Instagram Blue Tick: इंस्टाग्राम पर मुफ्त में मिलेगा ब्लू टिक, इस तरह से बनाएं अपनी प्रोफाइल

आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों की पहचान और कमाई का भी बड़ा साधन बन चुका है. इंस्टाग्राम पर लाखों लोग अपने टैलेंट, बिजनेस और क्रिएटिविटी के दम पर अलग पहचान बना रहे हैं. ऐसे में प्रोफाइल पर दिखने वाला ब्लू टिक भी काफी अहम हो गया है. इसे देखकर यूजर्स को पता चलता है कि संबंधित अकाउंट की पहचान की पुष्टि की गई है. कई लोग मानते हैं कि इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक पाने के लिए हर महीने पैसे खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. इंस्टाग्राम पर एक ऐसा विकल्प भी मौजूद है, जिसके जरिए योग्य यूजर्स बिना किसी सब्सक्रिप्शन के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. ब्लू टिक पाने के दो तरीके होते हैं दरअसल इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक पाने के दो तरीके हैं. पहला तरीका Meta Verified है, जिसके लिए यूजर्स को मासिक सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है. वहीं दूसरा तरीका पारंपरिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया है. इसमें इंस्टाग्राम उन लोगों, ब्रांड और संस्थाओं के अकाउंट को ब्लू टिक देता है, जिनकी सार्वजनिक पहचान और लोकप्रियता को प्लेटफॉर्म के तय मानकों के आधार पर सही पाया जाता है. इसका मतलब है कि हर यूजर मुफ्त में ब्लू टिक नहीं ले सकता. इसके लिए अकाउंट को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं. खासतौर पर ऐसे लोग जो सार्वजनिक रूप से पहचाने जाते हैं, उनके पास मुफ्त वेरिफिकेशन पाने का मौका होता है. यह भी पढ़ें: गूगल क्रोम में सेव पासवर्ड कोई भी देख सकता है, अकाउंट हैक होने से बचाने के लिए लगाएं ये लॉक मुफ्त ब्लू टिक के लिए जरूरी शर्तें इंस्टाग्राम किसी भी अकाउंट को वेरिफाई करने से पहले उसकी पहचान और रिलायबिलिटी की जांच करता है. इसके लिए मुख्य रूप से चार मानक देखे जाते हैं. अकाउंट किसी वास्तविक व्यक्ति, रजिस्टर्ड बिजनेस या संस्था का होना चाहिए. फर्जी नाम या नकली पहचान वाले अकाउंट को वेरिफिकेशन नहीं मिलता. संबंधित व्यक्ति या संस्था का अकाउंट उसकी वास्तविक और विशिष्ट पहचान को दर्शाना चाहिए. सामान्य तौर पर एक व्यक्ति या बिजनेस का एक ही अकाउंट वेरिफाई किया जाता है. अकाउंट पर प्रोफाइल फोटो, बायो और जरूरी जानकारी होनी चाहिए. इसके अलावा अकाउंट पब्लिक होना चाहिए और उस पर नियमित गतिविधियां भी होनी चाहिए. अकाउंट किसी ऐसे व्यक्ति, ब्रांड या संस्था का होना चाहिए, जिसे लोग पहचानते हों और जिसके बारे में स्वतंत्र न्यूज वेबसाइट या मीडिया संस्थानों में खबरें पब्लिश हुई हों. केवल फॉलोअर्स की बड़ी संख्या होना पर्याप्त नहीं होता. ऐसे करें मुफ्त ब्लू टिक के लिए आवेदन अगर आपकी प्रोफाइल इन शर्तों को पूरा करती है तो आप इंस्टाग्राम पर वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं. सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को ओपन करें. इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाकर ऊपर दिए गए तीन लाइन वाले मेन्यू पर क्लिक करें. यहां Settings and activity में जाकर Account type and tools या उपलब्ध प्रोफेशनल सेटिंग्स देखें. इसके बाद Request verification का विकल्प चुनें. आवेदन फॉर्म में अपना पूरा नाम और जरूरी जानकारी भरें. पहचान साबित करने के लिए सरकारी पहचान पत्र अपलोड करें. अपनी सार्वजनिक पहचान के प्रमाण के तौर पर स्वतंत्र मीडिया कवरेज के लिंक भी उपलब्ध कराएं. सभी जानकारियां जांचने के बाद आवेदन सबमिट कर दें. इसके बाद इंस्टाग्राम आपकी जानकारी की समीक्षा करेगा. वेरिफिकेशन मिलने या आवेदन अस्वीकार होने की जानकारी प्लेटफॉर्म के जरिए दी जाएगी. ध्यान रखें कि आवेदन करने भर से ब्लू टिक मिलने की गारंटी नहीं होती. यह भी पढ़ें: WhatsApp Status: व्हाट्सऐप पर किसी के जाने बिना उसका स्टेटस देखें ले, फोन में छिपी है ये कमाल की सेटिंग

Nov 15, 2026 - 18:30
 0
Instagram Blue Tick: इंस्टाग्राम पर मुफ्त में मिलेगा ब्लू टिक, इस तरह से बनाएं अपनी प्रोफाइल

आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों की पहचान और कमाई का भी बड़ा साधन बन चुका है. इंस्टाग्राम पर लाखों लोग अपने टैलेंट, बिजनेस और क्रिएटिविटी के दम पर अलग पहचान बना रहे हैं. ऐसे में प्रोफाइल पर दिखने वाला ब्लू टिक भी काफी अहम हो गया है. इसे देखकर यूजर्स को पता चलता है कि संबंधित अकाउंट की पहचान की पुष्टि की गई है.

कई लोग मानते हैं कि इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक पाने के लिए हर महीने पैसे खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. इंस्टाग्राम पर एक ऐसा विकल्प भी मौजूद है, जिसके जरिए योग्य यूजर्स बिना किसी सब्सक्रिप्शन के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ब्लू टिक पाने के दो तरीके होते हैं

दरअसल इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक पाने के दो तरीके हैं. पहला तरीका Meta Verified है, जिसके लिए यूजर्स को मासिक सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है. वहीं दूसरा तरीका पारंपरिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया है. इसमें इंस्टाग्राम उन लोगों, ब्रांड और संस्थाओं के अकाउंट को ब्लू टिक देता है, जिनकी सार्वजनिक पहचान और लोकप्रियता को प्लेटफॉर्म के तय मानकों के आधार पर सही पाया जाता है. इसका मतलब है कि हर यूजर मुफ्त में ब्लू टिक नहीं ले सकता. इसके लिए अकाउंट को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं. खासतौर पर ऐसे लोग जो सार्वजनिक रूप से पहचाने जाते हैं, उनके पास मुफ्त वेरिफिकेशन पाने का मौका होता है.

यह भी पढ़ें: गूगल क्रोम में सेव पासवर्ड कोई भी देख सकता है, अकाउंट हैक होने से बचाने के लिए लगाएं ये लॉक

मुफ्त ब्लू टिक के लिए जरूरी शर्तें

इंस्टाग्राम किसी भी अकाउंट को वेरिफाई करने से पहले उसकी पहचान और रिलायबिलिटी की जांच करता है. इसके लिए मुख्य रूप से चार मानक देखे जाते हैं. अकाउंट किसी वास्तविक व्यक्ति, रजिस्टर्ड बिजनेस या संस्था का होना चाहिए. फर्जी नाम या नकली पहचान वाले अकाउंट को वेरिफिकेशन नहीं मिलता. संबंधित व्यक्ति या संस्था का अकाउंट उसकी वास्तविक और विशिष्ट पहचान को दर्शाना चाहिए. सामान्य तौर पर एक व्यक्ति या बिजनेस का एक ही अकाउंट वेरिफाई किया जाता है. अकाउंट पर प्रोफाइल फोटो, बायो और जरूरी जानकारी होनी चाहिए. इसके अलावा अकाउंट पब्लिक होना चाहिए और उस पर नियमित गतिविधियां भी होनी चाहिए. अकाउंट किसी ऐसे व्यक्ति, ब्रांड या संस्था का होना चाहिए, जिसे लोग पहचानते हों और जिसके बारे में स्वतंत्र न्यूज वेबसाइट या मीडिया संस्थानों में खबरें पब्लिश हुई हों. केवल फॉलोअर्स की बड़ी संख्या होना पर्याप्त नहीं होता.

ऐसे करें मुफ्त ब्लू टिक के लिए आवेदन

अगर आपकी प्रोफाइल इन शर्तों को पूरा करती है तो आप इंस्टाग्राम पर वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं. सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को ओपन करें. इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाकर ऊपर दिए गए तीन लाइन वाले मेन्यू पर क्लिक करें. यहां Settings and activity में जाकर Account type and tools या उपलब्ध प्रोफेशनल सेटिंग्स देखें. इसके बाद Request verification का विकल्प चुनें. आवेदन फॉर्म में अपना पूरा नाम और जरूरी जानकारी भरें. पहचान साबित करने के लिए सरकारी पहचान पत्र अपलोड करें. अपनी सार्वजनिक पहचान के प्रमाण के तौर पर स्वतंत्र मीडिया कवरेज के लिंक भी उपलब्ध कराएं. सभी जानकारियां जांचने के बाद आवेदन सबमिट कर दें. इसके बाद इंस्टाग्राम आपकी जानकारी की समीक्षा करेगा. वेरिफिकेशन मिलने या आवेदन अस्वीकार होने की जानकारी प्लेटफॉर्म के जरिए दी जाएगी. ध्यान रखें कि आवेदन करने भर से ब्लू टिक मिलने की गारंटी नहीं होती.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Status: व्हाट्सऐप पर किसी के जाने बिना उसका स्टेटस देखें ले, फोन में छिपी है ये कमाल की सेटिंग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow