Instagram Down: ऐप लोड होने में आ रही दिक्कत, यूजर्स परेशान, X पर कर रहे शिकायत

Instagram Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम इस समय आउटेज का सामना कर रहा है, जिसके चलते कई फीचर्स पर असर पड़ा है. यूजर्स का कहना है कि उन्हें प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है. इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे से यूजर्स इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायतें कर रहे हैं. डाउनडिटेक्टर पर 83 प्रतिशत यूजर्स ने ऐप, 13 प्रतिशत ने वेबसाइट डाउन होने और 4 प्रतिशत ने सर्वर कनेक्शन के साथ इश्यू होने की शिकायत की है. X पर आई मीम्स की बाढ़ इंस्टाग्राम के डाउन होते ही X पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. कुछ यूजर्स इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायतें कर रहे हैं तो कई यूजर्स मीम्स शेयर कर मजे भी ले रहे हैं.  everyone coming to X to see if Instagram is down???? #Instagramdownpic.twitter.com/IcHmPRZ17o — . (@goatspriv) March 11, 2026 instagram going down immediately after i finally respond to my friend i left on delivered for 2 days pic.twitter.com/YJVlDbiZwR — jd (@wingliders) March 11, 2026 यूजर्स को आ रहीं ये दिक्कतें कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर लॉग-इन करने में दिक्कत आ रही है, वहीं कुछ का कहना है कि इंस्टाग्राम पर उनके मैसेज डिलीवर नहीं हो रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा है कि उन्हें ऐप में अनएक्सपेक्टेड एरर का मैसेज दिख रहा है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इंस्टाग्राम के डाउन होने के पीछे क्या कारण हैं. कंपनी की तरफ से भी इसे लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है.  YouTube की सर्विस भी रही थी डाउन पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आउटेज की कई घटनाएं हो चुकी हैं. बीते महीने अमेरिका और भारत समेत दुनिया के कई देशों में YouTube की सर्विसेस डाउन रही थी. इसका असर ऐप के साथ यूट्यूब म्यूजिक और यूट्यूब किड्स पर भी पड़ा था. इससे दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए थे. यूट्यूब ने इश्यू को फिक्स करने के बाद बताया कि वीडियो रिकमंडेशन सिस्टम में आई तकनीकी खामी के कारण वीडियो देखने में दिक्कत आ रही थी. ये भी पढ़ें- LPG महंगा हुआ तो भी नो टेंशन, बस 1,500 रुपये में खत्म हो जाएगी सारी परेशानी, जानिए कैसे

Mar 11, 2026 - 12:30
 0
Instagram Down: ऐप लोड होने में आ रही दिक्कत, यूजर्स परेशान, X पर कर रहे शिकायत

Instagram Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम इस समय आउटेज का सामना कर रहा है, जिसके चलते कई फीचर्स पर असर पड़ा है. यूजर्स का कहना है कि उन्हें प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है. इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे से यूजर्स इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायतें कर रहे हैं. डाउनडिटेक्टर पर 83 प्रतिशत यूजर्स ने ऐप, 13 प्रतिशत ने वेबसाइट डाउन होने और 4 प्रतिशत ने सर्वर कनेक्शन के साथ इश्यू होने की शिकायत की है.

X पर आई मीम्स की बाढ़

इंस्टाग्राम के डाउन होते ही X पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. कुछ यूजर्स इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायतें कर रहे हैं तो कई यूजर्स मीम्स शेयर कर मजे भी ले रहे हैं. 

यूजर्स को आ रहीं ये दिक्कतें

कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर लॉग-इन करने में दिक्कत आ रही है, वहीं कुछ का कहना है कि इंस्टाग्राम पर उनके मैसेज डिलीवर नहीं हो रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा है कि उन्हें ऐप में अनएक्सपेक्टेड एरर का मैसेज दिख रहा है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इंस्टाग्राम के डाउन होने के पीछे क्या कारण हैं. कंपनी की तरफ से भी इसे लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. 

YouTube की सर्विस भी रही थी डाउन

पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आउटेज की कई घटनाएं हो चुकी हैं. बीते महीने अमेरिका और भारत समेत दुनिया के कई देशों में YouTube की सर्विसेस डाउन रही थी. इसका असर ऐप के साथ यूट्यूब म्यूजिक और यूट्यूब किड्स पर भी पड़ा था. इससे दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए थे. यूट्यूब ने इश्यू को फिक्स करने के बाद बताया कि वीडियो रिकमंडेशन सिस्टम में आई तकनीकी खामी के कारण वीडियो देखने में दिक्कत आ रही थी.

ये भी पढ़ें-

LPG महंगा हुआ तो भी नो टेंशन, बस 1,500 रुपये में खत्म हो जाएगी सारी परेशानी, जानिए कैसे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow