iPhone 16 पर भारी छूट, यहां मिल रहा 19,000 रुपये का डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा

iPhone 16 Discount: ऐप्पल के सबसे पॉपुलर आईफोन पर इस समय शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. 2024 में लॉन्च हुआ आईफोन 16 अब भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है और इसकी खूब बिक्री हो रही है. अगर आप भी इस आईफोन को खरीदना चाहते हैं, लेकिन इसके सस्ता होने का इंतजार कर रहे थे तो अब यह मौका आ गया है. अभी रिलायंस डिजिटल पर इस फोन की हजारों रुपये की बचत के साथ खरीदा जा सकता है. आइए डील के बारे में विस्तार से जानते हैं.  सबसे पहले देखें iPhone 16 के स्पेसिफिकेशंस आईफोन 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो HDR कंटेट सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. A18 प्रोसेसर वाला यह आईफोन मल्टीटास्किंग और ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स को आसानी से हैंडल कर लेता है. हाई परफॉर्मेंस के साथ-साथ यह प्रोसेसर एफिशिएंट और अपकमिंग सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए कंपेटिबल भी है. इसके रियर में 48MP+12MP का डुअल कैमरा सेटअप है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 12MP का कैमरा है. बैटरी की बात करें तो फुल चार्जिंग पर यह आईफोन 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है.  रिलायंस डिजिटल पर धांसू डील भारत में इस आईफोन को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी यह काफी सस्ता हो गया है. रिलायंस डिजिटल पर आईफोन 16 का 128GB वेरिएंट 64,900 रुपये में लिस्टेड है. फ्लैट डिस्काउंट के अलावा ICICI क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 61,000 रुपये से भी कम रह जाती है. इस तरह यह आईफोन लगभग 19,000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है. Google Pixel 10 पर भी मिल रहा डिस्काउंट iPhone 16 की तरह गूगल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 पर भी इस समय डिस्काउंट ऑफर चल रहा है. Pixel 10 को पिछले साल अगस्त में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया था. अभी यह अमेजन पर 10,000 रुपये से अधिक की सीधी छूट के बाद 69,063 रुपये में लिस्टेड है. इस पर 3,000 रुपये के कैशबैक और बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं. कुल मिलाकर इस फोन पर 13,000 रुपये से ज्यादा की छूट है. ये भी पढ़ें- Instagram Down: ऐप लोड होने में आ रही दिक्कत, यूजर्स परेशान, X पर कर रहे शिकायत

Mar 11, 2026 - 12:30
 0
iPhone 16 पर भारी छूट, यहां मिल रहा 19,000 रुपये का डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा

iPhone 16 Discount: ऐप्पल के सबसे पॉपुलर आईफोन पर इस समय शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. 2024 में लॉन्च हुआ आईफोन 16 अब भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है और इसकी खूब बिक्री हो रही है. अगर आप भी इस आईफोन को खरीदना चाहते हैं, लेकिन इसके सस्ता होने का इंतजार कर रहे थे तो अब यह मौका आ गया है. अभी रिलायंस डिजिटल पर इस फोन की हजारों रुपये की बचत के साथ खरीदा जा सकता है. आइए डील के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

सबसे पहले देखें iPhone 16 के स्पेसिफिकेशंस

आईफोन 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो HDR कंटेट सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. A18 प्रोसेसर वाला यह आईफोन मल्टीटास्किंग और ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स को आसानी से हैंडल कर लेता है. हाई परफॉर्मेंस के साथ-साथ यह प्रोसेसर एफिशिएंट और अपकमिंग सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए कंपेटिबल भी है. इसके रियर में 48MP+12MP का डुअल कैमरा सेटअप है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 12MP का कैमरा है. बैटरी की बात करें तो फुल चार्जिंग पर यह आईफोन 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है. 

रिलायंस डिजिटल पर धांसू डील

भारत में इस आईफोन को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी यह काफी सस्ता हो गया है. रिलायंस डिजिटल पर आईफोन 16 का 128GB वेरिएंट 64,900 रुपये में लिस्टेड है. फ्लैट डिस्काउंट के अलावा ICICI क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 61,000 रुपये से भी कम रह जाती है. इस तरह यह आईफोन लगभग 19,000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है.

Google Pixel 10 पर भी मिल रहा डिस्काउंट

iPhone 16 की तरह गूगल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 पर भी इस समय डिस्काउंट ऑफर चल रहा है. Pixel 10 को पिछले साल अगस्त में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया था. अभी यह अमेजन पर 10,000 रुपये से अधिक की सीधी छूट के बाद 69,063 रुपये में लिस्टेड है. इस पर 3,000 रुपये के कैशबैक और बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं. कुल मिलाकर इस फोन पर 13,000 रुपये से ज्यादा की छूट है.

ये भी पढ़ें-

Instagram Down: ऐप लोड होने में आ रही दिक्कत, यूजर्स परेशान, X पर कर रहे शिकायत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow