Indian Man Died In Israel: इधर चल रही जंग, उधर इजरायल में भारतीय ने तोड़ा दम, परिवार परेशान- कैसे आएगा शव

Indian Man Died In Israel: तेलंगाना (Telangana) के जगतियाल शहर के रहने वाले रविंद्र की सोमवार (16 जून 2025) को इजरायल (Israel) में मौत हो गई. वह दो साल पहले काम के सिलसिले में इजरायल गए थे. उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई. फिलहाल इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण हवाई यातायात प्रभावित है, जिससे उनके शव को भारत वापस लाने में दिक्कतें आ रही हैं. पूरे मामले में रविंद्र के परिवार को उनके शव को वापस लाने की चिंता सता रही है. मंगलवार (17 जून 2025) को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति और लक्ष्मण जगतियाल ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना जताई. लक्ष्मण ने बताया कि इस मामले में स्थानीय विधायक संजय कुमार और एनआरआई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष मंद भीम रेड्डी का ध्यान खींचा गया है. उन्होंने सरकारी सहायता से जल्द से जल्द शव को वापस लाने का आश्वासन दिया है. परिवार को सरकार से उम्मीदपरिवार को उम्मीद है कि सरकारी स्तर पर जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई होगी और रविंद्र के शव को भारत लाया जाएगा. इस दौरान स्थानीय नेताओं और समाजसेवियों ने भी परिवार का साथ देने का भरोसा दिलाया है. इजरायल में दशकों से भारतीय काम कर रहे हैं. वहां भारतीय लोग कई तरह के काम करते हैं. हजारों की संख्या में लोग बुजुर्ग इजरायलियों की देखभाल करने का काम करते हैं. इसके अलावा कई लोग हीरा व्यापारियों और आईटी पेशेवरों के रूप में काम करते हैं. हालांकि, बीते दो सालों से हमास से जारी युद्ध की वजग से इजरायल के निर्माण क्षेत्र में भारतीय श्रमिकों की संख्या बढ़ी है. हालांकि, बीते दो सालों से हमास से जारी युद्ध की वजह से इजरायल के निर्माण क्षेत्र में भारतीय श्रमिकों की संख्या बढ़ी है. इसके अलावा हमास से युद्ध शुरू होने के बाद लगभग 16000 कामगार इजरायल पहुंचे हैं. ये कामगारों के डिमांड को शो करती है.

Jun 18, 2025 - 12:30
 0
Indian Man Died In Israel: इधर चल रही जंग, उधर इजरायल में भारतीय ने तोड़ा दम, परिवार परेशान- कैसे आएगा शव

Indian Man Died In Israel: तेलंगाना (Telangana) के जगतियाल शहर के रहने वाले रविंद्र की सोमवार (16 जून 2025) को इजरायल (Israel) में मौत हो गई. वह दो साल पहले काम के सिलसिले में इजरायल गए थे. उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई. फिलहाल इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण हवाई यातायात प्रभावित है, जिससे उनके शव को भारत वापस लाने में दिक्कतें आ रही हैं.

पूरे मामले में रविंद्र के परिवार को उनके शव को वापस लाने की चिंता सता रही है. मंगलवार (17 जून 2025) को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति और लक्ष्मण जगतियाल ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना जताई. लक्ष्मण ने बताया कि इस मामले में स्थानीय विधायक संजय कुमार और एनआरआई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष मंद भीम रेड्डी का ध्यान खींचा गया है. उन्होंने सरकारी सहायता से जल्द से जल्द शव को वापस लाने का आश्वासन दिया है.

परिवार को सरकार से उम्मीद
परिवार को उम्मीद है कि सरकारी स्तर पर जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई होगी और रविंद्र के शव को भारत लाया जाएगा. इस दौरान स्थानीय नेताओं और समाजसेवियों ने भी परिवार का साथ देने का भरोसा दिलाया है. इजरायल में दशकों से भारतीय काम कर रहे हैं. वहां भारतीय लोग कई तरह के काम करते हैं. हजारों की संख्या में लोग बुजुर्ग इजरायलियों की देखभाल करने का काम करते हैं. इसके अलावा कई लोग हीरा व्यापारियों और आईटी पेशेवरों के रूप में काम करते हैं. हालांकि, बीते दो सालों से हमास से जारी युद्ध की वजग से इजरायल के निर्माण क्षेत्र में भारतीय श्रमिकों की संख्या बढ़ी है. हालांकि, बीते दो सालों से हमास से जारी युद्ध की वजह से इजरायल के निर्माण क्षेत्र में भारतीय श्रमिकों की संख्या बढ़ी है. इसके अलावा हमास से युद्ध शुरू होने के बाद लगभग 16000 कामगार इजरायल पहुंचे हैं. ये कामगारों के डिमांड को शो करती है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow