iPhone यूजर्स के लिए जल्द आएगा बड़ा अपग्रेड, बिना इंटरनेट कर पाएंगे ये दो काम

Apple Satellite Features: ऐप्पल यूजर्स के लिए जल्द ही बड़ा अपग्रेड आने वाला है, जिसके बाद उनके लिए मैप्स और फोटोज को शेयर करना और भी आसान हो जाएगा. यह अपग्रेड आईफोन यूजर्स को बिना इंटरनेट कनेक्शन के मैप्स और फोटोज शेयर करने का ऑप्शन देगा. अभी ऐप्पल का सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर इमरजेंसी SOS, फाइंड माई, रोडसाइड असिस्टेंटस और मैसेजेज को सपोर्ट करता है. अगले कुछ समय में इसमें मैप्स और फोटोज के साथ-साथ कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स का सपोर्ट भी जोड़ा जा सकता है. आइए डिटेल में जानते हैं कि इस अपकमिंग अपग्रेड में आईफोन यूजर्स के लिए क्या-क्या बदलने वाला है.  अमेजन-ऐप्पल की पार्टनरशिप के कारण बदलेंगी चीजें हाल ही में अमेजन ने ऐलान किया है कि वह ऐप्पल के सैटेलाइट फीचर्स सपोर्ट करने वाली कंपनी ग्लोबलस्टार को एक्वायर करेगी. अभी इस डील को रेगुलेटरी अप्रूवल मिलना बाकी है. माना जा रहा है कि अगले साल तक यह डील पूरी हो जाएगी, जिसके बाद ऐप्पल के सैटेलाइट फीचर्स अमेजन के लो-अर्थ ऑरबिट (LEO) सैटेलाइट नेटवर्क पर ऑपरेट कर सकेंगे. इससे आईफोन यूजर्स को मौजूदा फीचर्स के साथ-साथ नए फीचर भी मिलने की उम्मीद है.  सैटेलाइट से मिलेगी 5G कनेक्टिविटी रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप्पल और अमेजन के साथ आने से आईफोन यूजर्स को सैटेलाइट के जरिए 5G कनेक्टिविटी का फीचर्स दिया जा सकता है. हालांकि, यह केवल प्रो मॉडल तक सीमित हो सकता है. इसमें कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स और ऐप्पल मैप्स सपोर्ट के साथ-साथ मैसेज के जरिए फोटोज शेयर करने का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा ऐप्पल कनेक्शन को और स्ट्रॉन्ग बनाने की भी कोशिश कर रही है ताकि यूजर्स को ये फीचर्स यूज करने के लिए आईफोन को आसमान की तरफ न करना पड़े. अब केवल इमरजेंसी में काम नहीं सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर अगर आसान भाषा में समझा जाए तो ऐप्पल इस अपग्रेड के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर को केवल इमरजेंसी टूल तक लिमिटेड नहीं रखना चाहती. वह इसे ऐसा सिस्टम बनाना चाहती है तो बिना नेटवर्क वाले इलाकों मे कम्यूनिकेशन को भी सपोर्ट कर सके. अब ग्लोबलस्टार को खरीदने के बाद अमेजन भी ऐप्पल के सैटेलाइट सिस्टम में अहम भूमिका निभाएगी. हालांकि, यूजर्स को इस डील का तुरंत असर देखने को नहीं मिलेगा. उनके लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाले फीचर्स पहले की तरह ही काम करते रहेंगे. बता दें कि ऐप्पल भी अपने सैटेलाइट नेटवर्क को एक्सपैंड करने का प्लान बना रही है, जिसे डायरेक्ट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इससे यूजर्स को बेहतर सिग्नल, तेज स्पीड और ज्यादा कवरेज मिलेगी. ये भी पढ़ें- सरकार ने दी नए एंड्रॉयड मालवेयर की वॉर्निंग, फोन पर कर लेगा कब्जा, हटाना भी मुश्किल

Apr 20, 2026 - 16:30
 0
iPhone यूजर्स के लिए जल्द आएगा बड़ा अपग्रेड, बिना इंटरनेट कर पाएंगे ये दो काम

Apple Satellite Features: ऐप्पल यूजर्स के लिए जल्द ही बड़ा अपग्रेड आने वाला है, जिसके बाद उनके लिए मैप्स और फोटोज को शेयर करना और भी आसान हो जाएगा. यह अपग्रेड आईफोन यूजर्स को बिना इंटरनेट कनेक्शन के मैप्स और फोटोज शेयर करने का ऑप्शन देगा. अभी ऐप्पल का सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर इमरजेंसी SOS, फाइंड माई, रोडसाइड असिस्टेंटस और मैसेजेज को सपोर्ट करता है. अगले कुछ समय में इसमें मैप्स और फोटोज के साथ-साथ कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स का सपोर्ट भी जोड़ा जा सकता है. आइए डिटेल में जानते हैं कि इस अपकमिंग अपग्रेड में आईफोन यूजर्स के लिए क्या-क्या बदलने वाला है. 

अमेजन-ऐप्पल की पार्टनरशिप के कारण बदलेंगी चीजें

हाल ही में अमेजन ने ऐलान किया है कि वह ऐप्पल के सैटेलाइट फीचर्स सपोर्ट करने वाली कंपनी ग्लोबलस्टार को एक्वायर करेगी. अभी इस डील को रेगुलेटरी अप्रूवल मिलना बाकी है. माना जा रहा है कि अगले साल तक यह डील पूरी हो जाएगी, जिसके बाद ऐप्पल के सैटेलाइट फीचर्स अमेजन के लो-अर्थ ऑरबिट (LEO) सैटेलाइट नेटवर्क पर ऑपरेट कर सकेंगे. इससे आईफोन यूजर्स को मौजूदा फीचर्स के साथ-साथ नए फीचर भी मिलने की उम्मीद है. 

सैटेलाइट से मिलेगी 5G कनेक्टिविटी

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप्पल और अमेजन के साथ आने से आईफोन यूजर्स को सैटेलाइट के जरिए 5G कनेक्टिविटी का फीचर्स दिया जा सकता है. हालांकि, यह केवल प्रो मॉडल तक सीमित हो सकता है. इसमें कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स और ऐप्पल मैप्स सपोर्ट के साथ-साथ मैसेज के जरिए फोटोज शेयर करने का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा ऐप्पल कनेक्शन को और स्ट्रॉन्ग बनाने की भी कोशिश कर रही है ताकि यूजर्स को ये फीचर्स यूज करने के लिए आईफोन को आसमान की तरफ न करना पड़े.

अब केवल इमरजेंसी में काम नहीं सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर

अगर आसान भाषा में समझा जाए तो ऐप्पल इस अपग्रेड के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर को केवल इमरजेंसी टूल तक लिमिटेड नहीं रखना चाहती. वह इसे ऐसा सिस्टम बनाना चाहती है तो बिना नेटवर्क वाले इलाकों मे कम्यूनिकेशन को भी सपोर्ट कर सके. अब ग्लोबलस्टार को खरीदने के बाद अमेजन भी ऐप्पल के सैटेलाइट सिस्टम में अहम भूमिका निभाएगी. हालांकि, यूजर्स को इस डील का तुरंत असर देखने को नहीं मिलेगा. उनके लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाले फीचर्स पहले की तरह ही काम करते रहेंगे. बता दें कि ऐप्पल भी अपने सैटेलाइट नेटवर्क को एक्सपैंड करने का प्लान बना रही है, जिसे डायरेक्ट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इससे यूजर्स को बेहतर सिग्नल, तेज स्पीड और ज्यादा कवरेज मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

सरकार ने दी नए एंड्रॉयड मालवेयर की वॉर्निंग, फोन पर कर लेगा कब्जा, हटाना भी मुश्किल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow