iPhone का क्रेज खत्म? इन कारणों से एंड्रॉयड फोन की तरफ जा रहे हैं लोग
Android Over iPhone: 2007 में आईफोन का सफर शुरू हुआ था. उस साल ऐप्पल ने पहला आईफोन लॉन्च किया और इसने देखते ही देखते पूरी मोबाइल फोन इंडस्ट्री को बदल दिया. यही कारण है कि सालों-साल आईफोन की बिक्री सबसे ज्यादा रही. पर इसका मतलब यह नहीं है कि आईफोन खरीदने वाला हर यूजर इससे खुश ही है. कई फीचर्स की कमी से लेकर कीमत तक, कई ऐसे कारण हैं, जिन्हें लेकर लोग एंड्रॉयड की तरफ देख रहे हैं. आज हम जानेंगे कि लोग आईफोन छोड़कर एंड्रॉयड फोन की तरफ क्यों जा रहे हैं. कस्टमाइजेशन का ऑप्शन कस्टमाइजेशन के मामले में एंड्रॉयड का कोई मुकाबला नहीं है और यही कारण है कि कई लोग आईफोन को छोड़ रहे है. हालांकि, अब आईफोन में कस्टमाइजेशन पहले के मुकाबले बेहतर हुआ है, लेकिन यह अभी भी एंड्रॉयड के मुकाबले पर नहीं पहुंचा है. कीमत भी एक बड़ा कारण कीमत भी लोगों को नया आईफोन लेने से रोक रही है. अगर मौजूदा मॉडल की बात करें तो सबसे सस्ते iPhone 17e के लिए लगभग 65,000 रुपये चुकाने पड़ते हैं, जबकि फीचर के मामले में यह बाकी आईफोन की तुलना में सबसे नीचे है. दूसरी तरफ एंड्रॉयड फोन काफी सस्ते हैं. 30,000-40,000 रुपये की रेंज में शानदार फीचर्स वाला एंड्रॉयड फोन खरीदा जा सकता है. पोर्ट्स और जैक आईफोन में कमाल के फीचर्स हैं, लेकिन कई ऐसी चीजें मिसिंग हैं, जो लोगों के लिए बहुत जरूरी है. ऐप्पल ने आजतक किसी भी आईफोन में microSD कार्ड के लिए स्लॉट नहीं दिया है, जिस कारण बिल्ट-इन स्लॉट के जरिए स्टोरेज बढ़ाना नामुमकिन है. इसी तरह आईफोन में कई सालों से 3.5mm हेडफोन जैक भी गायब है. ये चीजें भी लोगों को एंड्रॉयड की तरफ पुश कर रही हैं. अमेरिका में अब केवल ई-सिम वाले आईफोन बेचे जा रहे हैं. ऐसे में फिजिकल सिम के दीवानों के लिए नया आईफोन खरीदना मुश्किल काम हो गया है. ऐप्स की साइडलोडिंग आईफोन में ऐप स्टोर के अलावा कहीं और से ऐप्स डाउनलोड करना टेढी खीर है. ऐप्पल के क्लोज्ड इकोसिस्टम के चलते केवल ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करनी पड़ती है. अगर कोई ऐप इस स्टोर पर अवेलेबल नहीं है तो आईफोन यूजर्स उसे यूज नहीं कर सकता. इस कारण बहुत-से लोग आईफोन नहीं खरीदना चाहते. दूसरी तरफ एंड्रॉयड में इस तरह की बंदिश नहीं है. हालांकि, आपको थर्ड-पार्टी ऐप्स डाउनलोड करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, लेकिन एंड्रॉयड आपको ऐप्स डाउनलोड करने से रोकता नहीं है. ये भी पढ़ें- Ceramic Shield या Gorilla Glass? फोन को किस-से मिलेगी ज्यादा प्रोटेक्शन?
Android Over iPhone: 2007 में आईफोन का सफर शुरू हुआ था. उस साल ऐप्पल ने पहला आईफोन लॉन्च किया और इसने देखते ही देखते पूरी मोबाइल फोन इंडस्ट्री को बदल दिया. यही कारण है कि सालों-साल आईफोन की बिक्री सबसे ज्यादा रही. पर इसका मतलब यह नहीं है कि आईफोन खरीदने वाला हर यूजर इससे खुश ही है. कई फीचर्स की कमी से लेकर कीमत तक, कई ऐसे कारण हैं, जिन्हें लेकर लोग एंड्रॉयड की तरफ देख रहे हैं. आज हम जानेंगे कि लोग आईफोन छोड़कर एंड्रॉयड फोन की तरफ क्यों जा रहे हैं.
कस्टमाइजेशन का ऑप्शन
कस्टमाइजेशन के मामले में एंड्रॉयड का कोई मुकाबला नहीं है और यही कारण है कि कई लोग आईफोन को छोड़ रहे है. हालांकि, अब आईफोन में कस्टमाइजेशन पहले के मुकाबले बेहतर हुआ है, लेकिन यह अभी भी एंड्रॉयड के मुकाबले पर नहीं पहुंचा है.
कीमत भी एक बड़ा कारण
कीमत भी लोगों को नया आईफोन लेने से रोक रही है. अगर मौजूदा मॉडल की बात करें तो सबसे सस्ते iPhone 17e के लिए लगभग 65,000 रुपये चुकाने पड़ते हैं, जबकि फीचर के मामले में यह बाकी आईफोन की तुलना में सबसे नीचे है. दूसरी तरफ एंड्रॉयड फोन काफी सस्ते हैं. 30,000-40,000 रुपये की रेंज में शानदार फीचर्स वाला एंड्रॉयड फोन खरीदा जा सकता है.
पोर्ट्स और जैक
आईफोन में कमाल के फीचर्स हैं, लेकिन कई ऐसी चीजें मिसिंग हैं, जो लोगों के लिए बहुत जरूरी है. ऐप्पल ने आजतक किसी भी आईफोन में microSD कार्ड के लिए स्लॉट नहीं दिया है, जिस कारण बिल्ट-इन स्लॉट के जरिए स्टोरेज बढ़ाना नामुमकिन है. इसी तरह आईफोन में कई सालों से 3.5mm हेडफोन जैक भी गायब है. ये चीजें भी लोगों को एंड्रॉयड की तरफ पुश कर रही हैं. अमेरिका में अब केवल ई-सिम वाले आईफोन बेचे जा रहे हैं. ऐसे में फिजिकल सिम के दीवानों के लिए नया आईफोन खरीदना मुश्किल काम हो गया है.
ऐप्स की साइडलोडिंग
आईफोन में ऐप स्टोर के अलावा कहीं और से ऐप्स डाउनलोड करना टेढी खीर है. ऐप्पल के क्लोज्ड इकोसिस्टम के चलते केवल ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करनी पड़ती है. अगर कोई ऐप इस स्टोर पर अवेलेबल नहीं है तो आईफोन यूजर्स उसे यूज नहीं कर सकता. इस कारण बहुत-से लोग आईफोन नहीं खरीदना चाहते. दूसरी तरफ एंड्रॉयड में इस तरह की बंदिश नहीं है. हालांकि, आपको थर्ड-पार्टी ऐप्स डाउनलोड करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, लेकिन एंड्रॉयड आपको ऐप्स डाउनलोड करने से रोकता नहीं है.
ये भी पढ़ें- Ceramic Shield या Gorilla Glass? फोन को किस-से मिलेगी ज्यादा प्रोटेक्शन?
What's Your Reaction?