IPL 2025 दोबारा शुरू होने से पहले RCB को झटका? ट्रॉफी जीतने की उम्मीद खत्म! मेन खिलाड़ी होगा बाहर

IPL 2025 Resume Date: 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच को सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया था. उसके बाद IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन अब सवाल है कि टूर्नामेंट को दोबारा कब शुरू करवाया जाएगा. अभी तक BCCI ने कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने की तारीख को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं. इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में हुए खुलासे अनुसार RCB को बहुत बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि जोश हेजलवुड बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. RCB को बहुत बड़ा झटका ईएसपीएन क्रिकइन्फो में छपी एक रिपोर्ट अनुसार जोश हेजलवुड की IPL 2025 में वापसी पर संशय की स्थिति बनी हुई है. हेजलवुड, जो कंधे में दर्द की समस्या के कारण 3 मई को CSK के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे. अगर आईपीएल 2025 को सस्पेंड ना किया गया होता तो भी चांस थे कि हेजलवुड बाकी मैचों को मिस करने वाले थे. हेजलवुड पहले भी चोटों से जूझते रहे हैं, जिसके कारण उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के कुछ मैचों से बाहर होना पड़ा था. यह ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज खुद बता चुका है कि उन्होंने IPL 2025 के शुरुआती चरण में उन्होंने रिहैब प्रक्रिया को जारी रखा था. इसी रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हेजलवुड की चोट के प्रति ज्यादा चिंता व्यक्त नहीं की है. ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड उम्मीद कर रहा है कि हेजलवुड जून महीने के पहले सप्ताह यूके में लगने वाले कंडीशनिंग कैम्प का भाग बनेंगे. IPL 2025 में पर्पल कैप के दावेदार RCB के खिलाड़ी IPL 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में भी बने हुए हैं. एक तरफ विराट कोहली 505 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. वहीं जोश हेजलवुड अभी आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. हेजलवुड अब तक 10 मैचों में 18 विकेट ले चुके हैं. यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने नहीं मानी BCCI की बात, टेस्ट क्रिकेट से ले लिया संन्यास? जानें रिटायरमेंट पोस्ट की सच्चाई

May 11, 2025 - 19:30
 0
IPL 2025 दोबारा शुरू होने से पहले RCB को झटका? ट्रॉफी जीतने की उम्मीद खत्म! मेन खिलाड़ी होगा बाहर

IPL 2025 Resume Date: 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच को सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया था. उसके बाद IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन अब सवाल है कि टूर्नामेंट को दोबारा कब शुरू करवाया जाएगा. अभी तक BCCI ने कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने की तारीख को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं. इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में हुए खुलासे अनुसार RCB को बहुत बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि जोश हेजलवुड बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं.

RCB को बहुत बड़ा झटका

ईएसपीएन क्रिकइन्फो में छपी एक रिपोर्ट अनुसार जोश हेजलवुड की IPL 2025 में वापसी पर संशय की स्थिति बनी हुई है. हेजलवुड, जो कंधे में दर्द की समस्या के कारण 3 मई को CSK के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे. अगर आईपीएल 2025 को सस्पेंड ना किया गया होता तो भी चांस थे कि हेजलवुड बाकी मैचों को मिस करने वाले थे.

हेजलवुड पहले भी चोटों से जूझते रहे हैं, जिसके कारण उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के कुछ मैचों से बाहर होना पड़ा था. यह ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज खुद बता चुका है कि उन्होंने IPL 2025 के शुरुआती चरण में उन्होंने रिहैब प्रक्रिया को जारी रखा था. इसी रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हेजलवुड की चोट के प्रति ज्यादा चिंता व्यक्त नहीं की है. ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड उम्मीद कर रहा है कि हेजलवुड जून महीने के पहले सप्ताह यूके में लगने वाले कंडीशनिंग कैम्प का भाग बनेंगे.

IPL 2025 में पर्पल कैप के दावेदार

RCB के खिलाड़ी IPL 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में भी बने हुए हैं. एक तरफ विराट कोहली 505 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. वहीं जोश हेजलवुड अभी आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. हेजलवुड अब तक 10 मैचों में 18 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली ने नहीं मानी BCCI की बात, टेस्ट क्रिकेट से ले लिया संन्यास? जानें रिटायरमेंट पोस्ट की सच्चाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow