिस में लगे हुए हैं. हालांकि इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरसीबी का खिलाड़ी विराट के आगे हाथ जोड़कर खड़ा है. क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी आइए जानते हैं.

जन्मदिन का बंपर सेलिब्रेशन

दरअसल फाइनल मुकाबले से पहले आरसीबी के दो खिलाड़ियों का जन्मदिन मनाया गया. जितेश को जश्न के दौरान के वीडियो में देखा जा सकता है जिसमें उनके चेहरे पर केक लगा हुआ है और वो हाथ जोड़कर खड़े हैं.

यह वीडियो आरसीबी ने शेयर किया है. इसमें रजत पाटिदार और दिनेश कार्तिक ने केक काटा. इसके बाद जितेश शर्मा ने पूरे माहौल को बदल डाला और सबको केक लगाया. तभी लियाम लिविंगस्टोन ने उन्हें विराट कोहली को केक लगाने को कहा जिसपर जितेश शर्मा ने हाथ जोड़ लिए.

आज फाइनल में जीतने के लिए हम तैयार- रजत पाटिदार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार टीम के 18 साल के सूखे को खत्म करना चाहते हैं. वे विराट कोहली और टीम के वफादार प्रशंसकों के लिए प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. कोहली 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले सीजन से ही आरसीबी से जुड़े हैं. वह 2013 से 2021 तक टीम के कप्तान भी रहे. आरसीबी अब तक 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेली है और इन तीनों ही मौकों पर विराट टीम का हिस्सा रहे हैं.

पाटीदार ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "विराट ने पिछले कुछ वर्षों में अहम योगदान दिया है और जीतना काफी मायने रखता है, खासकर उनके और प्रशंसकों के लिए."

पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी की पंजाब किंग्स पर मानसिक बढ़त है. मुल्लांपुर में खेले गए क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने आठ विकेट से पंजाब को हराकर फाइनल में सीधे प्रवेश किया था.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow