iPhone 17 Pro पर आ गए बैंक ऑफर, अमेजन-फ्लिपकार्ट दोनों पर मिल रहा सस्ता, यहां देखें डील

कुछ समय पहले ही लॉन्च हुए iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट की उम्मीद लगाए बैठे लोगों क इंतजार खत्म हो गया है. ऐप्पल का यह फ्लैगशिप मॉडल अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों पर सस्ता मिल रहा है. ऐसे में इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए यह शानदार मौका है. बता दें कि इस आईफोन फ्लैट डिस्काउंट नहीं है,, लेकिन इस पर बैंक ऑफर मिल रहे हैं, जिससे आप इसे कम पैसा देकर खरीद सकते हैं. आइए इसके फीचर और डील आदि के बारे में डिटेल में जानते हैं. सबसे पहले जानें iPhone 17 Pro के फीचर्स ऐप्पल ने इस साल अपने प्रो मॉडल को दमदार फीचर के साथ अपग्रेड किया है. इसमें 6.3 इंच का OLED Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें ऐप्पल की दमदार A19 Pro चिप दी गई है, जो मल्टीटास्किंग से लेकर ऐप्पल इंटेलीजेंस के फीचर्स को आसानी से हैंडल कर लेती है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 48MP प्राइमरी लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 18MP का सेंटर स्टेज लेंस मिलता है. अमेजन पर कितने का मिल रहा iPhone 17 Pro? अमेजन पर ब्लैक फ्राइडे सेल चल रही है. दिवाली के बाद यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आई पहली बड़ी सेल है. इसमें अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से EMI के जरिए यह आईफोन खरीदते हैं तो 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. इसी तरह ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड और IDFC फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड के EMI ऑप्शन पर भी 4,000-4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इस डिस्काउंट का फायदा उठाकर आप 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत वाले आईफोन 17 प्रो को 1,30,900 रुपये में खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर है यह डील फ्लिपकार्ट पर भी ब्लैक फ्राइडे सेल चल रही है, जिसमें ग्राहक 3,000 रुपये तक के बैंक ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर SBI, ICICI और IDFC फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड पर पर EMI और नॉन EMI ऑप्शन के जरिए 3,000 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकता है. इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. यानी आपको पुराने फोन के बदले 3,000 रुपये की एक्स्ट्रा एक्सचेंज वैल्यू दी जाएगी, जिससे नया आईफोन 17 प्रो खरीदना आपके लिए और सस्ता हो जाएगा. ये भी पढ़ें- TECH EXPLAINED: AMOLED डिस्प्ले क्या होते हैं और ये बाकी डिस्प्ले से कैसे अलग हैं? जानिये फायदों समेत सारी जरूरी बातें

Nov 24, 2025 - 09:30
 0
iPhone 17 Pro पर आ गए बैंक ऑफर, अमेजन-फ्लिपकार्ट दोनों पर मिल रहा सस्ता, यहां देखें डील

कुछ समय पहले ही लॉन्च हुए iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट की उम्मीद लगाए बैठे लोगों क इंतजार खत्म हो गया है. ऐप्पल का यह फ्लैगशिप मॉडल अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों पर सस्ता मिल रहा है. ऐसे में इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए यह शानदार मौका है. बता दें कि इस आईफोन फ्लैट डिस्काउंट नहीं है,, लेकिन इस पर बैंक ऑफर मिल रहे हैं, जिससे आप इसे कम पैसा देकर खरीद सकते हैं. आइए इसके फीचर और डील आदि के बारे में डिटेल में जानते हैं.

सबसे पहले जानें iPhone 17 Pro के फीचर्स

ऐप्पल ने इस साल अपने प्रो मॉडल को दमदार फीचर के साथ अपग्रेड किया है. इसमें 6.3 इंच का OLED Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें ऐप्पल की दमदार A19 Pro चिप दी गई है, जो मल्टीटास्किंग से लेकर ऐप्पल इंटेलीजेंस के फीचर्स को आसानी से हैंडल कर लेती है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 48MP प्राइमरी लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 18MP का सेंटर स्टेज लेंस मिलता है.

अमेजन पर कितने का मिल रहा iPhone 17 Pro?

अमेजन पर ब्लैक फ्राइडे सेल चल रही है. दिवाली के बाद यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आई पहली बड़ी सेल है. इसमें अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से EMI के जरिए यह आईफोन खरीदते हैं तो 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. इसी तरह ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड और IDFC फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड के EMI ऑप्शन पर भी 4,000-4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इस डिस्काउंट का फायदा उठाकर आप 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत वाले आईफोन 17 प्रो को 1,30,900 रुपये में खरीद सकते हैं.

फ्लिपकार्ट पर है यह डील

फ्लिपकार्ट पर भी ब्लैक फ्राइडे सेल चल रही है, जिसमें ग्राहक 3,000 रुपये तक के बैंक ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर SBI, ICICI और IDFC फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड पर पर EMI और नॉन EMI ऑप्शन के जरिए 3,000 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकता है. इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. यानी आपको पुराने फोन के बदले 3,000 रुपये की एक्स्ट्रा एक्सचेंज वैल्यू दी जाएगी, जिससे नया आईफोन 17 प्रो खरीदना आपके लिए और सस्ता हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

TECH EXPLAINED: AMOLED डिस्प्ले क्या होते हैं और ये बाकी डिस्प्ले से कैसे अलग हैं? जानिये फायदों समेत सारी जरूरी बातें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow