IPL 2025 Closing Ceremony: फाइनल में मनाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर का जश्न, दिया जाएगा इंडियन आर्मी को 'ट्रिब्यूट'

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 का फाइनल मैच 3 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इससे पहले यहां समापन समारोह का आयोजन होगा, इसमें ऑपरेशन सिंदूर की सलफलता को सेलिब्रेट किया जाएगा. भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. आईपीएल 2025 अपने समापन की तरफ है. 29 मई से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे. मुल्लांपुर में 29 को होने वाले क्वालीफ़ायर 1 की विजेता पहली फाइनलिस्ट टीम होगी, जो अहमदाबाद के लिए रवाना हो जाएगी. इसके बाद मुल्लांपुर में ही 30 मई को एलिमिनेटर मैच होगा, जिसे जीतने वाली टीम क्वालीफ़ायर 2 खेलने के लिए अहमदाबाद रवाना होगी और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी. 1 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में क्वालीफ़ायर 2 खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट होगी. खिताबी भिड़ंत 3 जून को अहमदाबाद में होगी, इससे पहले यहां समापन समारोह का आयोजन होगा. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न आईपीएल फाइनल में मनाया जाएगा, इसके लिए बीसीसीआई ने खास मेहमानों को आमंत्रित किया है. चीफ ऑफ डिफेंस समेत BCCI ने इन लोगों को किया आमंत्रित बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए समापन समारोह के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, चीफ ऑफ नेवी स्टाफ और चीफ ऑफ एयर स्टाफ को आमंत्रित किया है. 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 भारतीय मारे गए थे. इसके बाद भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी. भारतीय सेना ने ध्यान रखा कि इसमें पाकिस्तान की सेना और वहां के आम नागरिकों को कोई नुकसान ना हो लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान सेना ने बॉर्डर पर फायरिंग शुरू कर दी और ड्रोन से हमले किए. हालांकि भारत के सुरक्षा सिस्टम ने इन ड्रोन को मार गिराया. भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते IPL 2025 का आयोजन एक हफ्ते के लिए स्थगित करना पड़ा था, जिसे 17 मई से फिर शुरू किया गया. घर लौटे अधिकतर सभी प्लेयर्स आईपीएल खेलने भारत वापस आ गए. खिताबी दौड़ में ये चार टीमें शामिल आईपीएल सीजन 18 के ख़िताब के लिए अभी 4 टीमों की उम्मीदें जिंदा है जबकि 6 टीमें बाहर हो चुकी है. पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में खेलेंगी. आज होने वाले LSG बनाम RCB मैच के बाद तय होगा कि पंजाब के साथ क्वालीफ़ायर 1 में कौन सी टीम खेलेगी और किन टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच होगा.

May 27, 2025 - 11:30
 0
IPL 2025 Closing Ceremony: फाइनल में मनाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर का जश्न, दिया जाएगा इंडियन आर्मी को 'ट्रिब्यूट'

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 का फाइनल मैच 3 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इससे पहले यहां समापन समारोह का आयोजन होगा, इसमें ऑपरेशन सिंदूर की सलफलता को सेलिब्रेट किया जाएगा. भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि दी जाएगी.

आईपीएल 2025 अपने समापन की तरफ है. 29 मई से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे. मुल्लांपुर में 29 को होने वाले क्वालीफ़ायर 1 की विजेता पहली फाइनलिस्ट टीम होगी, जो अहमदाबाद के लिए रवाना हो जाएगी. इसके बाद मुल्लांपुर में ही 30 मई को एलिमिनेटर मैच होगा, जिसे जीतने वाली टीम क्वालीफ़ायर 2 खेलने के लिए अहमदाबाद रवाना होगी और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी.

1 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में क्वालीफ़ायर 2 खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट होगी. खिताबी भिड़ंत 3 जून को अहमदाबाद में होगी, इससे पहले यहां समापन समारोह का आयोजन होगा. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न आईपीएल फाइनल में मनाया जाएगा, इसके लिए बीसीसीआई ने खास मेहमानों को आमंत्रित किया है.

चीफ ऑफ डिफेंस समेत BCCI ने इन लोगों को किया आमंत्रित

बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए समापन समारोह के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, चीफ ऑफ नेवी स्टाफ और चीफ ऑफ एयर स्टाफ को आमंत्रित किया है.

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 भारतीय मारे गए थे. इसके बाद भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी. भारतीय सेना ने ध्यान रखा कि इसमें पाकिस्तान की सेना और वहां के आम नागरिकों को कोई नुकसान ना हो लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान सेना ने बॉर्डर पर फायरिंग शुरू कर दी और ड्रोन से हमले किए. हालांकि भारत के सुरक्षा सिस्टम ने इन ड्रोन को मार गिराया.

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते IPL 2025 का आयोजन एक हफ्ते के लिए स्थगित करना पड़ा था, जिसे 17 मई से फिर शुरू किया गया. घर लौटे अधिकतर सभी प्लेयर्स आईपीएल खेलने भारत वापस आ गए.

खिताबी दौड़ में ये चार टीमें शामिल

आईपीएल सीजन 18 के ख़िताब के लिए अभी 4 टीमों की उम्मीदें जिंदा है जबकि 6 टीमें बाहर हो चुकी है. पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में खेलेंगी. आज होने वाले LSG बनाम RCB मैच के बाद तय होगा कि पंजाब के साथ क्वालीफ़ायर 1 में कौन सी टीम खेलेगी और किन टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच होगा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow