IOB में LBO के 250 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, ऐसे करें अप्लाई
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 250 पदों पर चल रही है, आवेदन प्रक्रिया आज 24 अगस्त को समाप्त हो रही है. जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 8 अगस्त से हुई थी. यह भर्ती जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 के तहत की जा रही है. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा से जुड़ी पात्रता भी जांचनी होगी. 250 पदों पर हो रही है भर्ती आईबीओ की इस भर्ती के जरिए कुल 250 लोकल बैंक ऑफिसर पद भरे जाएंगे. इनमें तमिलनाडु के लिए 100 पद है, जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात के 50-50 पद निर्धारित किए गए हैं. उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होना भी जरूरी है. वहीं अगर आयु सीमा की बात करें तो 1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट भी मिलेगी. चयनित उम्मीदवारों को कितनी मिलेगी सैलरी? लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को जेएमजीएस 1 स्केल में नियुक्ति दी जाएगी. इस पद के लिए सैलरी 48,480 से रुपये से 85,920 तक निर्धारित है. इस भर्ती में नियुक्त उम्मीदवार को 2 लाख रुपये के वित्तीय सेवा क्षतिपूर्ति बॉन्ड से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होगी; इसके साथ ही बैंक में कम से कम 3 साल की सेवा करनी होगी. इसके अलावा आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 150 रुपये फीस जमा करनी होगी. फीस का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. ये भी पढ़ें-NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड कैसे होगा चयन? IOB LBO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन एक से ज्यादा चरणों के आधार पर किया जाएगा. इसमें ऑनलाइन परीक्षा, जहां लागू होगा वहां लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है. ऑनलाइन परीक्षा में रिजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, जनरल, इकोनॉमिक्स, बैंकिंग अवेयरनेस डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन और इंग्लिश लैंग्वेज से जुड़े विषय शामिल है. जिन उम्मीदवारों की 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ने का प्रमाण मौजूद है, उन्हें लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट से छूट दी जाएगी. ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के लिए IOB के ऑफिशियल वेबसाइट iob.bank.in पर जाना होगा. इसके बाद यहां करियर सेक्शन में जाए. अब लोकल बैंक ऑफिसर 2026-27 भर्ती का लिंक खोलकर रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. आवेदन के दौरान उम्मीदवार को फोटो में सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और घोषणा पत्र अपलोड करना होगा. इसके बाद निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा. आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें. ये भी पढ़ें-NEET PG 2026: एग्जाम सेंटर पर टेक्निकल ग्लिच हो तो क्या करें? NBEMS ने दी सलाह
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 250 पदों पर चल रही है, आवेदन प्रक्रिया आज 24 अगस्त को समाप्त हो रही है. जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 8 अगस्त से हुई थी. यह भर्ती जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 के तहत की जा रही है. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा से जुड़ी पात्रता भी जांचनी होगी.
250 पदों पर हो रही है भर्ती
आईबीओ की इस भर्ती के जरिए कुल 250 लोकल बैंक ऑफिसर पद भरे जाएंगे. इनमें तमिलनाडु के लिए 100 पद है, जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात के 50-50 पद निर्धारित किए गए हैं. उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होना भी जरूरी है. वहीं अगर आयु सीमा की बात करें तो 1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट भी मिलेगी.
चयनित उम्मीदवारों को कितनी मिलेगी सैलरी?
लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को जेएमजीएस 1 स्केल में नियुक्ति दी जाएगी. इस पद के लिए सैलरी 48,480 से रुपये से 85,920 तक निर्धारित है. इस भर्ती में नियुक्त उम्मीदवार को 2 लाख रुपये के वित्तीय सेवा क्षतिपूर्ति बॉन्ड से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होगी; इसके साथ ही बैंक में कम से कम 3 साल की सेवा करनी होगी. इसके अलावा आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 150 रुपये फीस जमा करनी होगी. फीस का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
कैसे होगा चयन?
IOB LBO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन एक से ज्यादा चरणों के आधार पर किया जाएगा. इसमें ऑनलाइन परीक्षा, जहां लागू होगा वहां लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है. ऑनलाइन परीक्षा में रिजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, जनरल, इकोनॉमिक्स, बैंकिंग अवेयरनेस डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन और इंग्लिश लैंग्वेज से जुड़े विषय शामिल है. जिन उम्मीदवारों की 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ने का प्रमाण मौजूद है, उन्हें लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट से छूट दी जाएगी.
ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
- उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के लिए IOB के ऑफिशियल वेबसाइट iob.bank.in पर जाना होगा.
- इसके बाद यहां करियर सेक्शन में जाए.
- अब लोकल बैंक ऑफिसर 2026-27 भर्ती का लिंक खोलकर रजिस्ट्रेशन करें.
- इसके बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
- आवेदन के दौरान उम्मीदवार को फोटो में सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और घोषणा पत्र अपलोड करना होगा.
- इसके बाद निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा.
- आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें.
ये भी पढ़ें-NEET PG 2026: एग्जाम सेंटर पर टेक्निकल ग्लिच हो तो क्या करें? NBEMS ने दी सलाह
What's Your Reaction?