iPhone 18 Pro Max खरीदते समय जेब को लगेगा जोर का झटका! इतने बढ़ सकते हैं दाम

iPhone 18 Pro Max: सितंबर में लॉन्च होने वाले iPhone 18 Pro Max को खरीदने के लिए आपको जेब पर काफी बोझ डालना पड़ेगा. काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ने के कारण इसकी कीमत बढ़ना तय है. दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इसके 1TB में होने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि स्टोरेज और मेमोरी चिप्स समेत कई कंपोनेंट की कीमत बढ़ने और नई टेक्नोलॉजी शामिल किए जाने के कारण यह आईफोन महंगी कीमत पर लॉन्च होगा.  मेमोरी चिप्स के कारण बढ़ेगी iPhone 18 Pro Max की कीमत काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट बताती है कि मेमोरी चिप की लागत बढ़ना इस आईफोन को महंगा कर रहा है. अब मेमोरी चिप के लिए ही कंपनी को इतना पैसा खर्च करना पड़ रहा है, जितने में वह पहले चिप के साथ कई और कंपोनेंट्स भी खरीद लेती थी. इसके अलावा ऐप्पल iPhone 18 Pro Max में 2nm प्रोसेस से बने चिपसेट का यूज करेगी. एडवांस्ड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के कारण ये चिपसेट काफी महंगे होते हैं.  दाम बढ़ने के पीछे ये भी कारण ऐप्पल अपने फ्लैगशिप मॉडल में पहली बार मेन कैमरा पर वेरिएबल अपर्चर देने जा रही है. इसकी मदद से फोटो लेते समय सेंसर में जाने वाली लाइट को कंट्रोल किया जा सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अपग्रेड के कारण भी दामों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. अगर सारी अपग्रेड्स को मिला जाए तो आईफोन के दाम काफी ऊपर जा सकते हैं, लेकिन ऐप्पल इन्हें बैलेंस करने की कोशिश में है. बताया जा रहा है कि दाम कम रखने के लिए कंपनी डिस्प्ले पैनल और दूसरे कई पार्ट्स पर कम पैसा खर्च करेगी, जिससे कीमत में बढ़ोतरी के झटके को कुछ कम किया जा सके. iPhone 18 Pro Max में क्या मिलेगा? ऐप्पल का यह फ्लैगशिप मॉडल 6.9 इंच की स्क्रीन मिलेगी. ऐसे कयास हैं कि कंपनी इसमें एनर्जी एफिशिएंट LTPO+ डिस्प्ले पैनल को यूज करेगी. यह आईफोन TSMC की एडवांस्ड 2nm प्रोसेस पर बना A20 Pro चिपसेट के साथ आएगा. ऐप्पल इस मॉडल में 12GB रैम और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नए C2 modem को यूज करेगी. इसके रियर में 48MP वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. कितनी बढ़ सकती है कीमत? काउंटरप्वाइंट रिसर्च का अनुमान है कि 18 Pro Max की शुरुआती कीमतों में 200 डॉलर तक का इजाफा हो सकता है और इसके 1TB वेरिएंट की कीमत में सबसे बड़ा हाइक होगा. कुछ समय पहले आई एक और रिपोर्ट में बताया गया था कि 18 Pro Max की कीमत 1399 डॉलर (लगभग 1.32 लाख रुपये) हो सकती है. भारत में इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और दूसरे लोकल प्राइस फैक्टर के कारण कीतम और भी ज्यादा रह सकती है.  ये भी पढ़ें- आईफोन के इन फीचर्स की ज्यादा लोगों को नहीं है जानकारी, लाइफ बना देंगे आसान

Jul 12, 2026 - 10:30
 0
iPhone 18 Pro Max खरीदते समय जेब को लगेगा जोर का झटका! इतने बढ़ सकते हैं दाम

iPhone 18 Pro Max: सितंबर में लॉन्च होने वाले iPhone 18 Pro Max को खरीदने के लिए आपको जेब पर काफी बोझ डालना पड़ेगा. काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ने के कारण इसकी कीमत बढ़ना तय है. दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इसके 1TB में होने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि स्टोरेज और मेमोरी चिप्स समेत कई कंपोनेंट की कीमत बढ़ने और नई टेक्नोलॉजी शामिल किए जाने के कारण यह आईफोन महंगी कीमत पर लॉन्च होगा. 

मेमोरी चिप्स के कारण बढ़ेगी iPhone 18 Pro Max की कीमत

काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट बताती है कि मेमोरी चिप की लागत बढ़ना इस आईफोन को महंगा कर रहा है. अब मेमोरी चिप के लिए ही कंपनी को इतना पैसा खर्च करना पड़ रहा है, जितने में वह पहले चिप के साथ कई और कंपोनेंट्स भी खरीद लेती थी. इसके अलावा ऐप्पल iPhone 18 Pro Max में 2nm प्रोसेस से बने चिपसेट का यूज करेगी. एडवांस्ड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के कारण ये चिपसेट काफी महंगे होते हैं. 

दाम बढ़ने के पीछे ये भी कारण

ऐप्पल अपने फ्लैगशिप मॉडल में पहली बार मेन कैमरा पर वेरिएबल अपर्चर देने जा रही है. इसकी मदद से फोटो लेते समय सेंसर में जाने वाली लाइट को कंट्रोल किया जा सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अपग्रेड के कारण भी दामों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. अगर सारी अपग्रेड्स को मिला जाए तो आईफोन के दाम काफी ऊपर जा सकते हैं, लेकिन ऐप्पल इन्हें बैलेंस करने की कोशिश में है. बताया जा रहा है कि दाम कम रखने के लिए कंपनी डिस्प्ले पैनल और दूसरे कई पार्ट्स पर कम पैसा खर्च करेगी, जिससे कीमत में बढ़ोतरी के झटके को कुछ कम किया जा सके.

iPhone 18 Pro Max में क्या मिलेगा?

ऐप्पल का यह फ्लैगशिप मॉडल 6.9 इंच की स्क्रीन मिलेगी. ऐसे कयास हैं कि कंपनी इसमें एनर्जी एफिशिएंट LTPO+ डिस्प्ले पैनल को यूज करेगी. यह आईफोन TSMC की एडवांस्ड 2nm प्रोसेस पर बना A20 Pro चिपसेट के साथ आएगा. ऐप्पल इस मॉडल में 12GB रैम और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नए C2 modem को यूज करेगी. इसके रियर में 48MP वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है.

कितनी बढ़ सकती है कीमत?

काउंटरप्वाइंट रिसर्च का अनुमान है कि 18 Pro Max की शुरुआती कीमतों में 200 डॉलर तक का इजाफा हो सकता है और इसके 1TB वेरिएंट की कीमत में सबसे बड़ा हाइक होगा. कुछ समय पहले आई एक और रिपोर्ट में बताया गया था कि 18 Pro Max की कीमत 1399 डॉलर (लगभग 1.32 लाख रुपये) हो सकती है. भारत में इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और दूसरे लोकल प्राइस फैक्टर के कारण कीतम और भी ज्यादा रह सकती है. 

ये भी पढ़ें-

आईफोन के इन फीचर्स की ज्यादा लोगों को नहीं है जानकारी, लाइफ बना देंगे आसान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow