iPhone के साथ Apple ने और क्या फोड़ा बम? पूरी लॉन्च लिस्ट देखें
Apple के Surprise and Shine इवेंट में इस बार सिर्फ नए iPhone की एंट्री नहीं हुई, बल्कि कंपनी ने अपनी iPhone लाइनअप में एक बड़ा बदलाव भी किया है. 9 सितंबर को हुए Apple Event में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo भी पेश किया है. इसके अलावा नई जनरेशन के Apple Watch और AirPods भी लॉन्च किए गए हैं. वहीं Apple ने नए AirPods 5 और Apple Watch Series 12 के साथ Watch Ultra 4 को भी लॉन्च किया है. Apple का यह इवेंट एक साथ कई प्रोडक्ट कैटेगरी के लिए बड़ा अपडेट लेकर आया है. नए CEO John Ternus ने भी इवेंट में Apple के नए iPhone Duo और दूसरी डिवाइस को कंपनी के Intelligent Personal Hub के तौर पर पेश किया. iPhone 18 Pro और 18 Pro Max हुए लॉन्च इवेंट की सबसे बड़ी लॉन्चिंग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max रही. इन दोनों मॉडल में A20 Pro चिप दी गई है, जिसे Apple ने iPhone की अब तक की सबसे तेज चिप बताया है. कंपनी ने Intelligence, Performance, Battery और Camera में बड़े बदलाव किए हैं. iPhone 18 Pro चार कलर ऑप्शन Deep Black, Silver, Glacier और Burgundy में आया है. A20 Pro चिप को मिला बड़ा अपग्रेड iPhone 18 Pro में नई A20 Pro चिप दी गई है, जो 2nm Architecture पर आधारित है. इसमें 6-Core CPU, 7-Core GPU और 32-Core Neural Engine दिया गया है. Apple के मुताबिक नए Super Cores 20 प्रतिशत तक तेज हैं और GPU Performance में 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है. Neural Engine की Compute Power भी 2 गुना हुई है. AirPods 5 भी हुए लॉन्च Apple ने AirPods 5 भी पेश किए हैं. इनमें Redesigned Open-Ear Design, नया Multi-Port Acoustic Architecture और Next-Generation Adaptive EQ दिया गया है. कंपनी के मुताबिक नए AirPods में Active Noise Cancellation के साथ पिछली पीढ़ी की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा Noise Reduction मिलता है. यह भी पढ़ें - Apple iPhone 18 Launch : कितनी फास्ट है Apple की नई A20 प्रो चिप, फोन को कितना करेगी तेज? Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल iPhone, iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस दो स्क्रीन के साथ पेश किया गया है और खुलने पर 7.6 इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले देता है. इसका डिजाइन पासपोर्ट जैसा है, जबकि फोल्ड होने पर इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. Apple ने इसमें ऐसा फोल्डेबल डिजाइन दिया है, जिसमें डिस्प्ले को फ्लैट रखने और क्रीज को कम दिखाने पर खास फोकस किया गया है. iPhone Duo में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और यह Apple के नए चिपसेट के साथ आता है. Apple Watch Series 12 और Ultra 4 की एंट्री इवेंट में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी लॉन्च किए गए. इनमें नया Health Sensing System दिया गया है. Apple के मुताबिक अब Background Heart Rate Readings हर पांच सेकंड में ली जाएंगी. इसके साथ Heart Rate Variability यानी HRV को भी ज्यादा बार Sample किया जाएगा. यह भी पढ़ें - iPhone 18 सीरीज से Foldable तक आज क्या होगा लॉन्च, कितनी होगी कीमत?
Apple के Surprise and Shine इवेंट में इस बार सिर्फ नए iPhone की एंट्री नहीं हुई, बल्कि कंपनी ने अपनी iPhone लाइनअप में एक बड़ा बदलाव भी किया है. 9 सितंबर को हुए Apple Event में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo भी पेश किया है. इसके अलावा नई जनरेशन के Apple Watch और AirPods भी लॉन्च किए गए हैं.
वहीं Apple ने नए AirPods 5 और Apple Watch Series 12 के साथ Watch Ultra 4 को भी लॉन्च किया है. Apple का यह इवेंट एक साथ कई प्रोडक्ट कैटेगरी के लिए बड़ा अपडेट लेकर आया है. नए CEO John Ternus ने भी इवेंट में Apple के नए iPhone Duo और दूसरी डिवाइस को कंपनी के Intelligent Personal Hub के तौर पर पेश किया.
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max हुए लॉन्च
इवेंट की सबसे बड़ी लॉन्चिंग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max रही. इन दोनों मॉडल में A20 Pro चिप दी गई है, जिसे Apple ने iPhone की अब तक की सबसे तेज चिप बताया है. कंपनी ने Intelligence, Performance, Battery और Camera में बड़े बदलाव किए हैं. iPhone 18 Pro चार कलर ऑप्शन Deep Black, Silver, Glacier और Burgundy में आया है.
A20 Pro चिप को मिला बड़ा अपग्रेड
iPhone 18 Pro में नई A20 Pro चिप दी गई है, जो 2nm Architecture पर आधारित है. इसमें 6-Core CPU, 7-Core GPU और 32-Core Neural Engine दिया गया है. Apple के मुताबिक नए Super Cores 20 प्रतिशत तक तेज हैं और GPU Performance में 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है. Neural Engine की Compute Power भी 2 गुना हुई है.
AirPods 5 भी हुए लॉन्च
Apple ने AirPods 5 भी पेश किए हैं. इनमें Redesigned Open-Ear Design, नया Multi-Port Acoustic Architecture और Next-Generation Adaptive EQ दिया गया है. कंपनी के मुताबिक नए AirPods में Active Noise Cancellation के साथ पिछली पीढ़ी की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा Noise Reduction मिलता है.
यह भी पढ़ें - Apple iPhone 18 Launch : कितनी फास्ट है Apple की नई A20 प्रो चिप, फोन को कितना करेगी तेज?
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च
Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल iPhone, iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस दो स्क्रीन के साथ पेश किया गया है और खुलने पर 7.6 इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले देता है. इसका डिजाइन पासपोर्ट जैसा है, जबकि फोल्ड होने पर इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. Apple ने इसमें ऐसा फोल्डेबल डिजाइन दिया है, जिसमें डिस्प्ले को फ्लैट रखने और क्रीज को कम दिखाने पर खास फोकस किया गया है. iPhone Duo में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और यह Apple के नए चिपसेट के साथ आता है.
Apple Watch Series 12 और Ultra 4 की एंट्री
इवेंट में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी लॉन्च किए गए. इनमें नया Health Sensing System दिया गया है. Apple के मुताबिक अब Background Heart Rate Readings हर पांच सेकंड में ली जाएंगी. इसके साथ Heart Rate Variability यानी HRV को भी ज्यादा बार Sample किया जाएगा.
यह भी पढ़ें - iPhone 18 सीरीज से Foldable तक आज क्या होगा लॉन्च, कितनी होगी कीमत?
What's Your Reaction?