Instagram ने दिया Valentine’s Day का गिफ्ट, यूजर्स को मिले लिमिटेड एडिशन फीचर्स, रील्स और स्टोरीज होंगी रोमांटिक

Valentine’s Day के मौके पर इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स को शानदार तोहफा दिया है. प्यार-मोहब्बत के इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी लिमिटेड एडिशन फीचर लेकर आई है, जिनकी मदद से लोग अपने प्यार को नए और क्रिएटिव तरीकों से शेयर कर सकेंगे. इंस्टाग्राम के साथ-साथ एडिट ऐप पर भी कंपनी ने नए फॉन्ट्स, इफेक्ट, स्टिकर्स और चैट थीम्स रोल आउट की हैं. इन्हें खास तौर से Valentine’s Day को देखते हुए डिजाइन किया गया है और ये केवल 12 से 16 फरवरी तक ही लाइव रहेंगे. यूजर्स को होगा यह फायदा इंस्टाग्राम की नई अपडेट से लोगों के लिए अपनी स्टोरी, रील्स और DMs को पर्सनलाइज करना आसान हो जाएगा. ऐसे में अगर कोई यूजर अपने पार्टनर के बारे में बताना चाहता है, अपनी फ्रेंडशिप को सेलिब्रेट करना चाहता है या इस फेस्टिव मूड को ज्वॉइन करना चाहता है तो उसके लिए यह नई अपडेट रोमांटिक टच लेकर आई है. इंस्टाग्राम पर आए ये फीचर्स इंस्टाग्राम ने स्टोरीज और रील्स के लिए नए फॉन्ट्स और टेस्क्ट इफेक्ट, लव थीम वाले स्टिकर्स फ्रेम और स्पेशन एनिमेशन रोल आउट किए हैं. इस अपडेट में सीक्रेट फ्रेजेज नाम से एक इंटरेक्टिव फीचर आया है. जब कोई यूजर स्टोरी कमेंट में किसी स्पेसिफिक वर्ड्स के साथ कमेंट करेगा तो उसे स्पेशल थीम और एनिमेशन नजर आएंगे. इसके साथ नए कस्टम स्टोरी मेंशन स्टिकर्स भी आए हैं. इसके अलावा इंस्टाग्राम नोट्स का भी मेकओवर किया गया है. यूजर अब इसमें वेलेंटाइन की थीम वाले हिंट टेक्स्ट एड कर सकते हैं. Edit में आई यह नई अपडेट Edit ऐप में नए Valentine’s Day फॉन्ट्स और रेडी-मेड टेस्क्ट प्रीसेट जोड़े गए हैं. इसके साथ इसमें नई हार्प म्यूजिक और हार्टबीट साउंड ऐड की गई है, जिसे वीडियो को रोमांटिक वाइब देने के लिए यूज किया जा सकता है. स्पीड कंट्रोल ऑप्शन को भी अपडेट किया गया है और अब क्रिएटर किसी क्लिप को 100 टाइम्स स्पीड अप कर सकते हैं, जिससे वीडियो में हाई-एनर्जी और ड्रामेटिक इफेक्ट जोड़ा जा सकता है. ये भी पढ़ें- Valentine’s Day पर नहीं है कोई पार्टनर? यह कैफे दे रहा एआई पार्टनर के साथ डेटिंग का मौका, घंटों करें दिल की बातें

Feb 14, 2026 - 10:30
 0
Instagram ने दिया Valentine’s Day का गिफ्ट, यूजर्स को मिले लिमिटेड एडिशन फीचर्स, रील्स और स्टोरीज होंगी रोमांटिक

Valentine’s Day के मौके पर इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स को शानदार तोहफा दिया है. प्यार-मोहब्बत के इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी लिमिटेड एडिशन फीचर लेकर आई है, जिनकी मदद से लोग अपने प्यार को नए और क्रिएटिव तरीकों से शेयर कर सकेंगे. इंस्टाग्राम के साथ-साथ एडिट ऐप पर भी कंपनी ने नए फॉन्ट्स, इफेक्ट, स्टिकर्स और चैट थीम्स रोल आउट की हैं. इन्हें खास तौर से Valentine’s Day को देखते हुए डिजाइन किया गया है और ये केवल 12 से 16 फरवरी तक ही लाइव रहेंगे.

यूजर्स को होगा यह फायदा

इंस्टाग्राम की नई अपडेट से लोगों के लिए अपनी स्टोरी, रील्स और DMs को पर्सनलाइज करना आसान हो जाएगा. ऐसे में अगर कोई यूजर अपने पार्टनर के बारे में बताना चाहता है, अपनी फ्रेंडशिप को सेलिब्रेट करना चाहता है या इस फेस्टिव मूड को ज्वॉइन करना चाहता है तो उसके लिए यह नई अपडेट रोमांटिक टच लेकर आई है.

इंस्टाग्राम पर आए ये फीचर्स

इंस्टाग्राम ने स्टोरीज और रील्स के लिए नए फॉन्ट्स और टेस्क्ट इफेक्ट, लव थीम वाले स्टिकर्स फ्रेम और स्पेशन एनिमेशन रोल आउट किए हैं. इस अपडेट में सीक्रेट फ्रेजेज नाम से एक इंटरेक्टिव फीचर आया है. जब कोई यूजर स्टोरी कमेंट में किसी स्पेसिफिक वर्ड्स के साथ कमेंट करेगा तो उसे स्पेशल थीम और एनिमेशन नजर आएंगे. इसके साथ नए कस्टम स्टोरी मेंशन स्टिकर्स भी आए हैं. इसके अलावा इंस्टाग्राम नोट्स का भी मेकओवर किया गया है. यूजर अब इसमें वेलेंटाइन की थीम वाले हिंट टेक्स्ट एड कर सकते हैं.

Edit में आई यह नई अपडेट

Edit ऐप में नए Valentine’s Day फॉन्ट्स और रेडी-मेड टेस्क्ट प्रीसेट जोड़े गए हैं. इसके साथ इसमें नई हार्प म्यूजिक और हार्टबीट साउंड ऐड की गई है, जिसे वीडियो को रोमांटिक वाइब देने के लिए यूज किया जा सकता है. स्पीड कंट्रोल ऑप्शन को भी अपडेट किया गया है और अब क्रिएटर किसी क्लिप को 100 टाइम्स स्पीड अप कर सकते हैं, जिससे वीडियो में हाई-एनर्जी और ड्रामेटिक इफेक्ट जोड़ा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

Valentine’s Day पर नहीं है कोई पार्टनर? यह कैफे दे रहा एआई पार्टनर के साथ डेटिंग का मौका, घंटों करें दिल की बातें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow